ईरान इजरायल जंग में शांति के बीच अब जुबानी जंग जारी ………………..

एक ओर मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान का तनाव फिलहाल शात दिख रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ पूर्वी यूरोप में रूस-यूक्रेन युद्ध और भी उग्र होता जा रहा है. ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर के बाद अब जुबानी जंग जारी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेताते […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 28 जून 2025, 04:17 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ईरान इजरायल जंग में शांति के बीच अब जुबानी जंग जारी ………………..
Photo: UB India News Archive

एक ओर मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान का तनाव फिलहाल शात दिख रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ पूर्वी यूरोप में रूस-यूक्रेन युद्ध और भी उग्र होता जा रहा है. ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर के बाद अब जुबानी जंग जारी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेताते हुए कहा कि अगर वे सच में कोई समझौता चाहते हैं, तो उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खामेनेई के प्रति अपनी ‘अस्वीकार्य’ भाषा छोड़नी होगी. ट्रंप ने इससे पहले खामेनेई को खुली चुनौती दी थी और ईरान पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था. वहीं, अमेरिका द्वारा ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हाल ही में किए गए हमलों पर भी बड़ा खुलासा हुआ है. अमेरिका ने इस्फहान जैसे गहरे भूमिगत ठिकाने पर ‘बंकर बस्टर’ बम न गिराने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि वहां यह असरदार नहीं होते. इसके अलावा सैटेलाइट तस्वीरें भी इस बात की पुष्टि कर रही हैं कि फोर्दो परमाणु केंद्र में फिर से हलचल शुरू हो गई है. जिस जगह बम गिरे थे वहां जेसीबी मशीनें और मिट्टी ढोने वाले ट्रक हैं. इसी बीच रूस ने यूक्रेन के पोक्रोवस्क शहर के पास 1.10 लाख सैनिकों को तैनात कर दिया है. ये वही इलाका है जिसे पिछले एक साल से रूस अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है. यूक्रेन की सेना के अनुसार, यह फिलहाल सबसे ‘गर्म मोर्चा’ बन गया है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की डोनबास (डोनेत्स्क और लुहान्स्क) पर पूरी पकड़ बनाने की मंशा इससे साफ नजर आती है.

रूस का सफेद सोने पर कब्जा
रूस ने यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में मौजूद एक महत्वपूर्ण लीथियम खदान पर कब्जा कर लिया है, जिसे ‘सफेद सोना’ कहा जाता है. यह खदान अमेरिका-यूक्रेन के बीच हुए एक खनिज समझौते के लिए बेहद अहम मानी जा रही थी. रूस की इस कार्रवाई से अमेरिका को बड़ा झटका लगा है और डोनाल्ड ट्रंप की महत्वाकांक्षी डील धराशायी हो गई. वहीं, यूक्रेन का रणनीतिक शहर पोखरोव्स्क भी रूसी घेरे में है, जहां 1.10 लाख सैनिक तैनात हैं. यह पूरी कार्रवाई रूस के बढ़ते प्रभाव और ऊर्जा-सुरक्षा की वैश्विक जंग का संकेत देती है.

1.10 लाख रूसी सैनिक तैनात
यूक्रेनी सेना प्रमुख ओलेक्सांद्र सिरस्की ने जानकारी दी है कि रूस ने पूर्वी यूक्रेन के पोक्रोवस्क क्षेत्र में 1.10 लाख सैनिक तैनात कर दिए हैं. यह इलाका 1200 किलोमीटर लंबे मोर्चे का सबसे गरम मोर्चा बन गया है. पिछले एक साल से रूस इस शहर को कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है लेकिन बार-बार की सैन्य कार्रवाइयों के बावजूद उसे सफलता नहीं मिली है.

फोर्दो में फिर हलचल
27 जून को आई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि ईरान के फोर्दो परमाणु संयंत्र में फिर से खुदाई और निर्माण कार्य शुरू हो गया है. तस्वीरों में भारी खुदाई मशीनें और निर्माण गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं. इससे संकेत मिलता है कि ईरान ने या तो कुछ यूरेनियम पहले ही वहां से हटा लिया था, या अब वह तेजी से अपनी क्षमताएं बहाल करने में जुटा है.

इस्फहान पर नहीं गिराए बंकर बस्टर बम
ईरान के इस्फहान में स्थित एक बड़े परमाणु ठिकाने पर अमेरिका ने बंकर बस्टर बम नहीं गिराए, क्योंकि यह स्थल इतनी गहराई में है कि इन बमों का प्रभावी होना मुश्किल था. यह खुलासा अमेरिकी सेना के टॉप जनरल डैन केन ने सीनेट को जानकारी देते हुए किया. इस्फहान को ईरान की यूरेनियम भंडारण क्षमता का बड़ा हिस्सा माना जाता है, जहां देश का लगभग 60% समृद्ध यूरेनियम छिपा है. हालांकि अमेरिका ने फोर्दो और नतांज साइट्स पर दर्जनों बम गिराए, लेकिन इस्फहान पर केवल टॉमहॉक मिसाइलों से हमला किया गया.

खामेनेई पर ट्रंप के तंज से गरमाया माहौल
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह सच में तेहरान से समझौता चाहते हैं, तो उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खामेनेई के लिए अपनाई गई ‘अस्वीकार्य भाषा’ से पीछे हटना होगा. अरागची का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब ट्रंप ने खामेनेई पर हमला बोलते हुए कहा, ‘आपको सच बोलना चाहिए. आपको बुरी तरह हराया गया, और इजरायल को भी नुकसान हुआ.’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰