जगलर वेन वाले बयान के बाद अपने पुराने काम में फिर से जुट गए आसिम मुनीर

पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने इस साल अप्रैल में कश्मीर को पाकिस्तान का जगलर वेन (गले की नस) बताया था. इसके बाद पहलगाम हमला हुआ था. अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद आसिम मुनीर ने फिर से अपने गंदे इरादे जाहिर किए हैं. उन्होंने पाकिस्तान नेवी के पासिंग आउट परेड के दौरान कश्मीर मुद्दे को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 29 जून 2025, 06:48 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जगलर वेन वाले बयान के बाद अपने पुराने काम में फिर से जुट गए आसिम मुनीर
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने इस साल अप्रैल में कश्मीर को पाकिस्तान का जगलर वेन (गले की नस) बताया था. इसके बाद पहलगाम हमला हुआ था. अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद आसिम मुनीर ने फिर से अपने गंदे इरादे जाहिर किए हैं. उन्होंने पाकिस्तान नेवी के पासिंग आउट परेड के दौरान कश्मीर मुद्दे को फिर से उठाया. आसिम मुनीर ने कहा कि अगर दुश्मन तनाव बढ़ाता है तो इसके पूरे क्षेत्र में बहुत बुरे परिणाम (Catastrophic consequences) हो सकते हैं और इसका जिम्मेदार दुश्मन ही होगा.

आसिम मुनीर ने कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवाद को कश्मीरियों की लड़ाई का नाम देते हुए कहा कि ‘अभी हमें कश्मीरी भाइयों की ‘कुर्बानी’ को निश्चित रूप से याद करना चाहिए जो भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं.”

पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई के रूप में शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह पिटने के बाद आसिम मुनीर पाकिस्तानियों को एक बार फिर से कश्मीर और जंग का चूरन बेच रहे हैं.

आसिम मुनीर ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद और असंतोष का दोष भारत पर मढ़ते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवाद का खात्मा करने के करीब ही था लेकिन भारत इस क्षेत्र में जानबूझकर आतंकवाद भड़का रहा है.

‘कश्मीरी भाइयों की कुर्बानी…’

कश्मीर मुद्दे को उठाते हुए आसिम मुनीर ने कहा, “ऐसे समय में, हमें अपने कश्मीरी भाइयों की कुर्बानी को याद रखना चाहिए जो भारत के अवैध कब्जे के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं.”

कश्मीर में आतंकियों की करतूतों का बिना कोई जिक्र करते हुए आसिम मुनीर ने पाकिस्तान की कथित भलमनसाहत जाहिर की. उन्होंने कहा कि
“पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार कश्मीर मुद्दे के न्यायपूर्ण समाधान का प्रबल समर्थक है.”

आसिम मुनीर ने इस क्षेत्र की शांति को कश्मीर मुद्दे के “न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण समाधान” से जोड़कर ये बता दिया कि इस पूरे क्षेत्र में ‘अशांति’ और ‘हिंसा’ के लिए कौन जिम्मेदार है.

‘ऑपरेशन सिंदूर में हार को संयम और परिपक्वता का दिया नाम’

आसिम मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच हुए टकराव का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान पाकिस्तान ने संयम और परिपक्वता का परिचय दिया.

पाकिस्तान नेवी के कैडेट्स से मिलते हुए आसिम मुनीर.

उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र नहीं किया और भारत की कार्रवाई को जोरशोर से प्रचारित किया, “भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ उकसावे वाली कार्रवाई की. जिसका पाकिस्तान ने मजबूती से जवाब दिया. इससे न सिर्फ हमारे राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा हुई बल्कि इस क्षेत्र में बड़ा तनाव होते होते बच गया. आसिम मुनीर ने कहा कि उकसावे के बावजूद पाकिस्तान ने संयम और परिपक्वता से काम लिया और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के प्रति अपना कमिटमेंट जताया. उन्होंने पाकिस्तान को इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने वाला बताया.

पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दो बार बिना उकसावे के आक्रामक कार्रवाई की है, जिसका हमने दृढ़ जवाब दिया है. उन्होंने कहा, “गंभीर उकसावे के बावजूद पाकिस्तान ने संयम और परिपक्वता के साथ काम किया और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया, जिससे वह एक इस क्षेत्र में शांति के रूप में अपनी भूमिका निभा पाया.”

भारत का नाम लिए बिना जंग की धमकी देते हुए आसिम मुनीर ने कहा कि अगर कोई भी दुश्मन पाकिस्तान पर ये सोचकर नजर उठाएगा कि उसे कुछ जवाब नहीं मिलेगा और हम अपनी समस्याओं से घिरे हैं तो ये उसकी गलती होगी. उसे करारा जवाब मिलेगा.

‘बहुत बुरे परिणाम’ की धमकी

आसिम मुनीर ने गंभीर धमकी देते हुए कहा कि इलाके में तनाव बढ़ाने की जिम्मेदारी, जिसके नतीजे में पूरे क्षेत्र में बहुत बुरे परिणाम (Catastrophic consequences) हो सकते हैं, दुश्मन पर होगी. पाक आर्मी चीफ ने कहा कि पाकिस्तान अपने संप्रभुता की रक्षा निर्णायक और बिना हिचक के करेगा.

पाकिस्तान के आर्मी चीफ ऑपरेशन सिंदूर में भारत के प्रचंड प्रहार को छिपाते हुए अपनी शेखी बघारी और कहा कि भारत मार्का ए हक की कामयाबी को कभी नहीं भूला पाएगा.

पाकिस्तान में ‘मुल्ला जनरल’ के नाम से चर्चा में रहने वाले आसिम मुनीर ने एक बार फिर से मजहबी लाइनें पढ़ीं और कहा कि छोटी ताकतों ने कई बार बड़ी ताकतों को हराया है.

गौरतलब है कि पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया. इसके बाद भारत की वायु सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह कर दिया. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के 160 से ज्यादा लोग मारे गए.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰