मुहर्रम हिंसा के पीछे सियासी खेल या सामाजिक बदलाव?

मुहर्रम जुलूस के दौरान बिहार के कई जिलों में हिंसा भड़की. कटिहार में बजरंगबली मंदिर पर पथराव और हिंदू मोहल्लों में तोड़फोड़ की खबरें आईं. दरभंगा में एक पुलिस ASI को चाकू मारा गया, जबकि समस्तीपुर में पूजा सामग्री की दुकान को निशाना बनाया गया. भागलपुर में जुलूस के दौरान गोलीबारी की अफवाहों ने तनाव […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 7 जुलाई 2025, 11:45 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुहर्रम हिंसा के पीछे सियासी खेल या सामाजिक बदलाव?
Photo: UB India News Archive
मुहर्रम जुलूस के दौरान बिहार के कई जिलों में हिंसा भड़की. कटिहार में बजरंगबली मंदिर पर पथराव और हिंदू मोहल्लों में तोड़फोड़ की खबरें आईं. दरभंगा में एक पुलिस ASI को चाकू मारा गया, जबकि समस्तीपुर में पूजा सामग्री की दुकान को निशाना बनाया गया. भागलपुर में जुलूस के दौरान गोलीबारी की अफवाहों ने तनाव बढ़ाया. इन घटनाओं ने सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाया और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दिया है. हाल में ही नेता प्रतिपक्, तेजस्वी यादव के वक्फ कानून पर आक्रामक बयान-हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं, वक्फ कानून को कूड़ेदान में डाल देंगे और इसके बाद पटना में सनातन महाकुंभ का आयोजन, सवाल उठता है कि क्या ये सब 2025 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दांव हैं या बिहार में तेजी से बदल रहे जनसांख्यिकीय समीकरणों का परिणाम? आइये पहले नजर डालते हैं किन शहरों में क्या घटनाएं हुईं.

कटिहार: मुहर्रम जुलूस के दौरान बजरंगबली मंदिर पर पथराव हुआ जिससे तनाव फैल गया. हिंदू मोहल्लों में घरों पर पथराव में दो बाइक क्षतिग्रस्त और एक ATM को भी निशाना बनाया गया. उपद्रवियों ने पूजा सामग्री की दुकानों में तोड़फोड़ की. पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया.
दरभंगा: जुलूस के दौरान एक पुलिस ASI को भीड़ ने चाकू मारकर घायल कर दिया. बिजली के करंट से एक व्यक्ति की मौत की खबर भी सामने आई. हिंसा ने स्थानीय समुदायों के बीच तनाव बढ़ा दिया है.
मुजफ्फरपुर: बरियारपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गौरीहार इलाके में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प में दो लोग घायल हो गए. SSP सुशील कुमार ने बताया कि जुलूस के रूट पर विवाद के कारण तनाव बढ़ा. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया.
मोतिहारी: मेहसी के कोठिया हरेराम पंचायत के कंकट्टी बाजार में ताजिया जुलूस के बाद पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे समुदाय पर हमला किया. 32 वर्ष के अजय यादव की हत्या कर दी गई और दो अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर किया गया. पुलिस ने 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया. तलवार के उपयोग की अफवाह थी जिसे पुलिस ने खारिज किया.
समस्तीपुर: मुहर्रम जुलूस के दौरान पूजा सामग्री की दुकान में तोड़फोड़ की गई जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर स्थिति को काबू में किया.
भागलपुर: जुलूस के दौरान गोलीबारी की अफवाहों ने तनाव बढ़ाया. लाठी-डंडों का उपयोग हुआ और दो समुदायों के बीच झड़प की खबरें आईं. पुलिस ने ड्रोन और वीडियोग्राफी के जरिए निगरानी की.
गोपालगंज: ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत किया. स्थानीय लोगों ने शांति की अपील की.
अररिया: फारबिसगंज में जुलूस के दौरान तनाव की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हिंसा को नियंत्रित किया गया.
किशनगंज: मुस्लिम-प्रधान इस जिले में जुलूस के दौरान छोटे-मोटे विवाद की खबरें थीं, लेकिन बड़े स्तर पर हिंसा की पुष्टि नहीं हुई.
पूर्णिया: जुलूस के दौरान कुछ स्थानों पर तनाव की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस ने इसे जल्द काबू में कर लिया.
इन घटनाओं ने बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं. पुलिस ने मोतिहारी में 12 डीएसपी, 700 इंस्पेक्टर, और 2500 जवानों की तैनाती की थी, फिर भी हिंसा को पूरी तरह रोकना संभव नहीं हुआ. कई जगहों पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई थीं, लेकिन जुलूसों में अनुशासनहीनता और पुरानी रंजिशों ने हिंसा को भड़का दिया. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो और पोस्ट ने तनाव को और बढ़ा दिया. बिहार में बढ़ती मुस्लिम आबादी और चुनावी माहौल को देखते हुए कुछ लोग इसे धार्मिक ध्रुवीकरण से जोड़ रहे हैं.
हर्रम 2025 के दौरान बिहार के मोतिहारी, कटिहार, दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत 10 जिलों में सांप्रदायिक झड़पों ने राज्य की शांति को भंग किया. पथराव, तोड़फोड़ और हत्या जैसी घटनाओं ने सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाया है. हाल में ही तेजस्वी यादव के वक्फ कानून पर आक्रामक बयान-हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं, वक्फ कानून को कूड़ेदान में डाल देंगे, और पटना में सनातन महाकुंभ के आयोजन पर ऐसे माहौल को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. क्या यह 2025 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी ध्रुवीकरण है या बिहार में तेजी से बदल रहे जनसांख्यिकीय समीकरणों का साइड इफेक्ट? बढ़ती मुस्लिम आबादी और हिंदू-मुस्लिम तनाव के बीच बिहार की सामाजिक और राजनीतिक गतिशीलता पर महीन नजर से देखने की जरूरत है.

तेजस्वी का बयान और सियासी दांव

जनसांख्यिकीय बदलाव और तनाव

2023 की जनगणना के अनुसार, बिहार में मुस्लिम आबादी 17.80% तक पहुंची है, जबकि हिंदू आबादी में कमी आई है. किशनगंज, कटिहार और अररिया में मुस्लिम प्रभाव बढ़ा है. कुछ लोग इसे सांप्रदायिक तनाव का कारण मानते हैं और दावा करते हुए कहते हैं कि मुस्लिम समुदाय में हिंदुओं के प्रति नफरत बढ़ रही है. हालांकि, सामाजिक विश्लेषक इसे अतिशयोक्ति मानते हैं, क्योंकि बिहार में सह-अस्तित्व की परंपरा रही है. फिर भी भड़काऊ बयानों और धार्मिक आयोजनों ने तनाव को हवा दी है.

चुनावी रणनीति या सामाजिक टकराव?

मोहर्रम हिंसा और धार्मिक आयोजन 2025 के चुनावी माहौल से जुड़े हैं. RJD का MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण और BJP का हिंदुत्व कार्ड पुरानी रणनीतियां हैं. लेकिन बेरोजगारी, शिक्षा की कमी और आर्थिक असमानता जैसे मुद्दे भी तनाव को बढ़ा रहे हैं. प्रशांत किशोर जैसे नेताओं ने समावेशी विकास पर जोर दिया है. बिहार को शांति की राह पर लाने के लिए नेताओं को भड़काऊ बयानों से बचना होगा.

सियासतदां माने तब तो!

मोहर्रम हिंसा ने बिहार की सामाजिक संरचना पर सवाल उठाए हैं. सियासी बयान और धार्मिक आयोजन तनाव को बढ़ा रहे हैं, लेकिन मूल मुद्दे-आर्थिक और सामाजिक असमानता पर ध्यान देना जरूरी है. बिहार को सौहार्द और विकास की जरूरत है न कि सांप्रदायिक आधार पर ध्रुवीकरण की. बिहार को शांति और विकास की राह पर लाने के लिए नेताओं को भड़काऊ बयानों से बचना होगा और समावेशी नीतियों पर ध्यान देना होगा. लेकिन, सियासतदां माने तब तो!
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰