ब्रिटिश रॉयल नेवी के F-35 फाइटर जेट को अब रनवे से हटाकर हैंगर में शिफ्ट

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पिछले तीन हफ्तों से फंसा ब्रिटिश रॉयल नेवी का F-35 फाइटर जेट अभी तक वापस यूके नहीं जा पाया है. इस फाइटर जेट को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाले अमेरिका की अब पोल खुल गई है. अमेरिका दावा करता है कि F-35 फाइटर जेट रडार की पकड़ में नहीं आ सकता है, लेकिन भारत के IACCS ने इसे कुछ ही पलों में ट्रेस कर लिया. यह दिखाता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 8 जुलाई 2025, 12:50 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ब्रिटिश रॉयल नेवी के F-35 फाइटर जेट को अब रनवे से हटाकर हैंगर में शिफ्ट
Photo: UB India News Archive

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पिछले तीन हफ्तों से फंसा ब्रिटिश रॉयल नेवी का F-35 फाइटर जेट अभी तक वापस यूके नहीं जा पाया है. इस फाइटर जेट को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाले अमेरिका की अब पोल खुल गई है. अमेरिका दावा करता है कि F-35 फाइटर जेट रडार की पकड़ में नहीं आ सकता है, लेकिन भारत के IACCS ने इसे कुछ ही पलों में ट्रेस कर लिया. यह दिखाता है कि भारत का डिफेंस सिस्टम अब कितना एडवांस्ड हो चुका है.

 

IACCS ने F-35 फाइटर जेट को डिटेक्ट किया

अमेरिका NATO के सदस्यों से यही कहकर F-35 फाइटर जेट बेचता है कि इसे दुनिया का कोई रडार नहीं पकड़ सकता है. भारतीय वायुसेना के मुताबिक, रॉयल नेवी के F-35 फाइटर जेट को अरब सागर में देश के IACCS यानी इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (सेंटर) ने डिटेक्ट कर लिया था. अमेरिका ने इंग्लैंड और इजरायल सहित अपने सहयोगी देशों को इस बेहद एडवांस लड़ाकू विमान को सप्लाई किया है.

दुनियाभर में हो रही अमेरिका की खिंचाई

पहले IACCS के डिटेक्शन और अब उड़ने में असमर्थ होने पर एफ-35 की दुनियाभर में जमकर खिंचाई हो रही है और इसकी क्षमता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. IACCS एक नेटवर्क होता है, जिसमें कई सेंसर, रडार और कंट्रोल सेंटर होते हैं. इससे एक बात को साफ हो गई कि भारत का IACCS स्टील्थ विमान को भी पकड़ सकता है. स्टेल्थ का मतलब ही यही होता है कि वह रडार को धोखा दे सके और आसानी से पकड़ में न आए.

मॉडर्न डे वॉरफेयर के लिहाज से तैयार किया गया IACCS

IACCS भारतीय वायु सेना का स्वचालित कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम है, जिसे हवाई क्षेत्र की निगरानी और हवाई संचालन के प्रबंधन के लिए डिजाइन किया गया है. यह सिस्टम सभी हवाई और जमीनी सेंसर, हथियार प्रणालियों, कमांड और नियंत्रण नोड्स से तालमेल कर हवाई स्थिति की सटीक जानकारी प्रदान करता है. IACCS प्रणाली के महत्व की अगर हम बात करें तो इसे मॉडर्न डे वॉरफेयर के लिहाज से तैयार किया गया है.

कितनी होती है एक F-35 फाइटर जेट की कीमत?

एक F-35 की कीमत करीब 118 मिलियन डॉलर यानी करीब एक हजार करोड़ है. पांचवी पीढ़ी के इस विमान को स्टेल्थ क्षमता के लिए जाना जाता है. अमेरिकी विमानन कंपनी लॉकहीड मार्टिन का यह फाइटर जेट हवा से हवा में और हवा से सतह पर हमला कर सकता है. इसमें बहुत ही आधुनिक सेंसर लगे हुए हैं. 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰