मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद के दौरान पटना में बड़ा राजनीतिक दृश्य देखने को मिला. इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान बुधवार को राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और कुछ नेता एक ओपन वैन पर सवार हुए. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के वैन पर चढ़ने के बाद कुछ और […]
By UB India News • Patna, Bihar बुधवार, 9 जुलाई 2025, 09:48 AM • 4 मिनट read
मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद के दौरान पटना में बड़ा राजनीतिक दृश्य देखने को मिला. इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान बुधवार को राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और कुछ नेता एक ओपन वैन पर सवार हुए. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के वैन पर चढ़ने के बाद कुछ और नेता चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी वैन पर चढ़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन पप्पू यादव को वैन पर चढ़ने से रोक दिया गया. कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को भी चढ़ने नही दिया गया. पप्पू यादव को वैन पर चढ़ते वक्त रोकते हुए तस्वीर सामने आई है.
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी ट्रक पर चढ़ने की पूरी कोशिश की. लेकिन पप्पू यादव को ट्रक पर चढ़ने नहीं दिया गया. पप्पू यादव को ट्रक पर चढ़ते वक्त रोकने के वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं. इसके बाद पप्पू यादव वहां से निकल गए. सिर्फ पप्पू यादव ही नहीं बल्कि कन्हैया कुमार को भी ट्रक पर चढ़ने नहीं दिया गया.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस के दौरान उस समय हलचल मच गई जब कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता कन्हैया कुमार को रथ पर चढ़ने से सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया. यह घटना राहुल गांधी के रथ के पास हुई, जब कन्हैया कुमार रथ पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कन्हैया कुमार जैसे ही रथ पर चढ़ने लगे, मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत नीचे उतार दिया और रथ पर चढ़ने की अनुमति नहीं दी. वहीं, रथ पर राहुल गांधी के साथ महागठबंधन के प्रमुख नेता जैसे तेजस्वी यादव (राजद), दीपांकर भट्टाचार्य (भाकपा-माले), मुकेश सहनी (वीआईपी पार्टी) और अन्य विपक्षी दलों के प्रमुख नेता पहले से ही मौजूद थे.
बिहार बंद के दौरान इंडिया गठबंधन के विरोध मार्च में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और कुछ अन्य नेता एक ओपन वैन पर सवार हुए. जब राहुल गांधी और तेजस्वी यादव वैन पर चढ़ गए, तो उनके पीछे कई अन्य नेता भी चढ़ने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी वैन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया. इसके पहले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को भी वैन पर चढ़ने की इजाजत नहीं दी गई थी. पप्पू यादव को वैन पर चढ़ते वक्त रोके जाने की तस्वीरें अब सामने आ गई हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
सियासी गलियारों में चर्चा तेज
इस घटना को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. कुछ इसे कांग्रेस के भीतर बढ़ती अंतर्कलह से जोड़ रहे हैं तो कुछ लोग इसे सुरक्षात्मक निर्णय बता रहे हैं. हालांकि, अभी तक कांग्रेस की ओर से या खुद कन्हैया कुमार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
बिहार बंद के दौरान पटना समेत राज्य के अन्य हिस्सों में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. जगह-जगह ट्रेन और सड़क यातायात को रोकने की कोशिश की गई. बंद को सफल बनाने के लिए विपक्षी दलों के नेता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे थे.
इस पूरे घटनाक्रम में कन्हैया कुमार को रथ पर चढ़ने से रोके जाने की घटना ने महागठबंधन के भीतर संभावित दरारों की ओर संकेत किया है. अब देखना यह होगा कि कांग्रेस और विपक्षी दल इस स्थिति पर क्या रुख अपनाते हैं और आगे का संदेश क्या जाता है.