बिहार में 1.11 करोड़ लोगों को 1100 रुपये पेंशन मिली, DBT के जरिए 1227.27 करोड़ रुपये हस्तांतरित

बिहार के लोगों को चुनावी साल में कई सौगातें मिल रही हैं. एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 करोड़ से अधिक लोगों को बढ़े हुए पेंशन राशि का लाभ दिया. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 जुलाई यानि शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत ऐतिहासिक कदम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 11 जुलाई 2025, 08:02 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में 1.11 करोड़ लोगों को 1100 रुपये पेंशन मिली,  DBT के जरिए 1227.27 करोड़ रुपये हस्तांतरित
Photo: UB India News Archive
 बिहार के लोगों को चुनावी साल में कई सौगातें मिल रही हैं. एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 करोड़ से अधिक लोगों को बढ़े हुए पेंशन राशि का लाभ दिया. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 जुलाई यानि शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 1 करोड़ 11 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1227.27 करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए हस्तांतरित की. इस बार पहली बार लाभार्थियों को 400 रुपये के बजाय 1100 रुपये की बढ़ी हुई पेंशन राशि मिली.

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार ने तय कर लिया है कि हर महीने ₹400 से ₹1100 की राशि मिलेगी. यह राशि जून से प्रभावी की गई है. हर महीने की 10 तारीख को पेंशन की राशि सभी के खातों में चली जाएगी. बिहार के सभी विधवा, वृद्ध, और दिव्यांग व्यक्तियों को ₹1100 दिया जाएगा. नीतीश कुमार ने कहा कि आज से इसकी शुरुआत की जा रही है, जो करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचाएगी, जिनकी उम्र 60 साल है, चाहे वह पुरुष हो या महिला, सभी को यह मदद दी जाएगी. 60 साल से ज्यादा के सभी दिव्यांगों को भी यह सहायता दी जा रही है। वहीं, सभी विधवा महिलाओं को भी ₹1100 दिए जा रहे हैं.

इन योजनाओं के तहत दी गयी राशि 

यह राशि छह सामाजिक सुरक्षा योजनाओं- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन (35.57 लाख), लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन (8.64 लाख), बिहार विकलांगता पेंशन (9.65 लाख), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन (6.32 लाख), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन (1.10 लाख), और मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन (49.89 लाख)- के तहत वितरित की गई. इस कदम को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश सरकार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है.
जून 2025 में बिहार कैबिनेट ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करने का फैसला लिया था. यह पहली बार है जब पेंशन में इतनी बड़ी वृद्धि हुई है, जिससे वृद्ध, विधवा, और दिव्यांगजनों को आर्थिक राहत मिली. नीतीश कुमार ने X पर लिखा, “राज्य में हर वर्ग को उनका हक और सम्मान देना हमारी प्राथमिकता रही है. यह कदम समाज के कमजोर वर्गों के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करेगा.” इस योजना का वार्षिक खर्च अब 5469 करोड़ से बढ़कर 14,678 करोड़ रुपये हो गया है.

DBT से पारदर्शी वितरण

लाभार्थियों में खुशी

इस बढ़ी हुई राशि से लाभार्थियों में खुशी की लहर है. पुनपुन की रहने वाली मनोहरी देवी इस बात से बेहद खुश हैं कि 11 जुलाई से उनके अकाउंट में 400 की जगह अब 1100 रुपये आने लगेंगे. इसके लिए वह नीतीश कुमार को ठेठ मगही भाषा में धन्यवाद देते नहीं थक रहीं. वह कहती हैं 400 रुपया में कुछ होव हई जी, मिल हलव और खत्मों हो जा हलव. हमरा दूध के चाय बड़ा अच्छा लग हव लेकिन पैसा न हलव की चाय पी लेती हल. लेकिन अब 1100 रुपया में दूध वाला चाय भी पियम और मिठका बिस्कुट भी खायम. ए बाबू नीतीश जी के हमरा तरफ से आशीर्वाद दे दिह.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰