बेंगलुरु फ्लाइओवर उद्घाटन विवाद: नीतिन गडकरी बोले- ‘हमने 2 लेटर भेजे, केंद्र सरकार ने हर प्रोटोकॉल का पालन किया

कर्नाटक के बेंगलुरु में फ्लाईओवर उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर शुरू हुए विवाद में नितिन गडकरी ने साफ कर दिया है कि केंद्र की तरफ से सिद्धारमैया को दो-दो पत्र भेजे गए थे। नीतिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों लेटर की फोटो भी शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 जुलाई 2025, 09:10 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बेंगलुरु फ्लाइओवर उद्घाटन विवाद: नीतिन गडकरी बोले- ‘हमने 2 लेटर भेजे, केंद्र सरकार ने हर प्रोटोकॉल का पालन किया
Photo: UB India News Archive

कर्नाटक के बेंगलुरु में फ्लाईओवर उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर शुरू हुए विवाद में नितिन गडकरी ने साफ कर दिया है कि केंद्र की तरफ से सिद्धारमैया को दो-दो पत्र भेजे गए थे। नीतिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों लेटर की फोटो भी शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 11 जुलाई को पहला लेटर भेजा गया था। वहीं, 12 जुलाई को दूसरा लेटर भेजा गया था। इसमें कहा गया था कि सिद्धारमैया वर्चुअली भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इस कार्यक्रम से दूर रहने के फैसला किया। ऐसे में कांग्रेस का कोई भी नेता इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहा है।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति पर कहा, “केंद्र सरकार को पहले मुख्यमंत्री को सूचित करना चाहिए। राज्य सरकार को विश्वास में लिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है। ऐसा कोई भी कार्यक्रम करते समय, मुख्यमंत्री को एक महीने पहले सूचित किया जाना चाहिए। यह एक बहुत बड़ा कार्यक्रम है। हमने अपने सिंचाई विभाग से 2000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। अगर हमें पहले से सूचित किया गया होता, तो मैं उस कार्यक्रम में शामिल होता।”

नितिन गडकरी ने क्या कहा?

नितिन गडकरी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा “क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, आज कर्नाटक के शिवमोग्गा में कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास समारोह आयोजित किया जा रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जी को 11 जुलाई 2025 को कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए एक आधिकारिक निमंत्रण भेजा गया था। किसी भी संभावित कार्यक्रम संबंधी चुनौतियों के मद्देनजर, 12 जुलाई को एक पत्र भेजा गया, जिसमें उनकी वर्चुअल उपस्थिति का अनुरोध किया गया था। केंद्र सरकार स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करती रही है और योगदान की लगातार सराहना करती रही है और कर्नाटक सरकार और मुख्यमंत्री का सहयोग अपेक्षित है। यह सहकारी संघवाद और सभी राज्यों के साथ घनिष्ठ समन्वय के लिए प्रतिबद्ध है।”

नितिन गडकरी के लेटर में क्या?

नितिन गडकरी ने अपने एक्स पोस्ट में दोनों लेटर की फोटो भी शेयर की है। पहले लेटर में लिखा है “प्रिय सिद्धारमैया जी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कर्नाटक राज्य में कई राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्य शुरू किए हैं। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कर्नाटक राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण/आधारशिला रखने का कार्यक्रम 14 जुलाई, 2025 को सागरा, जिला शिवमोग्गा में निर्धारित है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया उपरोक्त अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की अध्यक्षता करें।”

दूसरे लेटर में लिखा है “प्रिय सिद्धारमैया जी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कर्नाटक राज्य में कई राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाएं शुरू की हैं। मुझे यह सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण और शिलान्यास समारोह 14 जुलाई 2025 को शिवमोगा जिले के सागरा में आयोजित किया जाएगा। आपसे अनुरोध है कि इस अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की अध्यक्षता करें। यदि व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना संभव न हो, तो हमें खुशी होगी यदि आप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हमसे जुड़ सकें।” दोनों लेटर नितिन गडकरी की तरफ से लिखे गए हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰