चुनाव से पहले ही बिहार में BJP की जीत पक्की…

लोकसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू होने वाला है. इससे पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है ताकि संसद की कार्रवाई सुचारू रूप से चले. लेकिन विपक्ष के तेवर तीखे नजर आ रहे हैं. विपक्षी दलों ने साफ कर दिया है कि जिन मुद्दों को वह सदन के बाहर उठाते रहे हैं उन्हें मुद्दों पर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 20 जुलाई 2025, 08:16 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चुनाव से पहले ही बिहार में BJP की जीत पक्की…
Photo: UB India News Archive

लोकसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू होने वाला है. इससे पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है ताकि संसद की कार्रवाई सुचारू रूप से चले. लेकिन विपक्ष के तेवर तीखे नजर आ रहे हैं. विपक्षी दलों ने साफ कर दिया है कि जिन मुद्दों को वह सदन के बाहर उठाते रहे हैं उन्हें मुद्दों पर सत्ता पक्ष को सदन में घेरने की कोशिश करेंगे.

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा इस वक्त यह है कि जिस तरीके से ट्रंप हर दिन भारत का अपमान कर रहा है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का सीजफायर उसने डिक्लेयर किया, रोज कहता है कि ट्रेड डील के नाम पर सीजफायर कराया. अब कह रहा है की 5 जेट गिराए गए. तो मुझे लगता है कि इस पर भारत की सरकार को सदन में आकर के स्पष्टीकरण करना चाहिए हम यह मुद्दा उठाएंगे.

इन मुद्दों पर बहस करेंगे संजय सिंह
संजय सिंह ने आगे कहा कि बुलडोजर चला कर के आपने हमारे लोगों को कुचला है, दिल्ली में उनका रोजगार कुचला है, उनका मकान कुचला है. यूपी, बिहार, पूर्वांचल के लोगों का तो यह मुद्दा भी उठाएंगे. दूसरा यूपी में जो सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है वह भी एक बड़ा मुद्दा है. 5000 स्कूलों को बंद करने का आदेश हो चुका है. 27000 स्कूल बंद होने जा रहे हैं, इसी तरीके से गुजरात का जो प्लेन क्रैश का मुद्दा है वह उठाएंगे और SIR एक बहुत बड़ा मुद्दा है, SIR पर रोक नहीं लगती तो बिहार चुनाव का कोई मतलब नहीं है. चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर के एक बड़ा घोटाला कर लिया है और मुझसे आज ही आप परिणाम लिखवा लीजिए. अगर SIR पर रोक नहीं लगी तो चुनाव से पहले ही बीजेपी बिहार जीत चुकी है.

सर्वदलीय बैठक से पहले बोले आप विधायक संजय सिंह से किए गए सवाल और उनके जवाब…
चुनाव आयोग ने बार-बार सफाई दी है और कहां है कि SIR के मुद्दे पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं है. इस पर आपकी क्या राय है?

संजय सिंह ने कहा कि अपने गुनाहों को छिपाने के लिए चुनाव आयोग क्या करेगा आप बताइए. एक महीने में आप रिवीजन के लिए जिसका मतदाता सूची में नाम आना है उसका जन्म प्रमाण पत्र मांग रहे हैं, उसके मां-बाप का जन्म प्रमाण पत्र मांग रहे हैं वह कहां से लाएगा. गरीब आदमी इतनी प्रमाण पत्र कहां से लेकर आएगा और फिर आप जो मन में आता है करते हैं यह तो ठीक नहीं है.

शनिवार को विपक्षी दलों की बैठक हुई जिसमें आम आदमी पार्टी नदारद रही तो क्या अब आम आदमी पार्टी एकला चलो की राह पर चल पड़ी है ?
संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में रही है और उसके बाद और विधानसभा चुनाव में अलग हो गई. उन्होंने कहा कि उसके पहले का आप हमारा इतिहास उठाकर के देखेंगे तो हमने सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाई है. सड़क हो सदन हो हर जगह पर बेबाकी से अपनी बात रखी है. हरियाणा हो, दिल्ली हो बिहार हो या गुजरात या पंजाब का उपचुनाव हो हर जगह हम लोग अकेले लड़े हैं.

जिन मुद्दों पर आपने बात की और विपक्षी दल की बैठक में भी उन्हीं मुद्दों को उठाने की बात की गई है तो क्या जब इन मुद्दों को सदन में उठाया जाएगा तो आप उनके साथ खड़े रहेंगे या अलग से अपनी आवाज उठाएंगे ?
इस बात का जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि सदन में जो मुझे बोलना है वह मैं बोलूंगा अगर कोई दूसरा बोलेगा तो मैं उसपर रोक नहीं लगा दूंगा. दूसरा कोई कुछ बोल रहा है और मुझे लगेगा कि इसका मुद्दा सही है वही मुद्दा में भी उठा रहा हूं तो मैं उसको वहीं रोक दूंगा.

तेजस्वी यादव ने SIR के मुद्दे पर विपक्षी दलों को चिट्ठी लिखी है उसे पर आप क्या क्या सोचना है?
इसका जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि SIR पर जो भी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर के जिसे लगता है कि लोकतंत्र और चुनाव को बचाना है उनको सबको बोलना चाहिए.

Categories: बिहार
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!
बिहार

PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!

प्रशांत किशोर ने सरकार के अधिकारियों से 27 अगस्त को मुलाकात की थी. तस्वीरें सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. जानिए अब इस पर क्या कुछ कहा गया है.

UB India News Desk29 अग॰
विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………
पटना

विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………

बिहार की सियासी गलियारे में नीतीश विरासत की जंग इन दिनों खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सवाल तो इस सिलसिले में कई खड़े किए जा रहे हैं, मगर जो सवाल राजनीतिक गलियारों में खास तव्वजो पा रहा है, वो ये कि क्या मोदी-शाह का कहीं गेम प्लान तो नहीं नीतीश विरासत की जंग! […]

UB India News25 अग॰
आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?
पटना

आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?

दो कारणों से आरक्षण फिर चर्चा में है। पहला कारण, दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण में सुधार के लिए प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक आधार हो। एक परिवार, एक आरक्षण की नीति लागू हो। अगर कोई छात्र आरक्षण का लाभ लेकर IAS बन जाता है तो […]

UB India News25 अग॰
फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !
पटना

फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !

इस साल दिसंबर में समाप्त हो रही भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि के नवीकरण से पहले बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी जदयू और मुख्य विपक्षी पार्टी राजद खूब टकराया। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुआ। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस संधि के मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को घेरा। कहा- […]

UB India News25 अग॰
नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..
पटना

नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..

बिहार की राजनीति में अब नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नया सियासी संग्राम छिड़ गया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा में पार्टी के समीक्षा शिविर में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और देश की राजनीति में समृद्ध विरासत बनाई है और अब जब उन्होंने फुर्सत ले ली है […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰