अगर भारत ही मर जाएगा तो जिंदा कौन बचेगा

कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी सरकार और सेना का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा किसी राजनीतिक दल से बहुत ज्यादा जरूरी है. उन्होंने साफ-साफ कहा कि वे अपनी पार्टी का सम्मान करते हैं, लेकिन भारत सबसे पहले है. थरूर बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा पहले, राजनीति बाद में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 20 जुलाई 2025, 08:22 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अगर भारत ही मर जाएगा तो जिंदा कौन बचेगा
Photo: UB India News Archive

 कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी सरकार और सेना का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा किसी राजनीतिक दल से बहुत ज्यादा जरूरी है. उन्होंने साफ-साफ कहा कि वे अपनी पार्टी का सम्मान करते हैं, लेकिन भारत सबसे पहले है.

थरूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में उन्होंने कहा कि कोच्चि के एक स्कूली छात्र ने उनसे राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सवाल पूछा था. मैं वैसे तो सार्वजनिक रूप से इस बारे में बोलने से बचता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि इस सवाल का जवाब देना जरूरी हो गया है.

मैं देशहित के मुद्दे पर अडिग हूं

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बात का हवाला देते हुए थरूर ने कहा कि अगर भारत ही मर जाएगा, तो जिंदा कौन बचेगा? जब देश की बात आती है, तो राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर सबको एक साथ खड़ा होना चाहिए. शशि थरूर ने कहा कि चूंकि वे सरकार के फैसलों का समर्थन कर रहे हैं, जिस वजह से कई लोगों से उन्हें आलोचना सहनी पड़ रही है. लेकिन वे इस फैसले पर अडिग रहेंगे क्योंकि ये देशहित की बात है.

मेरे बयानों से पार्टी नाराज, लेकिन मैं सही हूं

शशि थरूर कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं. वे केरल के तिरुवनंतपुरम लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल देश को बेहतर बनाने का ही माध्यम है. अगर कोई फैसला देशहित में हो रहा है तो उसे समर्थन मिलना चाहिए. मेरी नजर में भारत सबसे पहले है. थरूर ने माना कि उनके बयानों से पार्टी के कुछ नेताओं में नाराजगी है. बहुत सारे लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं क्योंकि मैने सरकार और सेना का समर्थन किया है लेकिन मुझे लगता है कि मैंने जो भी कहा है, वह भारत के लिए सही है.

भारत से मेरा मतलब कांग्रेस-भाजपा नहीं

थरूर ने आगे कहा कि मैं जब भारत कहता हूं तो इसका मतलब किसी एक पार्टी के लिए नहीं है. इसका मतलब हर एक भारतीय से है. थरूर के अनुसार, संसद में चाहे सैकड़ों पार्टियां हों लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर हम सबको एकजुट होना चाहिए.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰