रूस में आया 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, अब जारी हो गई सुनामी की चेतावनी

रूस को एक के बाद एक आए शक्तिशाली भूकंप ने झकझोर दिया है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने कहा कि रविवार, 20 जुलाई को रूस के सुदूर पूर्व के तट पर कई शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे सुनामी की चेतावनी जारी हो गई. पहले रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता और 6.7 तीव्रता वाले भूकंप आए जिसके […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 20 जुलाई 2025, 08:31 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
रूस में आया 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, अब जारी हो गई सुनामी की चेतावनी
Photo: UB India News Archive

रूस को एक के बाद एक आए शक्तिशाली भूकंप ने झकझोर दिया है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने कहा कि रविवार, 20 जुलाई को रूस के सुदूर पूर्व के तट पर कई शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे सुनामी की चेतावनी जारी हो गई. पहले रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता और 6.7 तीव्रता वाले भूकंप आए जिसके बाद सुनामी की चेतावनी नहीं दी थी. लेकिन इसके बाद जैसे ही 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, USGS को चेतावनी देनी पड़ी कि “खतरनाक सुनामी लहरें संभव हैं”.

इसमें कहा गया है कि सुनामी चेतावनी क्षेत्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से दूर, प्रशांत महासागर में भूकंप के केंद्र के 300 किलोमीटर (186 मील) के दायरे में तटीय क्षेत्रों के लिए लागू किया गया है.

अमेरिका का अलास्का राज्य इस रूसी शहर से बेरिंग सागर के पार स्थित है, लेकिन कोई भी अमेरिकी क्षेत्र अलर्ट क्षेत्र में नहीं आया. यानी अमेरिका की जमीन पर इस सुनामी के आने की कोई उम्मीद नहीं है.

रूस के तट के पास बीच समंदर में 7.4 तीव्रता के भूकंप का केंद्र (USGS)

रूस के तट के पास बीच समंदर में 7.4 तीव्रता के भूकंप का केंद्र (USGS)

USGS ने कहा कि शुरुआती भूकंपों के बाद कई झटके आए, जिनमें 6.7 तीव्रता का दूसरा भूकंप भी शामिल है. भूकंप का केंद्र कामचटका क्षेत्र की राजधानी पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 140 किलोमीटर पूर्व में था.

कामचटका प्रायद्वीप प्रशांत और उत्तरी अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेटों का मिलन बिंदु है, जो इसे भूकंपों के लिए संवेदनशील क्षेत्र बनाता है. 1900 के बाद से इस क्षेत्र में 8.3 या उससे अधिक तीव्रता के सात बड़े भूकंप आए हैं.

वहीं एपी की रिपोर्ट के अनुसार जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने जानकारी दी कि रविवार तड़के रूस के सुदूर पूर्व में कामचटका के तट के पास 6.5 से अधिक तीव्रता के दो भूकंप आए. इसने भूकंपों की तीव्रता 6.6 और 6.7 मापी और दोनों की गहराई 10 किलोमीटर (6 मील) मापी गई.

भूकंपों की माप अक्सर उनके आने के बाद पहले घंटों में भिन्न होती है. राहत की बात है कि एपी की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से मरने की कोई खबर तत्काल नहीं आई है.

गौरतलब है कि 4 नवंबर, 1952 को कामचटका में 9.0 तीव्रता की भूकंप आई थी. इसकी वजह से सूनामी भी आई जिसमें हवाई में 9.1 मीटर (30 फुट) की लहरें उठीं, इसके बावजूद किसी की मृत्यु की सूचना नहीं मिली थी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰