कंबोडिया और थाईलैंड में जग हुई तेज, थाईलैंड के एक एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा

कंबोडिया और थाईलैंड के बीच विवादित सीमा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है. कंबोडिया और थाईलैंड ने एक दूसरे पर हमला कर दिया है और हमलों में कम से कम 9 नागरिकों की मौत हो गई है. बात सिर्फ गोलीबारी पर नहीं रुकी है, थाईलैंड सेना ने पुष्टि की है कि थाईलैंड ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 24 जुलाई 2025, 09:01 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कंबोडिया और थाईलैंड में जग हुई तेज, थाईलैंड के एक एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा
Photo: UB India News Archive

कंबोडिया और थाईलैंड के बीच विवादित सीमा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है. कंबोडिया और थाईलैंड ने एक दूसरे पर हमला कर दिया है और हमलों में कम से कम 9 नागरिकों की मौत हो गई है. बात सिर्फ गोलीबारी पर नहीं रुकी है, थाईलैंड सेना ने पुष्टि की है कि थाईलैंड ने दो कंबोडियाई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए हैं. इससे कुछ घंटे पहले ही दोनों देशों ने एक दूसरे के साथ राजनयिक संबंधों को न्यूनतम स्तर पर ला दिया था.

दोनों पक्षों में जारी संघर्ष में अब तक 9 लोगों के मारे जानी की खबर सामने आई है। इधर कंबोडिया के रॉकेट हमले के जवाब में थाईलैंड ने नोम पेन्ह पर एफ-16 फाइटर जेट से हमला किया है। “द नोम पेन्ह पोस्ट” की खबर में दावा किया गया है कि थाईलैंड ने कंबोडिया पर बृहस्पतिवार को 6 एफ-16 फाइटर जेट से हमला किया। इस दौरान कंबोडिया ने थाईलैंड के एक फाइटर जेट को मार गिराया है।

एपी की रिपोर्ट के अनुसार हमलों के बीच कम से कम 9 आम नागरिकों की मौत की खबर सामने आई है. थाई सेना ने कहा कि सबसे ज्यादा मौतें सी सा केट प्रांत में हुईं, जहां एक गैस स्टेशन पर हमले में छह लोग मारे गए. तीन सीमावर्ती प्रांतों में कम से कम 14 लोग घायल हो गए. थाई सेना ने कहा कि उसने गुरुवार को कंबोडिया में जमीनी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, जबकि कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय ने कहा कि थाई जेट विमानों ने प्राचीन प्रीह विहार मंदिर के पास एक सड़क पर बम गिराए. थाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुरसंत कोंगसिरी ने कहा कि सीमा पर कम से कम छह क्षेत्रों में झड़पें जारी हैं. पहली झड़प गुरुवार सुबह थाईलैंड के सुरीन प्रांत और कंबोडिया के ओद्दार मीनची प्रांत की सीमा पर प्राचीन ता मुएन थॉम मंदिर के पास एक इलाके में हुई.

कंबोडियाई पीएम ने कहा-थाई सेना ने शुरू की जंग

द नोम पेन्ह पोस्ट के अनुसार कंबोडिया के ता मुएन थॉम मंदिर, ता क्राबेई मंदिर, मोम बेई इलाका और प्रेह विहेयर मंदिर के आसपास हमले किए गए हैं। सुबह से दोनों देशों में जंग जारी है।। इन स्थानों को संघर्ष के मुख्य बिंदुओं के रूप में चिन्हित किया गया है। कंबोडियाई नेतृत्व का कहना है कि थाई सेना ने हमला शुरू किया, जो कि उनके द्वारा घोषित “चकपोंग फुवनात सैन्य रणनीति” के तहत किया गया पहला बड़ा आक्रमण है। प्रधानमंत्री हुन मानेट ने बताया कि थाई बलों ने ओदार मीन्चे प्रांत में स्थित कंबोडियाई सेना की चौकियों पर हमला किया और फिर मोम बेई क्षेत्र तक हमले का दायरा बढ़ा दिया। “कंबोडिया हमेशा शांति से मसलों को सुलझाने का पक्षधर रहा है, लेकिन इस बार हमारे पास बलपूर्वक जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा कर रही सरकार

पीएम  ने आगे बताया कि कंबोडियाई सरकार सेना और प्रशासन पूरी मजबूती के साथ राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में जुटे हुए हैं। साथ ही थाई हमलों से प्रभावित नागरिकों को भी सहायता प्रदान की जा रही है। सीनेट अध्यक्ष हुन सेन ने भी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाई सेना ने 23 जुलाई को ता मुएन थॉम मंदिर को बंद करने का आदेश दिया था, जिसके एक दिन बाद हमले शुरू हो गए। “कंबोडियाई सेना के पास अब प्रतिकार और जवाबी कार्रवाई के अलावा कोई रास्ता नहीं है।”

पीएम हुन सेन ने की देश से ये अपील

थाईलैंड के हमलों को देखते हुए कंबोडिया के पीएम हुन सेन ने नागरिकों से घबराने, राशन जमा करने या कीमतें बढ़ाने से बचने की अपील की है।

उन्होंने कहा, “केवल ओदार मीन्चे और प्रेह विहेयर प्रांतों की सीमा क्षेत्रों को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य बनाए रखें। ”इधर थाई पीबीएस वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक थाई सेना ने “चकपोंग फुवनात सैन्य रणनीति” फिर से लागू की है। यह वही रणनीति है जो 2008 से 2011 के बीच प्रेह विहेयर मंदिर विवाद में भी इस्तेमाल की गई थी।

कंबोडियाई पत्रकार ने किया दावा

कंबोडियाई पत्रकार सोई सोफीप के मुताबिक थाईलैंड ने लड़ाई के मैदानों में 6 F-16 लड़ाकू विमानों से बमबारी की है। कंबोडियाई सेना का दावा है कि उन्होंने एक थाई फाइटर जेट को मार गिराया है।सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और दोनों पक्षों ने आम जनता से शांति बनाए रखने और सरकार पर भरोसा रखने की अपील की है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰