केंद्र ने बिजली, ऊर्जा और बैंकिंग जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर में 9,700 से ज्यादा साइबर सुरक्षा ऑडिट किए

केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी- इन) और नेशनल क्रिटिकल इंफोर्मेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर (एनसीआईआईपीसी) ने मिलकर देश भर में बिजली, ऊर्जा और बीएफएसआई जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 9,798 सुरक्षा ऑडिट किए हैं। सरकार, भारत के डिजिटल और फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 27 जुलाई 2025, 07:33 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
केंद्र ने बिजली, ऊर्जा और बैंकिंग जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर में 9,700 से ज्यादा साइबर सुरक्षा ऑडिट किए
Photo: UB India News Archive

केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी- इन) और नेशनल क्रिटिकल इंफोर्मेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर (एनसीआईआईपीसी) ने मिलकर देश भर में बिजली, ऊर्जा और बीएफएसआई जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 9,798 सुरक्षा ऑडिट किए हैं।

सरकार, भारत के डिजिटल और फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए साइबर खतरों के प्रति सचेत है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्यसभा में कहा, भारत सरकार की नीतियों का उद्देश्य सभी यूजर्स के लिए एक सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह साइबरस्पेस सुनिश्चित करना है। बिजली, परिवहन या बैंकिंग जैसे क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्बाध और सुरक्षित संचालन के लिए कई पहल की गई हैं।

सीईआरटी-इन ने इन ऑडिट के लिए 200 साइबर सुरक्षा संगठनों को सूचीबद्ध किया है।

साइबर एजेंसी स्टेट/सेक्टोरल कंप्यूटर सिक्योरिटी इंसीडेंट रिस्पॉन्स टीम्स (सीएसआईआरटी) की स्थापना के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी करती है।

सेक्टर-स्पेसिफिक सीएसआईआरटी, जैसे फाइनेंस सेक्टर में सीएसआईआरटी (सीएसआईआरटी-फिन) और पावर सेक्टर में सीएसआईआरटी (सीएसआईआरटी-पावर), साइबर सुरक्षा मुद्दों के समन्वय और संबंधित क्षेत्रों में साइबर मजबूती बढ़ाने के लिए कार्यरत हैं।

राज्य मंत्री ने कहा कि सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) ने विदेशी समाधानों पर निर्भरता कम करने के लिए मोबाइल सुरक्षा, फोरेंसिक, लॉग कलेक्शन और विश्लेषण आदि में कई स्वदेशी साइबर सुरक्षा उपकरण विकसित किए हैं।

सीईआरटी-इन ने साइबर हमलों और साइबर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सभी सरकारी निकायों के लिए एक साइबर क्राइसिस मैनेजमेंट प्लांट (सीसीएमपी) तैयार की है। सीसीएमपी साइबर संकट से उबरने में समन्वय और मजबूती बढ़ाने के लिए रणनीतिक ढांचा प्रदान करता है।

इसके अतिरिक्त, स्टेट/सेक्टोरल लेवल क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान के विकास और कार्यान्वयन में सहायता के लिए दिशानिर्देश दस्तावेज और टेम्पलेट प्रकाशित किए गए हैं।

सीईआरटी-इन नियमित रूप से सरकारी निकायों और प्रमुख संगठनों के लिए वर्कशॉप आयोजित करता है ताकि उन्हें साइबर सुरक्षा खतरे के परिदृश्य के बारे में जागरूक किया जा सके और उन्हें सीसीएमपी तैयार करने और उसे लागू करने में सक्षम बनाया जा सके। अब तक ऐसी 205 सीसीएमपी वर्कशॉप आयोजित की जा चुकी हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰