अमित शाह का यह तीर विपक्ष को बरसों चुभेगा… चिदंबरम शर्मसार, अखिलेश चुप, पाकिस्तान बेपर्दा

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार मंगलवार को लोकसभा में बड़े ही आत्मविश्वास के साथ उतरी। लोकसभा के मैदान में एक तरफ थे गृहमंत्री अमित शाह तो दूसरी तरफ समूचा विपक्ष। शाह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इशारों इशारों में कहा कि पाकिस्तान को बचाने वाले नहीं बचेंगे। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के आतंकियों के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 29 जुलाई 2025, 08:05 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमित शाह का यह तीर विपक्ष को बरसों चुभेगा… चिदंबरम शर्मसार, अखिलेश चुप, पाकिस्तान बेपर्दा
Photo: UB India News Archive

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार मंगलवार को लोकसभा में बड़े ही आत्मविश्वास के साथ उतरी। लोकसभा के मैदान में एक तरफ थे गृहमंत्री अमित शाह तो दूसरी तरफ समूचा विपक्ष। शाह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इशारों इशारों में कहा कि पाकिस्तान को बचाने वाले नहीं बचेंगे। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के आतंकियों के पाकिस्तान होने का सबूत मांगने वाले पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को आड़े हाथ लिया। शाह ने आतंकियों के पाकिस्तान का होने का सबूत बताते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में 20 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए गए। 100 किलोमीटर भीतर तक घुसकर हमारी सेना ने हमले किए। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी चुप करा दिया।

शाह बोले-ऑपरेशन महादेव में तीनों आतंकी मारे गए

शाह लोकसभा में पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने लोकसभा में कहा-ऑपरेशन महादेव की जानकारी देना चाहता हूं। कल ऑपरेशन महादेव में सुलेमान, अफरान और जिबरान तीन आतंकवादी सेना, सीआरपीएएफ और कश्मीर पुलिस के अभियान में मारे गए हैं। ये जो सुलेमान का लश्कर का कमाडंर था, पहलगाम हमले और गगनवीर आतंकी हमले में लिप्त था, इसके ढेर सारे सबूत हमारे पास है। अफरान और जिबरान ए ग्रेड आतंकी था। सदन को बताना चाहता हूं जिन्होंने बैरसन घाटी में हमारे नागरिकों को मारा था ये तीनों आतंकी थे और तीनों मारे गए।

जब शाह बोले, पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या?

शाह जब ऑपरेशन महादेव की जानकारी दे रहे थे तो उस वक्त अखिलेश समूत पूरा विपक्ष हो-हल्ला करने लगा। उन्होंने कहा-मैं तो अपेक्षा कर रहा था कि सूचना सुनेंगे तो पक्ष विपक्ष में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी. मगर इनके चेहरे पर स्याही पड़ गई। मान्यवार, ये किस तरह की राजनीति है भाई। आतंकवादी भी मारे गए इसकी भी खुशी नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या?

अखिलेश जी, आतंकियों का धर्म देख दुखी मत हो

लोकसभा में शाह के बोलने के दौरान जब अखिलेश यादव भी खड़े हो गए तो शाह ने उन्हें चुप करा दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी बैठ जाइए मेरा पूरा जवाब सुनिए आपको सब समझ में आ जाएगा, भाई आप आतंकवादियों की धर्म देखकर दुखी मत होइए।

शाह ने चिदंबरम को लिया आड़े हाथ

लोकसभा में अमित शाह पूरी रौ में दिखे। उन्होंने बताया कि पहलगाम के आतंकवादियों की कैसे पहचान हुई। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा-कल पूछ रहे थे कहां से आए, भाई जिम्मेदारी हमारी ही है, हम सरकार में है, पर मैं पूछता हूं कि जब आप सरकार में थे तब आपने क्यों जिम्मेदारी नहीं ली। कल देश के पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम जी ने कहा कि क्या प्रूफ है कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए, ये कब उठाया जब संसद में चर्चा होने वाली थी। क्या कहना चाहते हैं चिदंबरम साहब, पाकिस्तान को बचाकर आपको क्या मिलेगा।

शाह बोले-हमारे पास आतंकियों के पाकिस्तानी होने का प्रूफ

शाह ने चिदंबरम पर बरसते हुए कहा कि हमारे पास प्रूफ है कि वो पाकिस्तानी हैं। तीन में से दो के वोटर नंबर भी उपलब्ध हैं। रायफल, चॉकलेट भी पाकिस्तान की बनाई हुई है। ये कहते हैं कि पाकिस्तानी नहीं हैं। इसका मतलब पूरी दुनिया के सामने इस देश का पूर्व गृह मंत्री पाकिस्तान को क्लीनचिट दे रहा है। ऐसा बोलकर चिदंबरम पाकिस्तान पर हमले को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। पूरी दुनिया में हमारे संसद सदस्य गए थे, वो पूर्व मंत्री जो कांग्रेस पार्टी से आते हैं वो सबूत मांगते हैं, मुझसे मांगते मैं दे देता। टीवी से मांगते वो दे देता। बच नहीं पाओगे आप लोग।

शाह ने चिदंबरम पर बोला जोरदार हमला

शाह ने कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष पर हमला करते हुए कहा-पहलगाम के दोषी कहां गए, ये पूछते थे। ये जो 10 मैंने नाम पढ़े हैं इसमें से 8 चिदंबरम एंड कंपनी के समय आतंकवादी घटना घटाने वाले लोगों को हमारी सेना ने चुन-चुनकर खत्म कर दिया। पाकिस्तान से गलती हो गई, उसके सेना के अधिकारी आतंकियों के नमाजे जनाजा में शामिल हुए। इससे पाकिस्तान पूरी तरह से एक्सपोज हो गया। पाकिस्तान का एक भी मिसाइल हमारा नुकसान नहीं कर पाए।

मुझे एक दुख हुआ कि कल इस देश के पूर्व गृहमंत्री चिदंबरम ने सवाल उठाया कि क्या सबूत है कि ये आतंकी पाकिस्तान से आए? ये कब उठाया, जब संसद में चर्चा होने वाली थी। क्या कहना चाहते हैं, क्या पाकिस्तान को बचाना चाहते हैं। इससे आपको क्या मिलेगा? बता दूं कि तीन में से दो के पाकिस्तानी वोटर कार्ड मिले हैं। ढोक से जो चॉकलेट मिलीं, वो भी पाकिस्तान में बनीं थी। जब चिदंबरम ये सवाल उठा रहे हैं तो इस देश का पूर्व गृहमंत्री पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे हैं। चिदंबरम पाकिस्तान पर हमले पर भी इससे सवाल खड़ा कर रहे हैं। जब पूरी दुनिया में हमारे सांसद गए और सभी ने माना कि पाकिस्तान ने हमला किया, लेकिन पाकिस्तान को बचाने का ये षडयंत्र आज देशवासी जान रहे हैं। आप बच नहीं पाएंगे।

अमित शाह ने कहा कि अभी तो शुरू हुआ है। मैं पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में घटनाक्रम बताना चाहता हूं। मुझे लगा कि कल रक्षा मंत्री के बयान के बाद कांग्रेस पार्टी समर्थन में भाषण देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और विपक्ष ने कई सवाल उठाए। मैं बताना चाहता हूं कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए। हमने उसी वक्त मैं श्रीनगर के लिए निकल गया। रात को ही सुरक्षाबलों की बैठक कर आतंकियों को भागने से रोकने की व्यवस्था की। 23 अप्रैल को सीसीएस की बैठक हुई, जिसमें सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला किया। हमने अटारी पर एकीकृत जांच चौकी को सस्पेंड कर दिया और पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा। पाकिस्तानी उच्चायुक्त के सलाहकारों को अवांछित किया और कई को वापस भेजा। साथ ही सुनिश्चित किया कि आतंकियों और उनके आकाओं को उचित जवाब दिया जाएगा।

कल गोगोई जी ने कहा कि पीएम मोदी हमले के वक्त विदेश दौरे पर थे, लेकिन जब राहुल गांधी गए थे, तब वहां कोई नहीं था। बिहार में चुनाव कार्यक्रम करने पर पीएम मोदी के जाने पर बताना चाहूंगा कि ऐसे हमले के समय प्रधानमंत्री को जनता की भावनाओँ के अनुरूप जवाब देना होता है। प्रधानमंत्री ने बिहार की जनसभा में इस पर आतंकियों को कड़ा संदेश दिया और आंतक के आकाओं की कमर तोड़ने की बात कही। अब पीएम मोदी के भाषण में जिसे चुनावी भाषण दिखता है तो ये उनकी समझ पर गंभीर सवाल है।

इसके बाद 30 अप्रैल को सीसीएस की बैठक हुई उसमें सशस्त्र बलों को पूर्ण ऑपरेशन की आजादी दी गई। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर हुआ। 7 मई को रात को 1 बजकर चार मिनट से एक बजकर 24 मिनट तक चला और पाकिस्तान को नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इससे बड़ा संयमित हमला नहीं हो सकता। दुनियाभर में युद्ध हो रहे है, जिनमें आम नागरिक मर रहे हैं, लेकिन हमारे हमलों में एक भी आम नागरिक नहीं मारा गया। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक में हमने पीओक में एक तरह से अपने ही हिस्से में हमला किया पर इस बार 100 किलोमीटर अंदर घुसकर पाकिस्तान पर हमला किया। आतंकियों के हमले में जो मारे गए हाफिज मोहम्मद जमील, मुदस्सर खादियान, याकूब मलिक, मोहम्मद हमजा जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसन, अब्दुल मलिक, नोएल मलिक आदि आतंकी मारे गए। ये जो नाम मैंने पढे हैं, उनमें से आठ ने यूपीए सरकार में आतंकी हमले किए। कम से कम 100 से अधिक लोगों ने हमारी सेना ने मार डाला है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰