राज्य सभा में CISF की तैनाती के मुद्दे पर हंगामा,विरोध करना हमारा अधिकार, CISF बुलाया आपत्तिजनक…

संसद का मानसून सत्र चल रहा है। भारी हंगामे के चलते लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। राज्य सभा में CISF की तैनाती के मुद्दे पर हंगामा हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष और उप सभापति के बीच मंगलवार को बहस हुई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष सदन को नहीं […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 5 अगस्त 2025, 06:47 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राज्य सभा में CISF की तैनाती के मुद्दे पर हंगामा,विरोध करना हमारा अधिकार, CISF बुलाया आपत्तिजनक…
Photo: UB India News Archive

संसद का मानसून सत्र चल रहा है। भारी हंगामे के चलते लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। राज्य सभा में CISF की तैनाती के मुद्दे पर हंगामा हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष और उप सभापति के बीच मंगलवार को बहस हुई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष सदन को नहीं चलने दे रहा है।

बहस से क्यों बच रही सरकार- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा सेना का सम्मान करते हैं। उनके हर भाषण में सेना का सम्मान दिखता है। सत्ता से सवाल पूछना उनका कर्तव्य है क्योंकि वह विपक्ष के नेता है। हम जिन मुद्दों पर बहस करना चाह रहे हैं। सरकार उसके लिए तैयार नहीं है सरकार क्यों बहस से बच रही है। सरकार के अंदर क्यों घबराहट है ?

मुझसे ट्यूशन ले सकते हैं…’ खरगे के आरोपों पर नड्डा का दो-टूक जवाब

राज्यसभा में सीआईएसएफ की तैनाती पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और उपसभापति हरिवंश के बीच बहस के बाद पक्ष के नेता जेपी नड्डा ने अपनी बात रखी है. इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा, ‘आप (विपक्ष) सदन को चलने नहीं देते हैं, ये तरीका अलोकतांत्रिक है. मुझे 40 वर्षों तक विपक्ष में रहने का अनुभव, इस पर आप (विपक्ष) मुझसे ट्यूशन ले सकते हैं.’

‘विरोध करना हमारा अधिकार, CISF बुलाया आपत्तिजनक…’ राज्यसभा में बिफरे खरगे

संसद भवन परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तैनाती को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मुद्दे पर तीखी आपत्ति जताते हुए कहा कि संसद में लोकतांत्रिक विरोध को दबाने के लिए सुरक्षा बलों का ऐसा प्रयोग ‘अत्यंत आपत्तिजनक’ है और यह लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है.

राज्यसभा में बोलते हुए खड़गे ने कहा, ‘आपका धन्यवाद कि आपने मुझे कई बातें बताईं. लेकिन हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे. विरोध करना हमारा अधिकार है. इसे दबाने के लिए अगर CISF या कोई अर्धसैनिक बल बुलाया गया है, तो यह अत्यंत आपत्तिजनक है और हम इसकी निंदा करते हैं.’

‘लोकतंत्र की हत्या…’ लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर बिफर पड़े शिवराज

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिफर पड़े. उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र की हत्या विपक्ष कर रहा है. मुझे सवालों का जबाब नहीं देने दिया जा रहा है. किसानों के मुद्दे पर मुझे जबाब नहीं देने दिया जा रहा है.’

संसद की कार्यवाही शुरू, SIR पर विपक्ष का फिर बवाल

संसद की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. हालांकि आज भी लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी रहा. विपक्षी दल यहां बिहार में चुनाव आयोग के चलाए SIR अभियान पर चर्चा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस कारण से दोनों सदनों में प्रश्नकाल तक नहीं पाया है.

‘बचपना किया, तो सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई…’ पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में कहा कि सरकार ने कारगर तरीके से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को बहस में संसद के सामने रखा. पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा कि विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में सेल्फ गोल किया. उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनपर तंज कसा. पीएम मोदी ने कहा, ‘वो कुछ भी बोलते रहते हैं. उन्होंने बचपना किया… सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई. देश ने उनका बचपना देख लिया. पीएम मोदी ने राहुल गांधी का बिना नाम लिए कहा कि अहंकार की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने उनके नेता को लताड़ा है.

‘दोस्त दोस्त न रहा…’ ट्रंप की टैरिफ धमकी पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर मारा ताना

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को रूसी तेल खरीद पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है. इसे लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति पर तीखा हमला बोला है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने सोमवार को एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और ट्रम्प की तथाकथित ‘मित्रता’ भारत के लिए बेहद महंगी साबित हुई है.

जयराम रमेश ने पुराने बॉलीवुड गाने का सहारा लेते हुए कहा, ‘एक लोकप्रिय गाना है ‘दोस्त दोस्त न रहा’. पीएम मोदी को यह गाना जरूर याद होगा- ‘दोस्त दोस्त न रहा, ट्रम्प यार हमें तेरा ऐतबार न रहा.’ उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे भव्य आयोजनों, फोटो-ऑप्स और चुनावी नारों के बावजूद आज भारत को उन्हीं अमेरिका से धमकी मिल रही है, जिसके साथ पीएम मोदी अपने विशेष संबंधों का दावा करते रहे हैं.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰