अमेरिका-पाकिस्तान के बीच क्या पक रहा?

भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है. इस बीच अमेरिका और पाकिस्तान के बीच नजदीकी बढ़ती दिख रही है. पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर दूसरी बार अमेरिका दौरे पर जाने के लिए तैयार हैं. पाक न्यूज […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 7 अगस्त 2025, 07:03 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमेरिका-पाकिस्तान के बीच क्या पक रहा?
Photo: UB India News Archive

भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है. इस बीच अमेरिका और पाकिस्तान के बीच नजदीकी बढ़ती दिख रही है. पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर दूसरी बार अमेरिका दौरे पर जाने के लिए तैयार हैं. पाक न्यूज वेबसाइट डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक मुनीर इस साल अगस्त के आखिरी हफ्ते में वॉशिंगटन जा सकते हैं.

आसिम मुनीर ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी अमेरिका दौरे पर गए थे. अब वे फिर तैयारी कर रहे हैं. यह अमेरिका और पाकिस्तान के बीच गहराते द्विपक्षीय संबंधों का संकेत हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक मुनीर अमेरिकी सेना के जनरल और यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड के कमांडर माइकल कुरिला के विदाई समारोह में हिस्सा लेंगे. मुनीर इसी वजह से वॉशिंगटन जा रहे हैं. कुरिला ने अपने कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान को आतंक के खिलाफ एक्शन लेने वाला साझेदार बताया था.

अमेरिकी जनरल ने क्यों की थी पाकिस्तान की तारीफ

अमेरिका के धाकड़ आर्मी जनरल कुरिला मिडिल ईस्ट में अपनी सेना की अगुवाई कर चुके हैं. वे इसी महीने रिटायर हो रहे हैं. ‘द हिंदू’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुरिला ने कुछ महीने पहले आईएसआईएस के पांच आतंकियों को पकड़ने के लिए पाकिस्तान की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान ने अमेरिका के दिए इनपुट के आधार पर आतंकियों को पकड़कर बेहतरीन काम किया है.

मुनीर-ट्रंप की मुलाकात पर व्हाइट हाउस ने क्या दी थी प्रतिक्रिया

मुनीर इस साल जून महीने में अमेरिका दौरे पर गए थे. उन्होंने ट्रंप के साथ लंच भी किया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी. ट्रंप और मुनीर ने करीब दो घंटे तक मीटिंग की थी. व्हाइट हाउस ने कहा था कि ट्रंप ने मुनीर को इनवाइट किया था. उसका कहना था कि ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध रोकने की सिफारिश की है. अहम बात यह भी है कि ट्रंप ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई बार दोनों देशों के बीच सीजफायर का क्रेडिट ले चुके हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰