शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करें या फिर देश से माफी मांगें’, राहुल को चुनाव आयोग की दो टूक…………

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने पलटवार किया है। राहुल ने बीते दिन चुनाव आयोग पर वोट चोरी और भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया था। इस पर चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि अगर कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता अपने विश्लेषण पर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 8 अगस्त 2025, 08:15 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करें या फिर देश से माफी मांगें’, राहुल को चुनाव आयोग की दो टूक…………
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने पलटवार किया है। राहुल ने बीते दिन चुनाव आयोग पर वोट चोरी और भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया था। इस पर चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि अगर कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता अपने विश्लेषण पर विश्वास करते हैं और मानते हैं कि चुनाव आयोग पर उनके आरोप सही हैं, तो उन्हें शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अगर राहुल ऐसा नहीं करते हैं, तो इसका मतलब होगा कि उन्हें अपने विश्लेषण, निष्कर्षों और बेतुके आरोपों पर विश्वास नहीं है। ऐसी स्थिति में उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। इसलिए उनके पास दो विकल्प हैं- या तो घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करें या चुनाव आयोग पर बेतुके आरोप लगाने के लिए देश से माफी मांगें।

शपथ-पत्र देकर सबूत पेश करने को कहा था
इससे पहले कर्नाटक विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में हेराफेरी के राहुल के आरोपों का संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें शपथ-पत्र देकर सबूत पेश करने को कहा था। इसके अलावा 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में धोखाधड़ी के राहुल के आरोपों के संबंध में वहां के राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विपक्ष के नेता से एक शपथ पत्र प्रस्तुत करने और मतदाता सूची में कथित रूप से मतदाताओं के नाम शामिल करने या हटाने के प्रमाण प्रदान करने को भी कहा था।

राहुल के आरोप?

इससे पहले बीते दिन दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया था कि भारत के चुनाव आयोग और भाजपा के बीच मिलीभगत हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना तीसरा कार्यकाल मिला। राहुल गांधी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी सिर्फ 25 सीटों के अंतर से प्रधानमंत्री बने। चुनाव आयोग भाजपा को भारत में चुनावी व्यवस्था को नष्ट करने में मदद कर रहा है। चुनाव आयोग हमें महादेवपुर (कर्नाटक विधानसभा क्षेत्र) में आंकड़े नहीं दे रहा है। अगर हम अन्य लोकसभा सीटों पर भी ऐसा करें, तो हमारे लोकतंत्र की सच्चाई सामने आ जाएगी।

कर्नाटक के इस क्षेत्र का स्टडी

उन्होंने दावा किया था कि हमारे आंतरिक सर्वेक्षणों के अनुसार हमें कर्नाटक में (2024 के लोकसभा चुनाव में) 16 सीट जीत रहे थे. हालांकि, हमने नौ सीट जीतीं. फिर हमने सात सीट पर अप्रत्याशित हार पर ध्यान केंद्रित किया और महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र को चुना. हमारे पास जो भी आंकड़ा है, वह 2024 के चुनावों का है, जो निर्वाचन आयोग से प्राप्त किया गया है.’

राहुल का सबूत

गांधी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बेंगलुरु मध्य सीट पर 6,58,915 मत हासिल किए. जीत-हार का अंतर 32,707 रहा. उन्होंने बताया कि ‘महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 1,15,586 वोट मिले थे, जबकि भाजपा को 2,29,632 वोट मिले थे.’ गांधी ने आरोप लगाया कि महादेवपुरा क्षेत्र में 1,00,250 मतों की चोरी हुई है, जिसमें 11,965 मतदाता डुप्लीकेट हैं, 40,009 मतदाता फर्जी और अवैध पते वाले हैं, 10,452 मतदाता एक पते वाले हैं, 4,132 मतदाता अवैध फोटो वाले हैं और 33,692 मतदाताओं ने नए मतदाताओं के फार्म 6 का दुरुपयोग किया. हालांकि, चुनाव आयोग ने राहुल के दावे को भ्रामक करार दिया है.

EC से मांगी 10 वर्षों की वोटर लिस्ट और वीडियो रिकॉर्डिंग

चुनाव धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल जारी है. इसी मुद्दे पर आज कर्नाटक में कांग्रेस ‘वोट अधिकार रैली’ हो रही है. जिसमें राहुल गांधी ने शिरकत करते हुए फिर से चुनाव आयोग से तीखे सवाल पूछे हैं. ‘वोट अधिकार रैली’ में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने भारत के संविधान की रक्षा की है. बाबा साहेब अंबेडकर जी, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल की आवाज भारत के संविधान में गूंजती है. बसवना, नारायण गुरु और फुले जी की आवाज भी इसमें गूंजती है.

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमारे भारत का संविधान हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार देता है. महाराष्ट्र में, INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव जीतता है, लेकिन 4 महीने बाद बीजेपी राज्य में विधानसभा चुनाव जीत जाती है. यह चौंकाने वाला था. हमने पाया कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए मतदाताओं ने मतदान किया. बीजेपी की विचारधारा भारत के संविधान के खिलाफ है, कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता इसकी रक्षा करेगा. भारत के चुनाव आयोग को हमें पिछले 10 वर्षों की मतदाता सूचियां और वीडियो रिकॉर्डिंग तुरंत देनी चाहिए.

वोट अधिकार रैली में दिग्गजों की शिरकत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में पार्टी की ‘वोट अधिकार रैली’ में भाग ले रहे हैं. जिसका आयोजन कथित ‘वोट चोरी’ के विरोध में किया जा रहा है. रैली का शीर्षक ‘‘हमारा वोट, हमारा अधिकार, हमारा संघर्ष” है. इस रैली के लिए सुबह से ही फ्रीडम पार्क में भी जुटने लगी थी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल समेत तमाम नेता और पार्टी कार्यकर्ता इस रैली में पहुंचे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰