तैयारी करके बड़ा झूठ… राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली एक विधानसभा सीट में मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ियों का आरोप लगाया है, जिसके बाद सियासी पारा चढ़ गया है. इस बीच शुक्रवार को बीजेपी ने आधिकारिक तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी को पलटवार किया है और पूछा है क्या […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 8 अगस्त 2025, 08:32 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तैयारी करके बड़ा झूठ… राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों पर बीजेपी का पलटवार
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली एक विधानसभा सीट में मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ियों का आरोप लगाया है, जिसके बाद सियासी पारा चढ़ गया है. इस बीच शुक्रवार को बीजेपी ने आधिकारिक तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी को पलटवार किया है और पूछा है क्या विपक्ष के किसी नेता को भारत के अधिकारियों के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए?

बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘बहुत दिनों से हमारे देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक एटम बॉम्ब छोड़ने की बात कर रहे थे. मुझे कल किसी मित्र ने कहा कि ये तो जिस पेड़ पर बैठे थे, उसी को कुल्हाड़ी से काटने का काम कर रहे थे. सच कहूं, तो कांग्रेस के युवराज और नेता प्रतिपक्ष की भाषा का जो अहंकार था, वो चुनाव आयोग के कर्मचारियों के लिए था.’

उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी का कहना है कि जब हम सत्ता में आएंगे, तो चुनाव आयोग के अधिकारियों को, चाहे वे बड़े हों या छोटे, परिणाम भुगतने होंगे. क्या देश की संवैधानिक संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए ऐसी भाषा नेता प्रतिपक्ष को शोभा देती है. देश की सेना के गौरव पर सवाल उठाने वाले भी राहुल गांधी ही हैं. सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस के नेता सुप्रीम कोर्ट को ऊंचा-नीचा बोलने से नहीं चूकते.’

राहुल गांधी ने तैयारी करके बहुत बड़ा झूठ बोला- BJP

बीजेपी नेता ने कहा कि इस देश की आर्मी, चुनाव आयोग, संसद ये सब ऐसी संस्थाएं हैं, जो स्वायत्त और स्वाधीन होकर काम करती हैं, हम सब इसके द्वारा पूरी तरह नियंत्रित है. इसलिए कोई स्वतंत्र निकाय जब किसी भी राजनीतिक प्रोसेस को फॉलो करती है, तो उसे हम सभी को मानना चाहिए क्योंकि इन सभी संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देश के संविधान ने दिया है.

उन्होंने कहा, ‘नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तैयारी करके बहुत बड़ा झूठ बोला. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 1 करोड़ वोट बढ़े. भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट पर है कि 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा में 9,71,41, 289 वोटर थे और लोकसभा के समय 9,30,61,760 वोटर थे. लोकसभा और विधानसभा के बीच 40 लाख वोट बढ़े, जबकि राहुल गांधी 1 करोड़ बता रहे हैं, तो 60 फीसदी का मार्जिन हुआ, क्या आगे से वो कुछ भी बोलेंगे, तो क्या उसे 60 फीसदी माइनस करके समझा जाए.’

‘राहुल गांधी का फेक नैरेटिव’

भूपेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी महाराष्ट्र का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन असल में उनकी पार्टी ने ज्यादातर सीटें वहीं जीतीं जहां वोट बढ़े थे. चुनाव आयोग की वोट जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया एक स्वतंत्र प्रक्रिया है. इसका मतलब है कि वोटों को ‘आर्टिफिशियल रूप से बढ़ाए जाने’ का उनका सिद्धांत ध्वस्त हो जाता है क्योंकि जिन सीटों पर वोट बढ़े, उन्हीं पर उनकी पार्टी जीती. वास्तव में देखने वाली बात यह है कि चुनाव हारने के बाद विपक्ष किस तरह की रणनीति अपना रहा है. राहुल गांधी ने जो फेक नैरेटिव बनाने की कोशिश की है, वो उन्हीं के तथ्यों से पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है.

राहुल गांधी ने वोटों की चोरी का लगाया आरोप

दरअसल, राहुल गांधी भारत में चुनावी धांधली के सबूत के तौर पर एक “एटम बम” का वादा कर रहे थे. उन्होंने दावा किया गया कि 40 लोगों की एक टीम ने छह महीने तक कड़ी मेहनत की थी, जिसके साथ उन्होंने भारत की मतदाता सूची में कथित बड़े पैमाने पर धांधली का पेश किया और चुनाव आयोग पर चुनावों में “चोरी” करने के लिए बीजेपी के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰