बिहार में एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई; सुप्रीम कोर्ट आज सुनेगा मामला…………

शीर्ष अदालत ने बिहार में मतदाता सूचियों की एसआईआर के निर्वाचन आयोग के कदम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई होगी। कोर्ट ने 12 और 13 अगस्त को सुनवाई की तारीख तय की थी। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि कानून के तहत उसे मसौदा सूची से गायब लोगों के नामों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 12 अगस्त 2025, 06:36 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई; सुप्रीम कोर्ट आज सुनेगा मामला…………
Photo: UB India News Archive

शीर्ष अदालत ने बिहार में मतदाता सूचियों की एसआईआर के निर्वाचन आयोग के कदम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई होगी। कोर्ट ने 12 और 13 अगस्त को सुनवाई की तारीख तय की थी। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि कानून के तहत उसे मसौदा सूची से गायब लोगों के नामों की अलग सूची बनाने की जरूरत नहीं है। न ही सूची साझा करने या किसी कारण से उनके नाम शामिल न होने के कारणों को प्रकाशित करने की जरूरत है।

‘विपक्ष सिर्फ संसद में और सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा’
इससे पहले निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कहा कि विपक्ष सिर्फ संसद में और सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है। नियमों के तहत बिहार में एसआईआर के बाद जारी मसौदा मतदाता सूची को लेकर अब तक एक भी आपत्ति नहीं आई है। 11 दिन बाद भी किसी पार्टी की ओर से नाम हटाने या जोड़ने के लिए कोई भी आवेदन नहीं आया।

एसआईआर के गणना के अहम निष्कर्ष

चुनाव आयोग ने कहा कि अब तक सूची में नाम शामिल करने के लिए व्यक्तिगत मतदाताओं से 10,570 फॉर्म प्राप्त हुए हैं। आयोग ने सोमवार को बिहार में 24 जून से 25 जुलाई तक हुए एसआईआर के गणना चरण के प्रमुख निष्कर्ष जारी किए। इनके अनुसार 24 जून तक बिहार में कुल 7.89 करोड़ मतदाता थे, जिनमें से 7.24 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने गणना फॉर्म जमा किए हैं। यह कुल मतदाताओं का 91.69 फीसदी है। इस अवधि में 22 लाख मतदाता मृत पाए गए हैं, 36 लाख मतदाता स्थायी रूप से स्थानांतरित हुए या पाए नहीं गए। वहीं, सात लाख मतदाता (0.89 फीसदी) ऐसे थे, जो कई स्थानों पर नामांकित थे।

कांग्रेस का वोट चोरी का दावा तथ्यात्मक रूप से गलत
निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी की ओर से विरोध मार्च के दौरान किए गए वोट चोरी के दावों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया। सोशल मीडिया पर जारी फैक्ट चेक में आयोग ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में पारदर्शिता के अपने दावों के समर्थन में दस्तावेज की सूची साझा की। इन साक्ष्यों में राजद, कांग्रेस और भाकपा जैसे दलों के प्रतिनिधियों के वीडियो साक्ष्य शामिल थे। आयोग ने मतदाता सूची के मसौदे के प्रकाशन से पहले, उसके दौरान और बाद में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अपनी बैठकों का विवरण भी साझा किया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!
बिहार

PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!

प्रशांत किशोर ने सरकार के अधिकारियों से 27 अगस्त को मुलाकात की थी. तस्वीरें सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. जानिए अब इस पर क्या कुछ कहा गया है.

UB India News Desk29 अग॰
विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………
पटना

विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………

बिहार की सियासी गलियारे में नीतीश विरासत की जंग इन दिनों खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सवाल तो इस सिलसिले में कई खड़े किए जा रहे हैं, मगर जो सवाल राजनीतिक गलियारों में खास तव्वजो पा रहा है, वो ये कि क्या मोदी-शाह का कहीं गेम प्लान तो नहीं नीतीश विरासत की जंग! […]

UB India News25 अग॰
आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?
पटना

आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?

दो कारणों से आरक्षण फिर चर्चा में है। पहला कारण, दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण में सुधार के लिए प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक आधार हो। एक परिवार, एक आरक्षण की नीति लागू हो। अगर कोई छात्र आरक्षण का लाभ लेकर IAS बन जाता है तो […]

UB India News25 अग॰
फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !
पटना

फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !

इस साल दिसंबर में समाप्त हो रही भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि के नवीकरण से पहले बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी जदयू और मुख्य विपक्षी पार्टी राजद खूब टकराया। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुआ। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस संधि के मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को घेरा। कहा- […]

UB India News25 अग॰
नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..
पटना

नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..

बिहार की राजनीति में अब नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नया सियासी संग्राम छिड़ गया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा में पार्टी के समीक्षा शिविर में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और देश की राजनीति में समृद्ध विरासत बनाई है और अब जब उन्होंने फुर्सत ले ली है […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰