जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, 30 लोगों की मौत , 120 जख्मी ,98 लोग रेस्क्यू किए गए

देशभर में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पहले हिमाचल के शिमला में बादल फटा और अब जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चशोती इलाके में बादल फटने (Kishtwar Cloudburst) से बड़ी तबाही हुई है. इस आपदा में अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 30 शव बरामद किए जा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 14 अगस्त 2025, 10:04 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही,  30 लोगों की मौत , 120 जख्मी ,98 लोग रेस्क्यू किए गए
Photo: UB India News Archive

देशभर में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पहले हिमाचल के शिमला में बादल फटा और अब जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चशोती इलाके में बादल फटने (Kishtwar Cloudburst) से बड़ी तबाही हुई है. इस आपदा में अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 30 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। यह हादसा मचैल माता यात्रा मार्ग पर हुआ, जिसके चलते यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।. बादल फटने की यह घटना जिस जगह पर हुई, वहां लंगर चल रहा था. बादल फटते ही वहां पर पानी तेजी के साथ आया, जिसकी चपेट में वहां मौजूद लोग आ गए. हालांकि यह घटना कैसे हुई ये अब तक पता नहीं चल सका है.रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने वहां सभी बचाव दल पहुंच गए हैं. वे वहां काम कर रहे हैं और जो भी सहयोग और सहायता जरूरी है, वह सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. हम सभी एक दूसरे के साथ संपर्क में हैं अगर किसी मरीज़ को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़े तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी हेलीकॉप्टर के लिए मौसम अनुकूल नहीं हैं.

किश्तवाड़ आपदा में अब तक 20 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशोती इलाके में गुरुवार सुबह हुए भीषण बादल फटने की घटना में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है। इस आपदा में 98 लोग रेस्क्यू किए गए हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को अथोली उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य जोर-शोर से चल रहे हैं, जिसमें स्थानीय पुलिस, SDRF, NDRF और सेना की टीमें शामिल हैं। भारतीय वायुसेना को भी घायलों को निकालने के लिए अलर्ट किया गया है।

स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा, ‘मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। बचाव और राहत कार्य जारी हैं। जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।’

NDRF की टीम भी मौके पर पहुंचने वाली है’

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में स्थित चिशोती इलाके में अचानक आई बाढ़ पर जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार ने कहा, ‘सुबह करीब 11.30 बजे हमें सूचना मिली कि किश्तवाड़ के चिशोती इलाके में बादल फटा है। एसआरडीएफ, स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचने वाली है। सेना, वायुसेना की टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है। खोज और बचाव अभियान जारी है।’

सेना और NDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि किश्तवाड़ में बादल फटने से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सिविल, पुलिस, सेना, NDRF और SDRF अधिकारियों को बचाव एवं राहत अभियान को और तेज़ करने और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

मचैल माता मंदिर की वार्षिक यात्रा स्थगित

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद मचैल माता मंदिर की वार्षिक यात्रा स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षति का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन व्यवस्था की जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष बोले- स्थिति पर रख रहे कड़ी नजर

विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मछैल माता यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक बिंदु, चशोती में अचानक आई बाढ़ एक दुखद घटना है। मैंने ज़िला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी जाए और तीर्थयात्रियों और निवासियों को सभी आवश्यक सहायता मिले।

डीसी बोले- तेजी से चल रहा राहत बचाव कार्य

किश्तवाड़ के उपायुक्त (डीसी) पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि राहत बचाव कार्य जारी है। चशोती क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई है। बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है और एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें घटनास्थल पर तैनात हैं। हम नुकसान का आकलन करने और निवासियों व तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। ज़िला प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि यात्रा मार्ग पर निर्धारित चिकित्सा केंद्रों पर पर्याप्त दवाइयां और डॉक्टर सहित चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हों।

बादल फटने से हो सकती है भारी जनहानिः केंद्रीय मंत्री

किश्तवाड़ के चिशोती इलाके में अचानक आई बाढ़ पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा का फोन आया कि उनके क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बादल फटा है। यह लोकप्रिय मचैल माता यात्रा का मार्ग भी है जो यहीं होती है। बादल फटने की घटना बहुत बड़े पैमाने पर हुई है, जिससे बड़ी संख्या में जनहानि हो सकती है। हमने तुरंत जिला अधिकारियों से संपर्क किया, जो भी हैरान थे, क्योंकि इसने सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने घटनास्थल की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। बहुत जल्द हमें और जानकारी मिल जाएगी। हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन चिकित्सा उपचार के लिए हेली-रेस्क्यू की भी व्यवस्था करेगा।

मचैल माता मंदिर की यात्रा के लिए जुटे थे लोग

बादल चशोती में फटा जो मंदिर के मार्ग पर स्थित ऐसा अंतिम गांव है, जहां किसी वाहन से पहुंचा जा सकता है. चशोती में दोपहर 12 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच उस समय बादल फटा जब बड़ी संख्या में लोग मचैल माता मंदिर की यात्रा के लिए एकत्र हुए थे. चशोती से मंदिर तक की 8.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू होती है.

घटनास्थल से घायलों को ले जाते लोग.

घटनास्थल से घायलों को ले जाते लोग.

प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष और सहायता डेस्क स्थापित किया

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने किश्तवाड़ के एक गांव में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के बाद लोगों और तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए गुरुवार को एक नियंत्रण कक्ष एवं सहायता डेस्क स्थापित किया. अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 23 लोग मारे गए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. पद्दार में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो चशोती गांव से लगभग 15 किलोमीटर दूर है, जहां यह आपदा आई.

कंट्रोल रूम बना, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

नियंत्रण कक्ष के लिए पांच अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. लोग 9858223125, 6006701934, 9797504078, 8492886895, 8493801381, और 7006463710 पर संपर्क कर सकते हैं. इनके अलावा, जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 01995-259555 और 9484217492 हैं, तथा किश्तवाड़ के पुलिस नियंत्रण कक्ष का नंबर 9906154100 है.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय ने ट्वीट किया है कि “चोसिटी किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सिविल, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ अधिकारियों को बचाव और राहत अभियान को मजबूत करने और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।”

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जले के चिशौती गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची है, जहां करीब 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जबकि कई लोग लापता हैं और नुकसान का पूरा आंकलन अभी नहीं हो सका है। लाइव स्टॉक को भी भारी क्षति हुई है और घटना स्थल किश्तवाड़ मुख्यालय से लगभग 80–90 किलोमीटर दूर है। मचैल माता यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और एंबुलेंस व रेस्क्यू वाहन लगातार मौके की ओर भेजे जा रहे हैं।

बादल फटने से भारी बारिश और बाढ़ आई, जिससे लंगर, दुकानें और एक सुरक्षा चौकी बह गई। कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने तुरंत बचाव और राहत कार्य शुरू किया। एनडीआरएफ की दो टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और भाजपा नेता जहांजैब सिरवाल ने घटना पर शोक जताया और सरकार से तेज राहत कार्य करने की अपील की।

इस हादसे के बाद मचैल माता यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए बादल फटने की घटना को बहुत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं अब पहाड़ी इलाकों में आम हो गई हैं। उन्होंने उत्तराखंड और रामबन की पिछली घटनाओं का भी जfक्र किया। फारूक अब्दुल्ला ने आशा जताई कि एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचकर घायलों को बचाएं और रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाए। उन्होंने मृतकों की संख्या कम होने की उम्मीद जताई और इस कठिन समय में सभी राहतकर्मियों के प्रयासों की सराहना की।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰