‘रूस के युद्धविराम से इनकार ने हालात जटिल किए…………..

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस की ओर से युद्धविराम को स्वीकार न करने से संघर्ष को समाप्त करने के प्रयास जटिल हो गए हैं। मॉस्को के तीन साल से भी ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष को रोकने की अपील को बार-बार रूस दरकिनार कर रहा है। शनिवार देर रात एक सोशल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 17 अगस्त 2025, 05:28 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘रूस के युद्धविराम से इनकार ने हालात जटिल किए…………..
Photo: UB India News Archive

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस की ओर से युद्धविराम को स्वीकार न करने से संघर्ष को समाप्त करने के प्रयास जटिल हो गए हैं। मॉस्को के तीन साल से भी ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष को रोकने की अपील को बार-बार रूस दरकिनार कर रहा है। शनिवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘हम देखते आए हैं कि रूस युद्धविराम के कई आह्वानों को ठुकरा रहा है। अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि वह खूनखराबा कब रोकेगा। इससे स्थिति और जटिल होती जा रही है। अगर उनमें हमलों को रोकने के एक साधारण आदेश को लागू करने की इच्छाशक्ति नहीं है तो रूस को दशकों तक अपने पड़ोसियों के साथ कहीं अधिक शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को लागू करने की इच्छाशक्ति बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।’

इस बीच यूक्रेन पर नॉर्डिक बाल्टिक आठ के नेताओं का संयुक्त वक्तव्य को लेकर जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘समर्थन के लिए धन्यवाद! आपका बयान वास्तव में स्थायी और विश्वसनीय शांति के लिए अहम हैं। हम देख रहे हैं कि रूस युद्धविराम के कई आह्वानों को ठुकरा रहा है और अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि वह कब तक हत्याएं रोकेगा। इससे स्थिति और जटिल हो जाती है, लेकिन हम सब मिलकर शांति और सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। हत्याएं रोकना युद्ध रोकने का एक महत्वपूर्ण तत्व है।’

Ukraine President Volodymyr Zelenskyy says Russia refusing ceasefire complicates situation Know all about it
ओवल ऑफिस में ट्रंप से मुलाकात करते यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की। (फाइल) फोटो

उन्होंने आगे लिखा, ‘आज, पूरे दिन भागीदारों के साथ समन्वय जारी रहा। कल, बैठकें भी पहले से ही निर्धारित हैं। हम सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप के साथ होने वाली बैठक की तैयारी कर रहे हैं। मैं निमंत्रण के लिए आभारी हूं। यह जरूरी है कि सभी इस बात पर सहमत हों कि सभी विवरणों को स्पष्ट करने और यह निर्धारित करने के लिए नेताओं के स्तर पर बातचीत होनी चाहिए कि कौन से कदम जरूरी हैं और कारगर होंगे। हम यूक्रेन में नॉर्डिक-बाल्टिक भागीदारों के सैद्धांतिक बयान का स्वागत करते हैं। उनकी अत्यंत महत्वपूर्ण सहायता के लिए आभारी हैं। सभी की एकता सभी को मजबूत बनाती है!’

इससे पहले रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म करने के उद्देश्य से शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बैठक हुई थी। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान भी जारी किया था। इस दौरान पुतिन ट्रंप के बातों से कुछ हदतक सहमत भी दिखे थे। ट्रंप ने भी कहा था कि बैठक काफी उत्पादक रही।

Ukraine President Volodymyr Zelenskyy says Russia refusing ceasefire complicates situation Know all about it
वोलोदिमीर जेलेंस्की, डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

ट्रंप से मिलेंगे जेलेंस्की

पुतिन के बाद सोमवार को ट्रंप यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ फोन पर लंबी बातचीत की। इस बातचीत के बाद ही जेलेंस्की ने अमेरिका जाकर ट्रंप से मिलने की बात कही। यूरोपीय नेताओं ने ट्रंप की शांति की कोशिशों का स्वागत किया है, लेकिन यह भी कहा कि वे यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे और रूस पर और सख्त प्रतिबंध लगाएंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰