अमेरिकी ट्रेड टीम का भारत दौरा स्‍थगित,डेयरी प्रोडक्ट्स पर है विवाद………….

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर बातचीत टल सकती है। यह 25 से 29 अगस्त को होने वाली थी। PTI के मुताबिक अब यह बैठक बाद में होने की संभावना है। अब तक इस समझौते के लिए पांच दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है, छठे दौर के लिए अमेरिकी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 17 अगस्त 2025, 05:34 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमेरिकी ट्रेड टीम का भारत दौरा स्‍थगित,डेयरी प्रोडक्ट्स पर है विवाद………….
Photo: UB India News Archive

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर बातचीत टल सकती है। यह 25 से 29 अगस्त को होने वाली थी। PTI के मुताबिक अब यह बैठक बाद में होने की संभावना है। अब तक इस समझौते के लिए पांच दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है, छठे दौर के लिए अमेरिकी टीम को भारत आना था। इससे पहले अमेरिका ने 6 अगस्त को भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाने की घोषणा थी। अमेरिका कृषि और डेयरी क्षेत्रों में अधिक बाजार पहुंच की मांग कर रहा है, लेकिन भारत इससे इनकार कर चुका है।

भारत ने साफ कहा है कि वह किसानों और पशुपालकों के हितों से समझौता नहीं करेगा। दोनों देश सितंबर-अक्टूबर 2025 तक BTA के पहले चरण को पूरा करने की योजना बना रहे हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स को लेकर भारत-अमेरिका के बीच विवाद

अमेरिका चाहता है कि उसके डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, पनीर, घी को भारत में आयात की अनुमति मिले। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है और इस सेक्टर में करोड़ों छोटे किसान लगे हुए हैं।

भारत सरकार को डर है कि अगर अमेरिकी डेयरी उत्पाद भारत में आएंगे, तो वे स्थानीय किसानों को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा धार्मिक भावना भी जुड़ी हुई हैं।

अमेरिका में गायों को बेहतर पोषण के लिए जानवरों की हड्डियों से बने एंजाइम (जैसे रैनेट) को उनके खाने में मिलाया जाता है। भारत ऐसी गायों के दूध को ‘नॉन वेज मिल्क’ यानी मांसाहारी दूध मानता है।

भारत बोला- हितों से कोई समझौता करेंगे

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वदेशी’ उत्पादों को बढ़ावा देने और किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के हितों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया था।

उन्होंने कहा, ‘भारत अपने किसानों और पशुपालकों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा।’

2030 तक व्यापार को 500 बिलियन डॉलर करने का लक्ष्य

भारत और अमेरिका का लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करना है।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जुलाई 2025 में भारत का अमेरिका को निर्यात 21.64% बढ़कर 33.53 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 12.33% बढ़कर 17.41 अरब डॉलर रहा।

अमेरिका इस दौरान भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा, जिसके साथ 12.56 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। अप्रैल से भारत का अमेरिका को निर्यात लगातार बढ़ रहा है।

व्यापार समझौते पर होनी थी छठे दौर की बातचीत

यह अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर छठे दौर की बातचीत होती और इसका समय भी महत्वपूर्ण था. यह बातचीत 27 अगस्त के आसपास होनी थी, जब अतिरिक्त 25% टैरिफ लागू होने वाला था. यह सितंबर-अक्टूबर की समय-सीमा से पहले हो रही थी, जिसे समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तय किया जा रहा था. हालांकि, सूत्रों ने कहा कि वार्ता के पुनर्निर्धारित होने की संभावना है.

इस समझौते का प्रमुख मुद्दा कृषि और डेयरी क्षेत्रों में अमेरिकी पहुंच को लेकर है, जिस पर अमेरिका काफी जोर दे रहा है. हालांकि भारत ने कहा है कि वह इसे स्वीकार नहीं कर सकता क्योंकि इससे छोटे और सीमांत किसानों की आजीविका प्रभावित होती है. साथ ही दूध के आयात में धार्मिक और सांस्कृतिक संवेदनशीलताओं पर भी विचार किया जा रहा है.

 

टैरिफ की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भाषण में स्वदेशी उत्पादों पर जोर दिया था. साथ ही किसानों और मछुआरों के समर्थन का एक मजबूत संदेश भी दिया था.

लाल किले से अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “मोदी भारत के किसानों, मछुआरों और पशुपालकों से जुड़ी किसी भी हानिकारक नीति के खिलाफ दीवार की तरह खड़ा है. भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के लिए किसी भी तरह का समझौता कभी स्वीकार नहीं करेगा.”

यूक्रेन विवाद को लेकर ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शनिवार तड़के अलास्का में महत्वपूर्ण बैठक हुई (भारतीय समयानुसार) और ऐसी उम्मीदें थीं कि दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार से भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ में ढील मिल सकती है.

भारत को लेकर डोनाल्‍ड ट्रंप ने किया था बड़ा दावा 

बैठक से पहले और बाद में अपनी टिप्पणियों में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की जरूरत नहीं पड़ सकती है.

डोनाल्‍ड ट्रंप ने फॉक्‍स न्‍यूज को बताया कि अलास्का में ट्रंप ने दावा किया है कि रूस ने भारत के रूप में अपना बड़ा तेल ग्राहक खो दिया, भारत लगभग 40% तेल रूस से ले रहा था. चीन भी रूस से खूब तेल खरीद रहा है. अगर मैंने सेकेंड्री टैरिफ लगाया तो यह बहुत ही विनाशकारी होगा. ट्रंप ने ये भी कहा कि अगर उनको ऐसा करने की जरूरत पड़ी तो वह जरूर करेंगे. लेकिन ये भी हो सकता है कि उनको ऐसा करने की जरूरत ही न पड़े.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰