आज वोटर अधिकार यात्रा का तीसरा दिन , वजीरगंज से शुरू होकर बरबीघा में समाप्त होगी ……………

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दूसरे दिन सोमवार को भी कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग पर हमला जारी रखा और चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र और बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर ‘वोट चोरी’ के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 19 अगस्त 2025, 03:14 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज वोटर अधिकार यात्रा का तीसरा दिन , वजीरगंज से शुरू होकर बरबीघा में समाप्त होगी ……………
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दूसरे दिन सोमवार को भी कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग पर हमला जारी रखा और चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र और बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर ‘वोट चोरी’ के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान गयाजी में सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के लिए विशेष पैकेज की बात करते हैं उसी तरह निर्वाचन आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के रूप में विशेष पैकेज लेकर आया, जिसका मकसद नए ढंग से वोट चोरी करना है। उन्होंने दावा किया कि ‘ वोट चोरी’ के जरिये भारत माता पर आक्रमण किया जा रहा है। आज राहुल गांधी की यात्रा गया से होते हुए बरबीघा तक है।

राहुल गांधी की आज की वोटर अधिकार यात्रा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

राहुल गांधी सुबह 8 बजे से हनुमान मंदिर, पुनामा वजीरगंज से आज की वोटर अधिकार यात्रा शुरू करेंगे। सुबह 11 बजे नवादा के भगत सिंह चौक पर राहुल गांधी सभा करेंगे। इसके बाद नवादा IIT कॉलेज ग्राउंड में लंच होगा। इसके बाद शाम राहुल गांधी शाम 4 बजे वारसलीगंज पहुंचेंगे और यात्रा फिर से शुरू होगी। फिर राहुल गांधी शेखपुरा पहुंचकर शाम 6 बजे बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। फिर वो 7 बजे तक बरबीघा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को वोट अधिकार यात्रा के तहत गया जी शहर के खलीस पार्क तीनमुहानी में बने मंच पर पहुंचे। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी मौजूद रहे। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा।

क्या बोले तेजस्वी यादव
सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को भगाना है। इन बेइमानों को सत्ता से हटाना है। इसके लिए सभी लोगों को एकजुट रहना होगा। राहुल गांधी ने वोट चोरी के मामले में अपने तर्क से चुनाव आयोग को नंगा कर दिया है। यदि चुनाव आयुक्त ने भाजपा की सदस्यता ले ली है तो जनता को बता दें, इसमें शर्माने की कोई बात नहीं है।

तेजस्वी ने आगे कहा कि चुनाव आयोग सोचता है कि बिहारी को चुना लगा देगा, लेकिन यह नहीं जानता कि बिहारी खैनी में चुना रगड़ देता है। बिहार लोकतंत्र की जननी है। अब भाजपा और गुजरात से आए नेता यह तय नहीं करेंगे कि यहां कौन वोट देगा और कौन नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिहार को गरीबी, बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य संकट में धकेल दिया है। इससे बचने के लिए बदलाव जरूरी है।

तेजस्वी ने एलान किया कि अगर उनकी सरकार बनी तो नए सोच के साथ नया बिहार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ सरकार नहीं बनानी है बल्कि बिहार का निर्माण करना है। जो नफरत की राजनीति करेंगे उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। मोदी जी 11 साल से ठग रहे हैं, अब ठगाना नहीं है, अब इन्हें ठगना है। इस मौके पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट के अधिकार की लड़ाई सड़क पर लड़ी जा रही है। भाजपा, चुनाव आयोग और आरएसएस मिलकर वोट के अधिकार को खत्म करना चाहते हैं और देश को राजतंत्र की ओर धकेलना चाहते हैं।

राहुल गांधी जमकर बोले
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार में जारी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्षों से उन्हें लग रहा था कि चुनाव में गड़बड़ी हो रही है। महाराष्ट्र और हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच महज चार महीने में चुनाव आयोग ने एक करोड़ नए वोटर बना दिए। यही वजह है कि वहां का चुनाव चोरी किया गया।

राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में एक विधानसभा क्षेत्र की जांच की गई तो एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटर पाए गए। इसकी जानकारी चुनाव आयोग को दी गई, लेकिन आयोग ने जांच करने के बजाय उनसे ही एफिडेविट की मांग की। उन्होंने कहा कि “जिम्मेदारी उनकी है, लेकिन एफिडेविट मुझसे मांग रहे हैं। थोड़ा समय दीजिए, हम हर राज्य और हर विधानसभा में इनकी चोरी पकड़कर दिखाएंगे। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र और हरियाणा में एसआईआर के जरिए वोट चोरी का नया तरीका सामने आया है। इस दौरान राहुल ने जनता से सवाल किया कि क्या आज आप बिहार में वोट चोरी होने दोगे?

राहुल गांधी ने कहा कि वोट की चोरी रोजगार और अधिकार छीनने के लिए की जाती है, लेकिन बिहार में यह सपना भी नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अपने वोट और अधिकार की रक्षा करेगी और अगर किसी ने चोरी करने की कोशिश की तो जनता उन्हें सबक सिखाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक दिन बिहार और देश में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उस समय संविधान में दिए गए अधिकार छीनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दीपांकर भट्टाचार्य भी हुए हमलावर
भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भी भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान और अधिकारों की रक्षा के लिए वोट बेहद जरूरी है और हर मतदाता को इसकी रक्षा करनी होगी। उन्होंने जनता से अपील की कि एक-एक वोट से एनडीए सरकार को सत्ता से बाहर किया जाए।

राहुल गांधी की यात्रा के बीच बीजेपी का तीखा हमला

औरंगाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने ‘वोट अधिकार यात्रा को लेकर राहुल-तेजस्वी समेत पूरे इंडी अलायंस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा वोट चोर नहीं, बल्कि असल चोर राहुल-तेजस्वी हैं जो जमानत पर बाहर हैं। भाजपा वोट चोर नहीं बल्कि इंडी अलायंस की पार्टियां चोर है। इसी अलायंस के नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में जमानत पर है, तो चारा चोरी मामले में लालू प्रसाद सजायाफ्ता है और लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी यादव जमानत पर है। साथ ही इनके गठबंधन के और भी बड़े नेता जमानत पर है। सभी के सभी भ्रष्टाचार के आरोपी है। इसलिए इन चोरों को सारी दुनिया चोर नजर आती है।’
Categories: बिहार
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!
बिहार

PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!

प्रशांत किशोर ने सरकार के अधिकारियों से 27 अगस्त को मुलाकात की थी. तस्वीरें सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. जानिए अब इस पर क्या कुछ कहा गया है.

UB India News Desk29 अग॰
विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………
पटना

विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………

बिहार की सियासी गलियारे में नीतीश विरासत की जंग इन दिनों खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सवाल तो इस सिलसिले में कई खड़े किए जा रहे हैं, मगर जो सवाल राजनीतिक गलियारों में खास तव्वजो पा रहा है, वो ये कि क्या मोदी-शाह का कहीं गेम प्लान तो नहीं नीतीश विरासत की जंग! […]

UB India News25 अग॰
आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?
पटना

आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?

दो कारणों से आरक्षण फिर चर्चा में है। पहला कारण, दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण में सुधार के लिए प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक आधार हो। एक परिवार, एक आरक्षण की नीति लागू हो। अगर कोई छात्र आरक्षण का लाभ लेकर IAS बन जाता है तो […]

UB India News25 अग॰
फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !
पटना

फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !

इस साल दिसंबर में समाप्त हो रही भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि के नवीकरण से पहले बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी जदयू और मुख्य विपक्षी पार्टी राजद खूब टकराया। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुआ। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस संधि के मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को घेरा। कहा- […]

UB India News25 अग॰
नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..
पटना

नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..

बिहार की राजनीति में अब नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नया सियासी संग्राम छिड़ गया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा में पार्टी के समीक्षा शिविर में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और देश की राजनीति में समृद्ध विरासत बनाई है और अब जब उन्होंने फुर्सत ले ली है […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰