गोपालगंज के पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडे का दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया में निधन…………..

बिहार का एक ऐसा सांसद जिसने अपने दम पर गोपालगंज के रमजीता नामक गांव से निकलकर ऐसी छवि बनाई, जिसे पूरी दुनिया रॉबिन हुड के नाम से जानती थी. एक ऐसा सांसद इसके बारे में कहा जाता है कि 1987 में आई फिल्म प्रतिघात उसी के ऊपर आधारित थी. एक ऐसा सांसद जिसे खुद बाहुबली […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 23 अगस्त 2025, 07:15 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गोपालगंज के पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडे का दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया में निधन…………..
Photo: UB India News Archive

बिहार का एक ऐसा सांसद जिसने अपने दम पर गोपालगंज के रमजीता नामक गांव से निकलकर ऐसी छवि बनाई, जिसे पूरी दुनिया रॉबिन हुड के नाम से जानती थी. एक ऐसा सांसद इसके बारे में कहा जाता है कि 1987 में आई फिल्म प्रतिघात उसी के ऊपर आधारित थी. एक ऐसा सांसद जिसे खुद बाहुबली शहाबुद्दीन अपना गुरु मानता था.

दरअसल, गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड में स्थित रमजीता गांव 28 अक्टूबर 1946 में जन्म लेने वाले काली प्रसाद पांडे अब इस दुनिया में नहीं है. 22 अगस्त की रात नयी दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका निधन हो गया. वो लंबे वक्त से बीमार थे. लेकिन काली पांडे के चले जाने के बाद उनकी बहुत सारी कहानी अब लोगों की जुबान पर है. ऐसा कहा जाता है कि चाहे गोपालगंज हो या फिर दिल्ली का दरबार, काली पांडे के दरवाजे पर जो भी गया, वहां से खाली हाथ नहीं लौटा.

जेल में रहकर हासिल की धमाकेदार जीत

यह काली पांडे का करिश्मा ही था कि 1984 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सुरक्षा गार्ड्स के द्वारा हत्या कर दी गई थी, उस लहर में भी जेल में रहते हुए काली प्रसाद पांडे ने शानदार जीत दर्ज की. यानी इंदिरा गांधी की शहादत की लहर में भी काली पांडे अपने वजूद को बनाए रखें. आज काली पांडे नहीं है लेकिन गोपालगंज में उनकी रॉबिनहुड वाली छवि की हर तरफ चर्चा है.

निर्दलीय होकर भी बने विधायक

काली पांडे की राजनीति की शुरुआत 1980 में तब शुरू हुई थी, जब वह पहली बार विधायक बने थे. काली पांडे निर्दलीय विधायक बने थे. 1984 में जब लोकसभा चुनाव हुए तब वह एक मामले में जेल में बंद थे. उन्होंने जेल से ही निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन किया और चुनाव लड़ा. काली पांडे ने ऐसी जीत हासिल की कि सब कोई भौंचके रह गए. हालांकि बाद में सांसद बनने के बाद वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. काली पांडे ने न केवल रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की बल्कि तब वह लोकसभा के इकलौते ऐसे सदस्य थे, जिसने सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी.

शहाबुद्दीन भी मानता था अपना गुरू

राजनीति की गलियारे में यह अक्सर कहा जाता है कि खुद एक बाहुबली के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले सिवान के तत्कालीन सांसद शहाबुद्दीन काली प्रसाद पांडे को अपना गुरु मानते थे. 1980 में जब काली प्रसाद पांडे पहली बार निर्दलीय विधायक चुने गए, तब शहाबुद्दीन काफी छोटे थे. यह भी दिलचस्प है कि शहाबुद्दीन ने भी अपनी राजनैतिक पारी का आगाज निर्दलीय विधायक के ही रूप में शुरू किया था. हालांकि बाद में दोनों में परिचय हुआ और उसके बाद शहाबुद्दीन काली प्रसाद पांडे की व्यक्तित्व के मुरीद हो गए. इतना ही नहीं एक वक्त ऐसा भी था जब गोपालगंज का दियारा का इलाका जंगल पार्टी के अपराधों से त्रस्त रहा करता था. काली प्रसाद पांडे ने जंगल पार्टी के अपराधों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. उनके प्रयास के कारण ही जंगल पार्टी के अपराधों पर नियंत्रण भी लगा था.

लोजपा में हो गए थे शामिल

2003 में जब तत्कालीन केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी बनाई तो वह लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गए. तब उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव, प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक भी बनाया गया था. हालांकि, करीब 17 सालों के अंतराल के बाद काली पांडे ने अपनी घर वापसी की और 2020 में वह वापस कांग्रेस पार्टी में चले आए. 2020 में ही उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में कुचायकोट से चुनाव लड़ने की कोशिश भी की लेकिन उनको सफलता नहीं मिली.

बॉलीवुड में भी छायी छवि

काली प्रसाद पांडे की छवि पूरे उत्तर बिहार में एक रॉबिन हुड की थी. वह गरीबों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे. 1987 में बॉलीवुड की एक फिल्म प्रतिघात भी बनी थी. इस फिल्म के एक खास किरदार के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वह काली प्रसाद पांडे के किरदार पर आधारित था. राजनैतिक जीवन में उनके ऊपर कई बडे आरोप भी लगे. 1989 में पटना जंक्शन पर नगीना राय के ऊपर बम से हमला हुआ था. इसका आरोप काली पांडे के ऊपर लगा था. राजनीतिक पंडितों की माने तो काली पांडे के ऊपर कई आरोप लगे, लेकिन कोई भी आरोप साबित नहीं हो पाया. हालांकि पुलिस उनके अपराध पर नकेल कसने की पूरी कोशिश भी करती रही, साक्ष्य भी जुटाती रहे लेकिन उसे कोर्ट में साबित नहीं कर पाई.

हमेशा रहते थे दर्जनों प्राइवेट बॉडीगार्ड

काली पांडे 1969 से 1977 और फिर 1980 से 1984 तक कांग्रेस से जुड़े रहे. काली पांडे के नाम का इतना असर था कि कई बाहुबली केवल उनके नाम से ही कांपते थे. काली पांडे के काफिले में दर्जनों गाड़ियां होती थी तथा कम से कम 50 राइफल धारी प्राइवेट बॉडीगार्ड उनके इर्द-गिर्द रहते थे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
JDU व‍िधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत………….
गोपालगंज

JDU व‍िधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत………….

मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह व भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर फिलहाल 5 जून तक रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई भी 5 जून को निर्धारित की गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पांडेय ने […]

UB India News30 मई
दिनदहाड़े हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर, गोपालगंज पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली
अपराध

दिनदहाड़े हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर, गोपालगंज पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

गोपालगंज में 50 हजार के इनामी बदमाश आकाश कुमार के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इसमें अपराधी के दोनों पैरों में गोली लगी है। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आकाश का गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस […]

UB India News30 मई
मोकामा विधायक अनंत सिंह को MP-MLA कोर्ट से मिली राहत
गोपालगंज

मोकामा विधायक अनंत सिंह को MP-MLA कोर्ट से मिली राहत

मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह को गोपालगंज एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत मिल गई है। हथियार प्रदर्शन मामले में दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने 30 मई तक विधायक की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। 30 मई को उनकी अग्रिम जमानत से संबंध‍ित याचिका पर सुनवाई होगी। क्या है मामला? […]

UB India News25 मई
मोकामा विधायक अनंत सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी?
गोपालगंज

मोकामा विधायक अनंत सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी?

मोकामा विधायक अनंत सिंह (Mokama MLA Anant Singh) की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है. वायरल वीडियो और हथियार को लेकर गोपालगंज में उनके खिलाफ दर्ज मामले में शुक्रवार (15 मई, 2026) को जिला जज राजेंद्र पांडेय की एमपी-एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई. दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने किसी तरह की राहत […]

UB India News16 मई
CM नीतीश की समृद्धि यात्रा आज पहुंचेगी गोपालगंज ,₹325 करोड़ की सौगात देंगे
गोपालगंज

CM नीतीश की समृद्धि यात्रा आज पहुंचेगी गोपालगंज ,₹325 करोड़ की सौगात देंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज गोपालगंज में है. जिला प्रशासन की ओर से बरौली प्रखंड में आयोजित समृद्धि यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यात्रा को लेकर एनडीए के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है. सीएम का पूरा कार्यक्रम बरौली प्रखंड में आयोजित किया गया है. यहां […]

UB India News20 जन॰
गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..
अध्यात्म

गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..

बिहार के गोपालगंज जिले में दुनिया का सबसे विशालकाय शिवलिंग बीते दो दिनों से बलथरी चेक पोस्ट पर फंसा हुआ है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब डेढ़ महीने पहले यह शिवलिंग एक ट्रेलर पर रवाना किया गया था. इस शिवलिंग को पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया […]

UB India News5 जन॰
थावे मंदिर चोरी कांड: गोपालगंज पुलिस ने आलम का किया एनकाउंटर, मुकुट का सुराग भी मिला
खास खबर

थावे मंदिर चोरी कांड: गोपालगंज पुलिस ने आलम का किया एनकाउंटर, मुकुट का सुराग भी मिला

बिहार के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में 17 दिसंबर की रात हुई करोड़ों की आभूषण चोरी में पुलिस का एक्शन देखने को मिला. गोपालगंज में शनिवार सुबह दूसरे आरोपी इजमामूल आलम का एनकाउंटर कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वह पुलिस पर हमला कर भागने की फिराक में था, उसके अन्य साथी फरार हो गए. […]

UB India News27 दिस॰
इंटरनेट, वेब सीरीज, क्राइम की खतरनाक जुगलबंदी वाली कहानी है थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…………
खास खबर

इंटरनेट, वेब सीरीज, क्राइम की खतरनाक जुगलबंदी वाली कहानी है थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…………

बिहार के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में 17 दिसंबर की रात हुई करोड़ों की आभूषण चोरी का सनसनीखेज खुलासा हो गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक राय को गिरफ्तार कर लिया है. दीपक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी है. बताया जाता है कि आरोपी ने बिहार पुलिस पर बनी फिल्म ‘खाकी’ और […]

UB India News24 दिस॰
मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल
खास खबर

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल

मोतिहारी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर कई लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा मोतिहारी-गोपालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवा थाना […]

UB India News30 नव॰