समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत: नौसेना में शामिल होंगे अत्याधुनिक युद्धपोत उदयगिरि और हिमगिरि………

हिंद महासागर में भारत की शक्ति और बढ़ने जा रही है। विशाखापत्तनम स्थित बेस में मंगलवार को अत्याधुनिक प्रोजेक्ट 17ए मल्टी- मिशन स्टील्थ फ्रिगेट उदयगिरि और हिमगिरि नौसेना में शामिल किए जाएंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह पहला अवसर होगा जब दो अलग-अलग शिपयार्डों में निर्मित […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 26 अगस्त 2025, 05:03 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत: नौसेना में शामिल होंगे अत्याधुनिक युद्धपोत उदयगिरि और हिमगिरि………
Photo: UB India News Archive

हिंद महासागर में भारत की शक्ति और बढ़ने जा रही है। विशाखापत्तनम स्थित बेस में मंगलवार को अत्याधुनिक प्रोजेक्ट 17ए मल्टी- मिशन स्टील्थ फ्रिगेट उदयगिरि और हिमगिरि नौसेना में शामिल किए जाएंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह पहला अवसर होगा जब दो अलग-अलग शिपयार्डों में निर्मित दो अग्रिम पंक्ति के सतही लड़ाकू जहाजों को एकसाथ कमीशन किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा, इन युद्धपोतों के शामिल होने के बाद नौसेना की युद्ध तत्परता बढ़ेगी और युद्धपोत डिजाइन एवं निर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करने के भारत के संकल्प की पुष्टि होगी। कमीशन होने के बाद, दोनों युद्धपोत पूर्वी बेड़े में शामिल हो जाएंगे। इससे हिंद महासागर क्षेत्र में अपने समुद्री हितों की रक्षा करने की देश की क्षमता मजबूत होगी।

शिवालिक क्लास से बड़े और ज्यादा उन्नत

बता दें कि उदयगिरि को मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने बनाया गया है, जबकि हिमगिरि को कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने तैयार किया है। खास बात यह है कि उदयगिरि नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो का 100वां डिजाइन किया गया जहाज है। करीब 6700 टन वजनी ये जहाज शिवालिक क्लास से बड़े और ज्यादा उन्नत हैं।

इनका डिजाइन ऐसा है कि ये रडार को चकमा देने में सक्षम हैं। इनमें डीजल इंजन और गैस टर्बाइन दोनों लगे हैं, आधुनिक मिसाइलें, तोप और पनडुब्बी रोधी हथियार भी हैं। दोनों भारतीय नौसेना के नेक्स्ट-जनरेशन स्टील्थ वॉरशिप हैं, जो प्रोजेक्ट 17ए के तहत बनाए गए हैं। इन युद्धपोत के निर्माण में 200 से ज्यादा भारतीय कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिससे 4,000 से ज्यादा लोगों को सीधी और 10,000 से ज्यादा को अप्रत्यक्ष नौकरियां मिलीं।

‘उदयगिरि’ और ‘हिमगिरि’ का जलावतरण जहाज डिजाइन और निर्माण में आत्मनिर्भरता के प्रति नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नौसेना इसके बाद अन्य स्वदेशी पोतों जैसे विध्वंसक आईएनएस सूरत, फ्रिगेट आईएनएस नीलगिरि, पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर, एएसडब्ल्यू शैलो वाटर क्राफ्ट आईएनएस अर्नाला और डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निस्तार का जलावतरण 2025 में करेगी।

स्टील्थ, हथियार और सेंसर प्रणालियों से हैं लैसः

उदयगिरि और हिमगिरि, प्रोजेक्ट 17 (शिवालिक ) श्रेणी के फ्रिगेट के अनुवर्ती जहाज हैं। इन दोनों जहाजों में डिजाइन, स्टेल्थ, हथियार और सेंसर प्रणालियों में महत्वपूर्ण सुधार शामिल हैं। उदयगिरि को मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने तैयार किया है जबकि कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने हिमगिरि का निर्माण किया है।
इनकी खासियतें

  • रडार- अवशोषक (रडार एबसॉरबेंट) मैटेरियल और ऐंगल्ड डिजाइन से दुश्मन के रडार पर इन पोत की पहचान करना बेहद मुश्किल।
  • वजन : ये पोत लगभग 6,670 टन, लंबाई : 149 मीटर (करीब 15 मंजिला इमारत के बराबर)।
  • गति : करीब 52 किमी/घंटा।
  • रेंज : एक बार ईंधन भरने के बाद 10 हजार किमी से ज्यादा जा सकता है।
  • ये पोत हेलिकॉप्टर ऑपरेशन के लिए सी किंग हेलिकॉप्टर ले जा सकते हैं, जो पनडुब्बी और सतही जहाजों को खोजने-मारने में सक्षम हैं।
  • इन पोत पर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस होंगे। जो समुद्र और जमीन दोनों लक्ष्यों पर 290+ किमी की दूरी से हमला करने में सक्षम हैं।
  • अंतिम चरण में आने वाली मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने की क्षमता, सोनार सिस्टम से लैस हैं, गहरे पानी में पनडुब्बी का पता लगाने में सक्षम।
  • अरब सागर में पाकिस्तान की नौसैनिक गतिविधियों और ग्वादर पोर्ट पर चीनी मौजूदगी की निगरानी, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर में चीनी युद्धपोतों व पनडुब्बियों पर हर पल रखेंगे नजर।

हिंद महासागर में मजबूत होगी भारत की पकड़ 

नौसेना के मुताबिक यह युद्धपोत भारत की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की ताकत दिखाने का मौका है, इन जहाजों के शामिल होने से हिंद महासागर में भारत की पकड़ और मजबूत होगी। इन दोनों युद्धपोत के आने से भारत न सिर्फ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की निगरानी कर सकेगा, बल्कि मलक्का जलडमरूमध्य तक चीनी जहाजों की हर हलचल पर नजर रख पाएगा।

यह हिंद महासागर में चीन और पाकिस्तान को सीधा संदेश भी है। चीन हाल के वर्षों में हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है, खासकर श्रीलंका, मालदीव और अफ्रीकी तटों पर बंदरगाहों के जरिये। वहीं पाकिस्तान में ग्वादर पोर्ट पर चीन की नौसैनिक गतिविधियां भारत के लिए चिंता का विषय रही हैं।

Categories: सेना
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत
सेना

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत

कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान (ट्रेनी एयरक्राफ्ट) अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्विन इंजन […]

UB India News27 अग॰
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………
खास खबर

पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात […]

UB India News26 अग॰
नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….
सेना

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी और बिहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. सीमा से आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है. पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज देखने के बाद […]

UB India News2 अग॰
क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू
खास खबर

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना की 99वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत में चीन के डिफेंस अताशे ने अपनी भावनाएं जाहिर कीं. पिछले साल उन्होंने केरल के तट पर आग और धमाके के शिकार कार्गो शिप से 12 चीनी क्रू […]

UB India News22 जुल॰
दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………
खास खबर

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है कि सबसे अहम समुद्री ‘चोकपॉइंट्स’ पर किसका कंट्रोल है. खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य, बाब-अल-मंदेब और मलक्का जलडमरूमध्य. ये चोकपॉइंट्स मिडिल ईस्ट के तेल-गैस मार्केट, एशिया के मैन्युफैक्चरिंग सेंटर्स […]

UB India News20 जुल॰
स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……
खास खबर

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि को शामिल किया। यह कार्यक्रम विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इससे पहले, रक्षा मंत्री ने इस अवसर को देश और भारतीय नौसेना के लिए एक गर्व […]

UB India News11 जुल॰
भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………
खास खबर

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल और अस्त्र मिसाइल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर ही दोनों देशों के बीच इस मिसाइलों को लेकर समझौता तय हुआ है। इसी के साथ देश के रक्षा उद्योग को […]

UB India News8 जुल॰
रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….
खास खबर

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 12 वर्षों में भारत की यात्रा अभावों से आत्मनिर्भरता की ओर, आत्मनिर्भरता से आत्मविश्वास की ओर और आत्मविश्वास से विकसित भारत के निर्माण की ओर प्रगति की रही है।” उन्होंने जोर […]

UB India News4 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून