वोटर अधिकार यात्रा आज 11वें दिन दरभंगा से मुजफ्फरपुर पहुंचेगी , एमके स्टालिन और अखिलेश यादव भी हो सकते है शामिल ……………

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। 11वें दिन उन्होंने दरभंगा से अपना यात्रा शुरू की। बहन प्रियंका गांधी को बुलेट पर बिठाकर वो आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ता और लोगों की भीड़ है। इसके बाद राहुल की यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यहां से तमिलनाडु CM एमके स्टालिन भी शामिल होंगे। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 27 अगस्त 2025, 06:18 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वोटर अधिकार यात्रा आज 11वें दिन दरभंगा से मुजफ्फरपुर पहुंचेगी , एमके स्टालिन और अखिलेश यादव भी हो सकते है शामिल ……………
Photo: UB India News Archive

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। 11वें दिन उन्होंने दरभंगा से अपना यात्रा शुरू की। बहन प्रियंका गांधी को बुलेट पर बिठाकर वो आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ता और लोगों की भीड़ है।

इसके बाद राहुल की यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यहां से तमिलनाडु CM एमके स्टालिन भी शामिल होंगे। सपा सांसद अखिलेश यादव के भी यात्रा में शामिल होने की चर्चा है।

दरभंगा में करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद वे शाम 4 बजे मुजफ्फरपुर के गायघाट पहुंचेंगे। यहां की 4 सीटों से होकर गायघाट, बोचहां, मीनापुर, औराई , विधायक से यात्रा गुजरेगी।

इसके अलावा नगर विधानसभा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा भी इस यात्रा से प्रभावित होगा। नगर सीट कांग्रेस के कब्जे में है। यहां से विजेंद्र चौधरी विधायक हैं।

हुल गांधी आज मुजफ्फरपुर में करेंगे वोटर अधिकार यात्रा

राहुल गांधी आज मुजफ्फरपुर में करेंगे वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत. आइए एक नजर डालते हैं उनके पूरे शेड्यूल पर

  • यात्रा की शुरुआत गायघाट से होगी.
  • कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी शामिल रहेंगे.
  • गायघाट के जारंग हाईस्कूल मैदान में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे.
  • इसके बाद वे गायघाट से मुजफ्फरपुर फोरलेन पर पदयात्रा करेंगे.
  • दोपहर भोजन के बाद यात्रा जीरो माइल, मुजफ्फरपुर से फिर शुरू होगी.
  • यात्रा का अगला पड़ाव होगा औराई विधानसभा, फिर रामपुर हरि होते हुए राहुल गांधी पहुंचेंगे सीतामढ़ी.

रुन्नीसैदपुर में होगी राहुल-प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी आने से पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव रुन्नीसैदपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस और राजद के नेता जुटे हुए हैं ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। सभा स्थल पर भीड़ जुटाने और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश की जा रही है।

वोटर अधिकार यात्रा, आज सीतामढ़ी पहुंचेंगे तीन बड़े नेता

सीतामढ़ी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 अगस्त 2025 की शाम मां जानकी की धरती सीतामढ़ी पहुंचेंगे। यह यात्रा ‘वोट अधिकार यात्रा’ के तहत आयोजित की जा रही है। राहुल गांधी दूसरी बार सीतामढ़ी आ रहे हैं, जबकि प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का यह पहला दौरा होगा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर सीतामढ़ी जिला मुख्यालय डुमरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में उतरेगा। खास बात यह है कि राहुल गांधी यहीं पर रात्रि विश्राम भी करेंगे।

दरभंगा में सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटर अधिकार यात्रा, फिर मुजफ्फरपुर के लिए होगी रवाना

दरभंगा: वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत आज बुधवार की सुबह 8 बजे से दरभंगा में पदयात्रा से होगी। यहां से यह यात्रा मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होगी। स्थानीय कांग्रेस नेता शंकर कुमार झा ने कहा, ‘राहुल गांधी के स्वागत के लिए हमने गंगा आरती की व्यवस्था की थी। यह यात्रा वोट की सुरक्षा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निकाली गई है। प्रियंका गांधी के शामिल होने से यह और प्रभावी हो गई है।’

दरभंगा में हुआ राहुल-प्रियंका गांधी का स्वागत, फखरूद्दीन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में रात्रि विश्राम

दरभंगा: दरभंगा पहुंचने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी का स्वागत किया गया। स्थानीय कांग्रेस नेता शंकर कुमार झा के नेतृत्व में भालपट्टी थाना क्षेत्र के नरपतनगर में गंगा आरती का आयोजन हुआ। आतिशबाजी और पटाखों के बीच कार्यकर्ताओं ने दीपावली जैसा माहौल बना दिया। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के इस पड़ाव पर प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, वामपंथी नेता दीपंकर भट्टाचार्य और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी मौजूद रहे। सभी नेताओं की मौजूदगी से यह यात्रा और भी प्रभावशाली नजर आई। राहुल और प्रियंका गांधी का काफिला दरभंगा के जीवछ घाट स्थित फखरूद्दीन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में रुका, जहां रात्रि विश्राम किया गया।

विपक्षी का आरोप- बिहार मतदाता सूची में उत्तर प्रदेश के 5,000 से अधिक निवासी शामिल

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने मंगलवार को आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लाभ पहुंचाने के लिए निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के 5,000 से अधिक निवासियों को बिहार के एक निकटवर्ती जिले में मतदाता के रूप में पंजीकृत किया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज कुमार झा ने मधुबनी जिले के फुलपरास में एक संवाददाता सम्मेलन में यह आरोप लगाया. उन्होंने 45 वर्षीय एक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि संदिग्ध मतदाता ज्यादातर पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत हैं. उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में हैं लेकिन वह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के खड्डा विधानसभा क्षेत्र का मतदाता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म
मुजफ्फरपुर

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा सुनाए जाने के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। इस अदालती फैसले के साथ ही राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता भी तकनीकी और कानूनी […]

UB India News6 जुल॰
मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
अपराध

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह रोज की तरह मंदिर में पूजा करने पहुंचा था. तभी घात लगाए बैठ बदमाशों ने नजदीक से गोलियां मार दीं. घटना से इलाके में चीख-पुकार मच गई. अस्पताल पहुंचने से पहले ही […]

UB India News4 जुल॰
मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड में अब तक मरने वालों की संख्या हुई 6 ……..
मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड में अब तक मरने वालों की संख्या हुई 6 ……..

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड मामले में एक और दुखद खबर सामने आई है. इस अग्निकांड हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मरीज ब्रजनंदन राय ने भी देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इसके साथ ही इस दर्दनाक अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 5 से बढ़कर 6 […]

UB India News5 जून
परिवार वालों की आंखों के सामने जल गया मरीज ………..
मुजफ्फरपुर

परिवार वालों की आंखों के सामने जल गया मरीज ………..

बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार की सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को ऐसी पीड़ा दे दी है, जिसे वे शायद कभी भूल नहीं पाएंगे. अस्पताल के ICU में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में कई जिंदगियों को अपनी चपेट में ले लिया. आधिकारिक तौर पर […]

UB India News4 जून
अस्पताल के अंदर मौत का तांडव, बेड से लेकर मशीन तक राख , 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे
दुर्घटना

अस्पताल के अंदर मौत का तांडव, बेड से लेकर मशीन तक राख , 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है. अस्पताल के आईसीयू में लगी आग और धुएं के कारण 5 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. कई […]

UB India News4 जून
मुख्यमंत्री सम्राट आज मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में होंगे शामिल ………..
मुजफ्फरपुर

मुख्यमंत्री सम्राट आज मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में होंगे शामिल ………..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुजफ्फरपुर के राजेपुर में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के कई सीनियर मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 19 मई से शुरू हुए ‘सहयोग शिविर’ पहले ही दिन मुजफ्फरपुर में एक दिन में रिकॉर्ड 8,008 आवेदन […]

UB India News2 जून
मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत, दूसरा घायल
अपराध

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत, दूसरा घायल

मुजफ्फरपुर में गुरुवार देर रात अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मौके से 3 खोखे मिले हैं। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के लौतन चौक स्थित विषहर स्थान के पास की है। देर रात सन्नाटे का फायदा उठाकर […]

UB India News3 अप्रैल
मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत, घर में सोते समय हुई घटना
खास खबर

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत, घर में सोते समय हुई घटना

बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और ये हादसा हुआ। क्या है पूरा मामला? मुजफ्फरपुर के […]

UB India News15 नव॰
बिहार में CM सीट खाली नहीं, यहां नीतीश कुमार हैं…
मुजफ्फरपुर

बिहार में CM सीट खाली नहीं, यहां नीतीश कुमार हैं…

गृह मंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील की। इसके बाद महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं बाबा गरीबनाथ धाम को प्रमाण कर अपने भाषण की शुुरुआत करता हूं। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में माता सीता […]

UB India News2 नव॰