राहुल गांधी के बयानों से बिहार में सियासी बवाल, बीजेपी-जेडीयू ने दिया करारा जवाब

बिहार के मुजफ्फरपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली ने एक बार फिर सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जिसे बीजेपी ने ‘सड़क छाप’ करार दिया। इस रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद थे, जिनके बिहार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 28 अगस्त 2025, 09:06 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राहुल गांधी के बयानों से बिहार में सियासी बवाल, बीजेपी-जेडीयू ने दिया करारा जवाब
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुजफ्फरपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली ने एक बार फिर सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जिसे बीजेपी ने ‘सड़क छाप’ करार दिया। इस रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद थे, जिनके बिहार आने पर बीजेपी और जेडीयू ने बिहारियों के अपमान का मुद्दा उठाकर पलटवार किया। साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ ही दोनों ही गठबंधनों के नेताओं में बयानबाजी तेज हो गई है।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर की रैली में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह और गृह मंत्री अमित शाह पिछले 20 साल से चुनाव आयोग की मदद से ‘वोट चोरी’ करके चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान का जिक्र किया, जिसमें ट्रंप ने युद्ध रुकवाने की बात कही थी। राहुल ने गुजरात मॉडल पर भी सवाल उठाए और कहा कि मोदी की लोकप्रियता नहीं, बल्कि ‘चुनावी चालबाजियां’ उनकी जीत का राज हैं।

सीधे EC पर सवाल उठा रहे हैं राहुल

राहुल ने पहले भी ED, CBI और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों पर बीजेपी को जिताने का इल्जाम लगाया था, लेकिन अब वह सीधे चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मोदी और शाह वोट घटाकर या बढ़ाकर चुनाव जीतते हैं।’ हालांकि, उनका ये दावा कई लोगों को तर्कसंगत नहीं लगा, क्योंकि चुनाव प्रक्रिया में हजारों अधिकारी, शिक्षक और राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल होते हैं, जिससे ‘वोट चोरी’ जैसी बात को छिपाना मुश्किल है।

‘राहुल का बयान कांग्रेस का असली DNA’

राहुल के बयानों पर बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने जिस तरह पीएम मोदी के लिए शब्दों का इस्तेमाल किया, वही कांग्रेस का असली DNA है। देश की जनता अब समझ चुकी है कि विपक्ष का नेता कितना अपरिपक्व है।’ भाटिया ने ये भी कहा कि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस पिछले 11 साल में 3 बार लोकसभा चुनाव हार चुकी है, लेकिन वह अपनी हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हैं। उन्होंने राहुल के ‘वोट चोरी’ के दावे को खारिज करते हुए कहा कि अगर ऐसा होता, तो कांग्रेस कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में सरकारें कैसे बनाती और बीजेपी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव कैसे हारती?

स्टालिन के बयान ने बढ़ाया विवाद

रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी चुनाव आयोग पर हमला बोला। उन्होंने बिहार में वोटर लिस्ट के रिवीजन को ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया और कहा, ’65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटना आतंकवाद से कम नहीं है।’ स्टालिन ने दावा किया कि बीजेपी को लगता है कि वह राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को नहीं रोक पाएगी, इसलिए वोटर लिस्ट में हेरफेर की साजिश रची जा रही है।

BJP-JDU नेताओं ने दी तीखी प्रतिक्रिया

स्टालिन के बिहार दौरे पर बीजेपी और जेडीयू ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, ‘जो लोग बिहारियों को गाली देते हैं, उन्हें बिहार बुलाकर राहुल और तेजस्वी बिहारियों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं। जनता इसका जवाब जरूर देगी।’ जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने स्टालिन और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘हैरानी इस बात की नहीं कि स्टालिन और रेवंत बिहार आए। हैरानी इस बात की है कि बिहारियों का सम्मान करने की बात करने वाले तेजस्वी ने बिहारियों को गाली देने वालों को गले क्यों लगाया?’

स्टालिन और DMK नेताओं के पुराने बयान बने मुद्दा

दरअसल, स्टालिन की पार्टी डीएमके के नेताओं के कुछ पुराने बयानों ने इस विवाद को और हवा दी। डीएमके नेता दयानिधि मारन का एक पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें वह कहते हैं कि बिहार और उत्तर प्रदेश के हिंदी भाषी लोग तमिलनाडु में ‘घर बनाते हैं’ और ‘शौचालय साफ करते हैं।’ वहीं, स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया से तुलना करते हुए इसे ‘जड़ से मिटाने’ की बात कही थी। इन बयानों को बीजेपी और जेडीयू ने बिहारियों का अपमान बताया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म
मुजफ्फरपुर

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा सुनाए जाने के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। इस अदालती फैसले के साथ ही राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता भी तकनीकी और कानूनी […]

UB India News6 जुल॰
मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
अपराध

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह रोज की तरह मंदिर में पूजा करने पहुंचा था. तभी घात लगाए बैठ बदमाशों ने नजदीक से गोलियां मार दीं. घटना से इलाके में चीख-पुकार मच गई. अस्पताल पहुंचने से पहले ही […]

UB India News4 जुल॰
मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड में अब तक मरने वालों की संख्या हुई 6 ……..
मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड में अब तक मरने वालों की संख्या हुई 6 ……..

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड मामले में एक और दुखद खबर सामने आई है. इस अग्निकांड हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मरीज ब्रजनंदन राय ने भी देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इसके साथ ही इस दर्दनाक अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 5 से बढ़कर 6 […]

UB India News5 जून
परिवार वालों की आंखों के सामने जल गया मरीज ………..
मुजफ्फरपुर

परिवार वालों की आंखों के सामने जल गया मरीज ………..

बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार की सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को ऐसी पीड़ा दे दी है, जिसे वे शायद कभी भूल नहीं पाएंगे. अस्पताल के ICU में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में कई जिंदगियों को अपनी चपेट में ले लिया. आधिकारिक तौर पर […]

UB India News4 जून
अस्पताल के अंदर मौत का तांडव, बेड से लेकर मशीन तक राख , 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे
दुर्घटना

अस्पताल के अंदर मौत का तांडव, बेड से लेकर मशीन तक राख , 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है. अस्पताल के आईसीयू में लगी आग और धुएं के कारण 5 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. कई […]

UB India News4 जून
मुख्यमंत्री सम्राट आज मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में होंगे शामिल ………..
मुजफ्फरपुर

मुख्यमंत्री सम्राट आज मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में होंगे शामिल ………..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुजफ्फरपुर के राजेपुर में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के कई सीनियर मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 19 मई से शुरू हुए ‘सहयोग शिविर’ पहले ही दिन मुजफ्फरपुर में एक दिन में रिकॉर्ड 8,008 आवेदन […]

UB India News2 जून
मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत, दूसरा घायल
अपराध

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत, दूसरा घायल

मुजफ्फरपुर में गुरुवार देर रात अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मौके से 3 खोखे मिले हैं। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के लौतन चौक स्थित विषहर स्थान के पास की है। देर रात सन्नाटे का फायदा उठाकर […]

UB India News3 अप्रैल
मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत, घर में सोते समय हुई घटना
खास खबर

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत, घर में सोते समय हुई घटना

बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और ये हादसा हुआ। क्या है पूरा मामला? मुजफ्फरपुर के […]

UB India News15 नव॰
बिहार में CM सीट खाली नहीं, यहां नीतीश कुमार हैं…
मुजफ्फरपुर

बिहार में CM सीट खाली नहीं, यहां नीतीश कुमार हैं…

गृह मंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील की। इसके बाद महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं बाबा गरीबनाथ धाम को प्रमाण कर अपने भाषण की शुुरुआत करता हूं। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में माता सीता […]

UB India News2 नव॰