शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार,350 अंक चढ़कर 80,200 पर कारोबार कर रहा

पिछले हफ्ते के गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज यानी सोमवार, 1 सितंबर को सेंसेक्स 350 अंक चढ़कर 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 24,520 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी और 5 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 1 सितंबर 2025, 06:54 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार,350 अंक चढ़कर 80,200 पर कारोबार कर रहा
Photo: UB India News Archive

पिछले हफ्ते के गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज यानी सोमवार, 1 सितंबर को सेंसेक्स 350 अंक चढ़कर 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 24,520 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी और 5 में गिरावट है। इंफोसिस, पावर ग्रिट, टेक महिंद्रा, जोमैटो और TCS के शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी है। रिलायंस, HUL और मारुति में मामूली गिरावट है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में तेजी और 10 में गिरावट है। NSE के IT, ऑटो और बैंकिंग इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी। FMCG, रियल्टी और ऑयल एंड गैस में गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 2.03% नीचे 41,850 पर और कोरिया का कोस्पी 0.74% गिरकर 3,162 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.03% ऊपर 25,585 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.47% चढ़कर 3,876 पर कारोबार कर रहा है।
  • 29 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.20% गिरकर 45,545 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 1.15% और S&P 500 में 0.64% की गिरावट रही।

29 अगस्त को घरेलू निवेशकों ने ₹11,488 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 29 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 8,312.66 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 11,487.64 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।
  • जुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने कुल 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹60,939.16 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

पिछले हफ्ते 1500 अंक गिरा था बाजार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 29 अगस्त को सेंसेक्स 271 अंक गिरकर 79,810 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 74 अंक की गिरावट रही, ये 24,427 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट रही। ITC और BEL सहित 6 शेयर्स 2% तक चढ़कर बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस और इंफोसिस के शेयरों में 3% तक की गिरावट रही।

निफ्टी के 50 में 23 शेयरों में तेजी है, जबकि 27 नीचे बंद हुए। NSE के रियल्टी, ऑटो और ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा गिरावट है। FMCG और मीडिया इंडेक्स में तेजी रही। हफ्तेभर के कारोबार में बाजार में कुल 1497 अंक की गिरावट रही।

सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनी के शेयरों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार 

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी 3 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 40 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और 8 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि 2 कंपनियों के शेयरों ने बिना किसी बदलाव के कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

किस कंपनी के शेयर की कैसी रही शुरुआत

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज पावरग्रिड के शेयर 1.51 प्रतिशत, ट्रेंट 0.85 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.78 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.78 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.77 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.74 प्रतिशत, टीसीएस 0.73 प्रतिशत, एलएंडटी 0.72 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.65 प्रतिशत, बीईएल 0.65 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.60 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.58 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.49 प्रतिशत, टाइटन 0.48 प्रतिशत, एटरनल 0.46 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.43 प्रतिशत, एसबीआई 0.40 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.25 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.21 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.19 प्रतिशत, सनफार्मा 0.16 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.11 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.10 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.09 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.06 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को मारुति सुजुकी के शेयर 0.17 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰