क्या है यूक्रेन संग जंग की असली वजह? पुतिन ने SCO समिट में कर दिया बड़ा खुलासा

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2025 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों पर गंभीर आरोप लगाए. पुतिन ने कहा कि पश्चिम लगातार यूक्रेन को नाटो (NATO) में शामिल करने की कोशिश कर रहा था और यही इस युद्ध की मुख्य वजहों में से एक है. ट्रंप के साथ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 1 सितंबर 2025, 06:57 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या है यूक्रेन संग जंग की असली वजह? पुतिन ने SCO समिट में कर दिया बड़ा खुलासा
Photo: UB India News Archive

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2025 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों पर गंभीर आरोप लगाए. पुतिन ने कहा कि पश्चिम लगातार यूक्रेन को नाटो (NATO) में शामिल करने की कोशिश कर रहा था और यही इस युद्ध की मुख्य वजहों में से एक है.

ट्रंप के साथ बैठक का जिक्र

Reuters के मुताबिक, पुतिन ने अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हाल ही में हुई शिखर बैठक का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस बैठक के नतीजों पर उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य देशों के नेताओं के साथ चर्चा की है. हालांकि, अब तक उस बातचीत से युद्धविराम (Ceasefire) को लेकर कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया है.

पुतिन ने स्पष्ट किया रूस का सुरक्षा सिद्धांत

पुतिन ने स्पष्ट किया कि रूस हमेशा इस सिद्धांत पर कायम रहा है कि कोई भी देश अपनी सुरक्षा दूसरे देश की कीमत पर सुनिश्चित नहीं कर सकता. उनके मुताबिक, पश्चिमी देशों की रणनीति इस सिद्धांत के खिलाफ जाती है और यही टकराव का कारण बनी है.

यूक्रेन ने खारिज किया पुतिन का तर्क

एससीओ शिखर सम्मेलन में दिए गए अपने भाषण में पुतिन ने कहा कि रूस इस सिद्धांत का पालन करता है कि कोई भी देश अपनी सुरक्षा दूसरे देश की कीमत पर सुनिश्चित नहीं कर सकता.

वहीं, यूक्रेन सरकार ने पुतिन के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया. यूक्रेन का कहना है कि 2022 में रूस द्वारा किया गया हमला एक सुनियोजित क्षेत्रीय कब्जे की कोशिश थी, जिसका नाटो से कोई लेना-देना नहीं था. कीव ने जोर देकर कहा कि रूस पहले से ही यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने की रणनीति बना रहा था.

SCO समिट में यूक्रेन युद्ध बना चर्चा का विषय

तियानजिन में चल रहे दो दिवसीय SCO शिखर सम्मेलन में यूक्रेन युद्ध और वैश्विक सुरक्षा मुद्दे सबसे अहम एजेंडा बने हुए हैं. इसमें चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान, ईरान, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और बेलारूस सहित 8 सदस्य देश और कई साझेदार देश हिस्सा ले रहे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰