अब हाइड्रोजन बम आने वाला है, मोदी जी देश को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे’, पटना में राहुल गांधी का वोट चोरी पर नए खुलासे का ऐलान…………….

बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का आज आखिरी दिन है. समापन रैली में अब राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान कर दिया है. राहुल गांधी लगातार वोट चोरी को लेकर बीजेपी को घेरने का काम कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने अब कहा कि महादेवपुरा में हमने एटम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 1 सितंबर 2025, 11:15 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अब हाइड्रोजन बम आने वाला है, मोदी जी देश को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे’, पटना में राहुल गांधी का वोट चोरी पर नए खुलासे का ऐलान…………….
Photo: UB India News Archive

बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का आज आखिरी दिन है. समापन रैली में अब राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान कर दिया है. राहुल गांधी लगातार वोट चोरी को लेकर बीजेपी को घेरने का काम कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने अब कहा कि महादेवपुरा में हमने एटम बम गिराया था अब हाइड्रोजन बम आने वाला है. मोदी जी देश को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे.

बिहार के SIR (वोटर लिस्ट रीविजन) और वोट चोरी के खिलाफ 17 अगस्त को यह यात्रा शुरू की गई थी. यह यात्रा सासाराम से शुरू हुई . बिहार के लगभग 25 जिलों से होते हुए यात्रा ने 1300 किलोमीटर का सफर तय किया और अब पटना में यह समाप्त हो रही है. इस यात्रा में विपक्ष के कई नेता जुड़े हैं.

राहुल ने वोट चोरी को लेकर साधा निशाना

राहुल गांधी ने यात्रा के समापन में कहा, यह यात्रा बिहार में शुरू हुई इसको हम ने नाम वोटर अधिकार यात्रा दिया. यहां पर शिवसेना के नेता बैठे हैं. महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना से चुनाव चोरी किया गया था. लगभग 1 करोड़ नए वोटर लोकसभा चुनाव के बाद वोटर लिस्ट में जोड़े जाते हैं. नए वोटर आकर वोट करते हैं. हमारे गठबंधन का जो वोट था जितना हमें लोकसभा में मिला उतना ही विधानसभा में मिला. सारे के सारे नए वोट बीजेपी के खाते में गए. लोकसभा हम जीते लेकिन विधानसभा में हमारी तीनों की तीनों मजबूत पार्टियां साफ हो गई.

राहुल गांधी ने आगे कहा, क्योंकि चुनाव आयोग ने और बीजेपी ने मिलकर वोट चोरी की. उसके बाद हमने साफ दिखाया महादेवापुरा में एक क्षेत्र में 1 लाख से ज्यादा फर्जी वोटर थे. चुनाव आयोग हमें वोटर लिस्ट , वीडियोग्राफी नहीं देती.

क्या है वोट चोरी का मतलब?

राहुल गांधी ने बताया कि वोट चोरी का मतलब क्या है. उन्होंने कहा, वोट चोरी का मतलब अधिकार की चोरी, वोट चोरी का मतलब आरक्षण की चोरी, वोट चोरी का मतलब रोजगार की चोरी, वोट चोरी का मतलब शिक्षा की चोरी, वोट चोरी का मतलब लोकतंत्र की चोरी, वोट चोरी का मतलब युवाओं के भविष्य की चोरी. यह सिर्फ वोट नहीं ले रहे हैं यह आपकी जमीन आपका राशन कार्ड सब कुछ उठा ले जाएंगे. अडानी अंबानी को दे देंगे.

राहुल गांधी ने आगे कहा, जिन शक्तियों ने महात्मा गांधी की हत्या की वो ही शक्ति इस संविधान की हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं. हम इनको संविधान की हत्या नहीं करने देंगे. इसीलिए हमने बिहार में यात्रा की. बिहार के सारे युवा इस यात्रा में खड़े हो गए. बीच में बीजेपी के लोग काले झंडे दिखा रहे हैं.

“अब हाइड्रोजन बम आने वाला है”

राहुल गांधी ने कहा, अब यह जरूरी बात बीजेपी सुने. बीजेपी को लेकर कहा उन्होंने कहा, आपने एटम बम का नाम सुना है, उससे बड़ा हाइड्रोजन बम होता है. महादेवपुरा में हमने एटम बम गिराया था. बीजेपी के लोगों तैयार हो जाओ हाइड्रोजन बम आ रहा है. वोट चोरी की सच्चाई है वो पूरे देश को पता लगने जा रही है. हाइड्रोजन बम के बाद मोदी जी अपना चेहरा इस देश को नहीं दिखा पाएंगे.

Categories: बिहार
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!
बिहार

PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!

प्रशांत किशोर ने सरकार के अधिकारियों से 27 अगस्त को मुलाकात की थी. तस्वीरें सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. जानिए अब इस पर क्या कुछ कहा गया है.

UB India News Desk29 अग॰
विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………
पटना

विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………

बिहार की सियासी गलियारे में नीतीश विरासत की जंग इन दिनों खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सवाल तो इस सिलसिले में कई खड़े किए जा रहे हैं, मगर जो सवाल राजनीतिक गलियारों में खास तव्वजो पा रहा है, वो ये कि क्या मोदी-शाह का कहीं गेम प्लान तो नहीं नीतीश विरासत की जंग! […]

UB India News25 अग॰
आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?
पटना

आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?

दो कारणों से आरक्षण फिर चर्चा में है। पहला कारण, दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण में सुधार के लिए प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक आधार हो। एक परिवार, एक आरक्षण की नीति लागू हो। अगर कोई छात्र आरक्षण का लाभ लेकर IAS बन जाता है तो […]

UB India News25 अग॰
फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !
पटना

फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !

इस साल दिसंबर में समाप्त हो रही भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि के नवीकरण से पहले बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी जदयू और मुख्य विपक्षी पार्टी राजद खूब टकराया। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुआ। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस संधि के मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को घेरा। कहा- […]

UB India News25 अग॰
नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..
पटना

नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..

बिहार की राजनीति में अब नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नया सियासी संग्राम छिड़ गया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा में पार्टी के समीक्षा शिविर में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और देश की राजनीति में समृद्ध विरासत बनाई है और अब जब उन्होंने फुर्सत ले ली है […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰