क्या छठ पूजा के बाद होंगे बिहार में विधानसभा चुनाव ?

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. राजनीतिक बयानबाजियां भी तेज हैं. हर किसी को इंतजार है तो बस चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) की तारीख का. सवाल यही है कि बिहार में चुनाव आखिर कब होंगे. चुनाव आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 4 सितंबर 2025, 08:27 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या छठ पूजा के बाद होंगे बिहार में विधानसभा चुनाव ?
Photo: UB India News Archive

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. राजनीतिक बयानबाजियां भी तेज हैं. हर किसी को इंतजार है तो बस चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) की तारीख का. सवाल यही है कि बिहार में चुनाव आखिर कब होंगे. चुनाव आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में विधानसभा चुनाव छठ पूजा के बाद हो सकते हैं. माना जा रहा है कि उस समय बड़ी संख्या में लोग त्योहार मनाने अपने घर लौटते हैं. अगर ऐसे समय पर चुनाव कराया जाएगा तो बड़ी संख्या में लोग वोट डाल सकेंगे. इससे  वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी. इसीलिए ऐसा माना जा रहा है कि छठ पूजा के बाद चुनाव कराए जा सकते हैं.

30 सितंबर को जारी हो सकती है वोटर लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटर लिस्ट 30 सितंबर को जारी की जा सकती है. वोटर लिस्ट जारी होने के बाद भी चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा. अगर अक्टूबर के पहले हफ़्ते में चुनाव का ऐलान होता है तो 30 दिनों के बाद ही चुनाव कराया जा सकता है. छठ 26 और 27 अक्टूबर को है. तो ऐसे में मना जा रहा है कि नवंबर के पहले हफ्ते में पहले चरण का चुनाव हो सकता है.

इस बार भी तीन चरणों में हो सकते हैं चुनाव

बता दें कि पिछली बार बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुआ था. इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है. दरअसल 22 नवंबर तक राज्य में नई विधानसभा का गठन होना है, ऐसे में अक्टूबर में चुनाव होना तय माना जा रहा है. अब इंतजार है तो बस चुनाव की तारीखों का. राजनीतिक पार्टियां तो पूरी तरह तैयार दिखाई दे रही हैं.

बिहार में होगी किसकी सरकार?

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार तीन दलों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. एक तरफ बीजेपी-जेडीयू के गठबंधन वाला एनडीए है तो दूसरी तरफ कांग्रेस-आरजेडी के गठबंधन वाला इंडिया गठबंधन. वहीं थर्ड फ्रंट पर प्रशांत किशोर होंगे. मुकाबला जोरों का होगा. प्रशांत किशोर पिछले 2 सालों से बिहार की जनता के बीच पहुंचकर उनकी तकलीफें और मुद्दे जान रहे हैं. वह खुद भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. बिहार में किसकी सरकार होगी, ये फैसला बिहार की जनता करेगी.

बिहार में पिछली बार कब हुआ था चुनाव?

बिहार में पिछली बार यानी कि साल 2020 में 243 सीटों पर तीन चरणों में चुनाव हुए थे. पहले चरण में 71 सीटों के लिए चुनाव 28 अक्तूबर, 94 सीटों पर दूसरे चरण का चुनाव 3 नवंबर, बची हुईं 78 सीटों पर तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को हुआ था. वोंटों की गिनती 10 नवंबर को शुरू हुई थी. 2020 चुनाव में बीजेपी, 74 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू तीसरे नंबर पर रही थी. इसे 43 सीटें मिली थीं.कांग्रेस ने 19 सीटें जीती. सभी वाम दलों ने कुल 16 सीटें जीती थी. सबसे ज्‍यादा भाकपा माले ने 12 सीटें जीती थीं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰