उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोटिंग की जा रही है. इस बीच एक बार फिर कांग्रेस ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. धनखड़ ने अचानक ही स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था. इसी के बाद कांग्रेस लगातार उनके इस्तीफे को लेकर निशाना साध रही है. इसी बीच जय राम रमेश ने उपराष्ट्रपति के उपचुनाव के दिन भी निशाना साधते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, पिछले 50 दिनों से जगदीप धनखड़ चुप हैं.
कांग्रेस नेता ने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर निशाना साधते हुए कहा, आज जब उनके उत्तराधिकारी के लिए चुनाव शुरू हो चुका है, तब भी पूरा देश उनकी उस चुप्पी का इंतजार कर रहा है, जो उन्होंने उपराष्ट्रपति पद से अपने अनपेक्षित इस्तीफे के बाद साध रखी है. धनखड़ ने आगे कहा, इससे पहले उन्होंने मोदी सरकार की ओर से किसानों की अनदेखी और सत्ता में बैठे लोगों के अहंकार से होने वाले खतरों पर चिंता जताई थी.
‘देश धनखड़ के बोलने का इंतजार कर रहा’
मंगलवार को हो रहे उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के सी.पी. राधाकृष्णन और विपक्ष के बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। इस चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को स्पष्ट बढ़त हासिल है। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में धनखड़ की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘पिछले 50 दिनों से धनखड़ ने असामान्य चुप्पी साध रखी है। आज जब उनके उत्तराधिकारी के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है तो देश उनके अभूतपूर्व और अप्रत्याशित इस्तीफे के बाद उनके बयान का इंतजार कर रहा है। मोदी सरकार द्वारा किसानों की घोर उपेक्षा और सत्ता में बैठे लोगों के अहंकार से पैदा खतरों आदि पर अपनी चिंता व्यक्त करने के बाद धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।’
सचिन पायलट ने पूछा- कहां हैं जगदीप धनखड़?
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी जगदीप धनखड़ की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, ‘उपराष्ट्रपति चुनाव क्यों हो रहे हैं? पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कहां हैं? एनडीए को चुनावों में अपना बहुमत साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, क्योंकि भारतीय गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी बहुत मजबूत हैं। मुझे उम्मीद है कि नतीजे हमारे पक्ष में होंगे।’
राधाकृष्णन और सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. इसी के बाद उपराष्ट्रपति पद के चुनाव कराए जा रहे हैं. एनडीए ने मैदान में सी पी राधाकृष्णन को उतारा है. वहीं, इंडिया गठबंधन ने बी सुदर्शन रेड्डी पर दांव खेला है. दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. आज यानी 9 सितंबर को चुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है. साथ ही शाम तक चुनाव के नतीजे भी सामने आ जाएंगे.








