ट्रंप टैरिफ का किस तरह हो मुकाबला ………..

अमेरिका ने भारत समेत दुनियाभर के देशों के खिलाफ एकतरफा टैरिफ का ऐलान कर दिया. राष्ट्रपति ट्रंप के इस फैसले की कड़ी आलोचना की जा रही है. उनके इस कदम के बाद जहां एक तरफ अमेरिकी कोर्ट ने ही इसे गैरकानूनी बता दिया, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम ने भारत के एक्सपोर्ट्स […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 9 सितंबर 2025, 07:49 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ट्रंप टैरिफ का किस तरह हो मुकाबला ………..
Photo: UB India News Archive

अमेरिका ने भारत समेत दुनियाभर के देशों के खिलाफ एकतरफा टैरिफ का ऐलान कर दिया. राष्ट्रपति ट्रंप के इस फैसले की कड़ी आलोचना की जा रही है. उनके इस कदम के बाद जहां एक तरफ अमेरिकी कोर्ट ने ही इसे गैरकानूनी बता दिया, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम ने भारत के एक्सपोर्ट्स के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. लेदर समेत कई ऐसे सेक्टर, जिनमें काफी श्रम की जरूरत होती थी, अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ की वजह से संकट में आ गए हैं.

हालांकि, केन्द्र सरकार ने इन सेक्टर्स को आश्वासन दिया है कि वे गंभीरता से उनके लिए काम कर रही है और साथ ही दूसरे बाजारों की ओर भी रुख कर रही है.

अमेरिकी टैरिफ को मिलेगा जवाब

भारत ने अमेरिका के हाई टैरिफ के बाद अपनी नीति बदलते हुए पड़ोसी देश चीन के साथ चले आ रहे खटासपूर्ण रिश्तों को काफी हद तक सुधारने की कोशिश की है. चीनी ऐप्स से लेकर उनके कई प्रोडक्ट्स के लिए एंट्री के रास्ते भी खोले जा रहे हैं. इसके साथ ही रूस और अन्य देशों के अलावा यूरोपीय यूनियन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी तेजी से काम किया जा रहा है.

कुल मिलाकर अमेरिका टैरिफ के चलते जो नुकसान उठाना पड़ रहा है, उसकी भरपाई के लिए सरकार अब हरसंभव कदम उठा रही है.

भारत-चीन मिलकर करे मुकाबला
इधर, चीन ने भारत के ऊपर लगाए गए हाई अमेरिकी टैरिफ का कड़ा विरोध किया है. वहां के राजदूत शू फेइहोंग ने सोमवार को कहा कि चीन ट्रंप प्रशासन की ओर से भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत “अनुचित” शुल्क का कड़ा विरोध करता है. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और चीन को इस चुनौती का मिलकर मुकाबला करने के लिए आर्थिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाना चाहिए.

चीनी राजदूत ने कहा कि भारत-चीन दोनों ही आतंकवाद के शिकार हैं और बीजिंग इस चुनौती से निपटने के लिए नई दिल्ली समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने को तैयार है. उन्होंने जापान के खिलाफ चीन की जीत की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधन के बाद सवालों के जवाब में कहा कि अमेरिका विभिन्न देशों से “अत्यधिक” टैरिफ वसूलने के लिए शुल्क को एक प्रकार के ‘हथियार’ के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. दो अत्यंत महत्वपूर्ण उभरती अर्थव्यवस्थाओं भारत और चीन को इस स्थिति से निपटने के लिए एक-दूसरे के साथ सहयोग करना चाहिए.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰