तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और राजनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत ,50 से अधिक लोग घायल……….

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में शनिवार शाम को भगदड़ मच गई। CM स्टालिन के मुताबिक, हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई। इनमें 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। 51 लोग ICU में भर्ती हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। तमिलनाडु पुलिस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 28 सितंबर 2025, 07:21 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और राजनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत ,50 से अधिक लोग घायल……….
Photo: UB India News Archive

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में शनिवार शाम को भगदड़ मच गई। CM स्टालिन के मुताबिक, हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई। इनमें 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। 51 लोग ICU में भर्ती हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

तमिलनाडु पुलिस के मुताबिक, विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। लेकिन, 1 लाख 20 हजार स्क्वायर फीट एरिया में 50 हजार से ज्यादा लोग जमा हो गए। इस दौरान एक्टर 6 घंटे की देरी से पहुंचे। विजय को बताया गया कि 9 साल की एक बच्ची गुम हो गई थी। उन्होंने मंच से उसे तलाशने की अपील की, जिसके बाद वहां भगदड़ के हालात बन गए।

इधर, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने रात को ही हाईलेवल मीटिंग ली और देर रात को ही करूर पहुचें। स्टालिन ने हॉस्पिटल जाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों से मुलाकात की है। उधर, गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है। वहीं, घटना के बाद विजय घायलों से नहीं मिले। वे चार्टर्ड फ्लाइट से सीधे चेन्नई चले गए।

अधिकारियों के अनुसार, भगदड़ शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय मची जब विजय अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। भारी संख्या में समर्थक दोपहर में ही इकट्ठा हो गए थे और टीवीके नेता व फिल्म कलाकार की एक झलक पाने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे। विजय की पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने जब लोगों को बेहोश होते और गिरते देखकर शोर मचाया तब उन्होंने अपनी रैली रोक दी।

6 कारण, जिनकी वजह से 39 लोगों की जान गई

  1. एक्टर विजय तय वक्त से करीब 6 घंटे की देरी से करूर पहुंचे, जिससे उन्हें देखने के लिए बहुत भारी भीड़ जमा हो गई।
  2. शाम 7.45 बजे के करीब कुछ लोग विजय की बस की तरफ बढ़ने लगे, जिससे भगदड़ के हालात बन गए।
  3. धक्का-मुक्की में कई लोग बेहोश हो गए। कई लोगों को गर्मी और भीड़ की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
  4. भगदड़ में कई बच्चे परिवार से बिछड़ गए, कई भीड़ में दब गए, लोग उन्हें कुचलते चले गए।
  5. विजय के मंच के पास बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए न पुलिस मौजूद थी, न वॉलंटियर्स। नतीजतन भीड़ बेकाबू हो गई।
  6. प्रशासन को 30 हजार लोगों के आने का अनुमान था, लेकिन 60 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। दोगुनी भीड़ संभालने के इंतजाम नहीं थे।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में मारे गए हर व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही कहा गया कि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

एआईएडीएमके ने प्रशासन पर लगाया आरोप

एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी ने रविवार को कहा कि प्रशासन की तरफ से पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात नहीं किया गया था। इसी वजह से करूर में हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि डीएमके की बैठकों में सुरक्षा के लिए हजारों पुलिसकर्मी तैनात किए जाते हैं। पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने में विपक्षी दलों की बजाय सत्तारूढ़ दल के पक्ष में पक्षपात नहीं करना चाहिए। अगर पूरी सुरक्षा दी गई होती, तो ऐसी भगदड़ नहीं मचती।

मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये देंगे विजय

एक्टर विजय ने भगदड़ में मारे जाने वालों के परिजनों को 20 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरे दिल में बसने वाले सभी लोगों को नमस्कार।”

टीवीके नेताओं पर मामला दर्ज

करूर नगर पुलिस ने टीवीके पश्चिम जिला सचिव मथियालगन, महासचिव आनंद और संयुक्त सचिव निर्मल कुमार सहित कई लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 110, 125बी और 223 के तहत मामला दर्ज किया है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 हत्या के प्रयास और धारा 110 गैर इरादतन हत्या के प्रयास से संबंधित हैं। धारा 125 उन कृत्यों से संबंधित है जो उतावलेपन या लापरवाही से दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालते हैं, जबकि धारा 223 किसी लोक सेवक द्वारा विधिवत जारी आदेश की अवज्ञा से संबंधित है।

स्वास्थ्य मंत्री बोले- अब तक 39 मौतें, 2 की हालत गंभीर

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव पी सेंथिल कुमार ने भगदड़ को लेकर कहा, “इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 39 लोगों की मौत की खबर है। 17 महिलाएं, 13 पुरुष, 4 लड़के और 5 बच्चियों की मौत हो गई है। 39 मृतकों में से 30 का पोस्टमार्टम हो चुका है और शव परिवारों को सौंप दिए गए हैं। बाकी पोस्टमार्टम अभी जारी हैं। 26 घायल मरीजों का ओपीडी में इलाज किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई। 67 घायलों को आईपीडी में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। 2 मरीजों की हालत गंभीर है। बाकी सभी की हालत स्थिर है। एक मरीज को आगे के इलाज के लिए मदुरै मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा जा रहा है।”

सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई की मांग

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा, “आज हमने मृतकों के परिवारों और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की। भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं होनी चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय की वर्तमान पीठ को आज ही इस मुद्दे पर सुनवाई करनी चाहिए। हमें तमिलनाडु सरकार द्वारा गठित समिति पर भरोसा नहीं है।”

मृतकों की पीड़ा हृदय से नहीं गई- स्टालिन

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हादसे के पीड़ितों और उनके परिजनों से मिलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मृतकों के परिवारों द्वारा रात भर बहाए गए आंसू और उनके करुण क्रंदन से उत्पन्न पीड़ा उनके दिल से नहीं गई है।

तमिलिसाई सुंदरराजन बोलीं- समझदारी से काम लें

भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने इस हादसे को लेकर कहा, “मैं करूर जाकर पीड़ितों का समर्थन कर रही हूं। जो भी मदद की जरूरत होगी, हम करेंगे। मैं अनुरोध करना चाहती हूं कि इसे सनसनीखेज बनाने के बजाय, हम सब समझदारी से काम लें। चाहे उन्हें खून की जरूरत हो या किसी भी तरह की चिकित्सा सहायता की, या परिवार को सहायता की जरूरत हो, हमने अपने जिला अध्यक्ष और आस-पास के जिलों के अध्यक्षों से भी अनुरोध किया है कि वे उनकी हर संभव मदद करें। मैं सुबह-सुबह करूर पहुंच गई हूं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंच रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को फोन करके स्थिति की जानकारी ली है और केंद्र सरकार जो भी मदद दे सकती है, वह देने की पेशकश की है। प्रधानमंत्री ने बहुत ही पीड़ादायक ढंग से देश के नाम अपना संदेश दिया है।”

भाकपा ने की जल्द जांच रिपोर्ट पेश करने की मांग

भाकपा महासचिव डी. राजा ने करुर भगदड़ पर कहा, “मैं टीवीके द्वारा आयोजित राजनीतिक रैली में करूर में हुई भगदड़ से बहुत स्तब्ध और दुखी हूं… लोगों की सुरक्षा और उनके लिए व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री वहां पहुंचे हैं और उन्होंने वित्तीय सहायता, मुआवज़ा, चिकित्सा देखभाल के अलावा लोगों की हर संभव मदद की घोषणा की है। उन्होंने मामले की जांच के लिए आयोग भी नियुक्त किया है। जांच होनी चाहिए, जितनी जल्दी हो सके रिपोर्ट सामने आनी चाहिए और जो लोग जिम्मेदार हैं उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।”

भाजपा नेता भी पीड़ितों के परिजनों से मिलने पहुंचे

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेन्द्रन सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे, जहां करूर भगदड़ में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है और पोस्टमॉर्टम के बाद पीड़ितों के शव उनके परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। कल टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ की घटना में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰