पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस समेत अनेक पार्टियों के दिग्गज नेता बिहार के विभिन्न क्षेत्रो में करेंगे धुंआधार चुनाव प्रचार ………….

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आ गई है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को होने जा रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस समेत अनेक पार्टियों के दिग्गज नेता बिहार के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 4 नवंबर 2025, 05:45 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस समेत अनेक पार्टियों के दिग्गज नेता बिहार के विभिन्न क्षेत्रो में करेंगे धुंआधार चुनाव प्रचार ………….
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आ गई है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को होने जा रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस समेत अनेक पार्टियों के दिग्गज नेता बिहार के विभिन्न जिलों में धुंआधार चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार अभियान के अंतिम चरण में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। यह बातचीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ पहल के तहत होगी। वह दोपहर साढ़े 3 बजे मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत बातचीत करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी आज बिहार में तीन रैलियां हैं। वह औरंगाबाद, कुटुंबा और वज़ीरगंज में प्रचार करेंगे। उधर, RJD नेता तेजस्वी यादव आज धुआंधार प्रचार करेंगे। वह 17 रैलियों को संबोधित करेंगे।

बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले आज बीजेपी के दिग्गज चुनाव मैदान में उतरेंगे.. गृहमंत्री अमित शाह की आज 3, जेपी नड्डा की 2 और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की 4 रैलियां.. यूपी के सीएम योगी भी आज 4 जगहों पर प्रचार करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित बिहार में 3 जनसभा करेंगे। इस दौरान सबसे पहले शाह दरभंगा के जाले में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पूर्वी चंपारण जाएंगे, वहां डेढ़ घंटे रुकने के बाद पश्चिम चंपारण में जनसभा को संबोधित करेंगे।

29 विधानसभा के NDA प्रत्याशियों के समर्थन में मागेंगे वोट

पश्चिम चंपारण के 9 वाल्मीकिनगर, बेतिया, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, सिकटा; पूर्वी चंपारण के 12 रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन, ढाका, चिरैया, मोतिहारी, हरसिद्धि और दरभंगा के 8 गौरा बौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, बहादुरपुर, कुशेश्वरस्थान एस.सी., हायाघाट विधानसभा के NDA प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे।

दूसरी जनसभा पूर्वी चंपारण में करेंगे

दोपहर 1 बजे अमित शाह मोतिहारी के पिपरा विधानसभा क्षेत्र के चकिया पहुंचेंगे, वहां 9 प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे। यहां पर करीब 30 हजार लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है।

वहीं, तीसरी जनसभा पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ में आयोजित की गई है। यह सभा दोपहर 2.30 बजे मैनाटाड़ हाई स्कूल के खेल स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुंगेर के नवगाई स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।शाम 4 बजे वे भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी के समर्थन में तारापुर विधानसभा के मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे। सभा को लेकर जिला प्रशासन और एनडीए कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद हैं।

दोपहर 1 बजे नवगाई स्टेडियम पहुंचेंगे रक्षा मंत्री

लोक प्रकाश सिंह ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन मंगलवार को दोपहर 1 बजे प्रस्तावित है। वे नवगाई स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।सभा में हजारों की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा और जदयू कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।

सवर्ण मतदाताओं को एकजुट करने की होगी कोशिश

राजनाथ सिंह की यह सभा एनडीए के लिए विशेष रूप से रणनीतिक मानी जा रही है। माना जा रहा है कि तारापुर क्षेत्र में राजपूत, भूमिहार और ब्राह्मण मतदाताओं को एकजुट कर एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की जाएगी।स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह जनसभा सम्राट चौधरी के पक्ष में सवर्ण वोटबैंक को एक सूत्र में बांधने का अहम मौका साबित हो सकती है।

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित कलाकार और भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ मंगलवार, 4 नवंबर को वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।यह कार्यक्रम मोहनपुर रेफरल अस्पताल के पास दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नेताओं का जनसंपर्क अभियान अब चरम पर पहुंच चुका है। महागठबंधन के स्टार प्रचारक और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मंगलवार को सहरसा जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

पहली सभा सौरबाजार में सुबह 11 बजे

तेजस्वी यादव का पहला कार्यक्रम सहरसा विधानसभा क्षेत्र के सौरबाजार हाई स्कूल मैदान में सुबह 11 बजे निर्धारित है। वे हेलीकॉप्टर से सौरबाजार पहुंचेंगे, जहां भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने की उम्मीद है।इस सभा में वे महागठबंधन के घटक दल इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता के समर्थन में वोट की अपील करेंगे।

दूसरी सभा कहरा प्रखंड में

पहली सभा के बाद तेजस्वी यादव दोपहर 12:50 बजे सहरसा शहर के कहरा प्रखंड क्षेत्र में दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यहां भी महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। स्थानीय नेता सुबह से ही सभा स्थल पर तैयारियों में जुटे हैं।

महिषी में होगी तीसरी सभा

इसके बाद प्रतिपक्ष के नेता दोपहर डेढ़ बजे महिषी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां वे राजद उम्मीदवार गौतम कृष्ण के पक्ष में प्रचार करेंगे। महिषी में तेजस्वी यादव की इस सभा को लेकर भी कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिल रहा है।

 

Categories: बिहार
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!
बिहार

PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!

प्रशांत किशोर ने सरकार के अधिकारियों से 27 अगस्त को मुलाकात की थी. तस्वीरें सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. जानिए अब इस पर क्या कुछ कहा गया है.

UB India News Desk29 अग॰
विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………
पटना

विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………

बिहार की सियासी गलियारे में नीतीश विरासत की जंग इन दिनों खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सवाल तो इस सिलसिले में कई खड़े किए जा रहे हैं, मगर जो सवाल राजनीतिक गलियारों में खास तव्वजो पा रहा है, वो ये कि क्या मोदी-शाह का कहीं गेम प्लान तो नहीं नीतीश विरासत की जंग! […]

UB India News25 अग॰
आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?
पटना

आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?

दो कारणों से आरक्षण फिर चर्चा में है। पहला कारण, दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण में सुधार के लिए प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक आधार हो। एक परिवार, एक आरक्षण की नीति लागू हो। अगर कोई छात्र आरक्षण का लाभ लेकर IAS बन जाता है तो […]

UB India News25 अग॰
फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !
पटना

फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !

इस साल दिसंबर में समाप्त हो रही भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि के नवीकरण से पहले बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी जदयू और मुख्य विपक्षी पार्टी राजद खूब टकराया। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुआ। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस संधि के मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को घेरा। कहा- […]

UB India News25 अग॰
नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..
पटना

नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..

बिहार की राजनीति में अब नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नया सियासी संग्राम छिड़ गया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा में पार्टी के समीक्षा शिविर में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और देश की राजनीति में समृद्ध विरासत बनाई है और अब जब उन्होंने फुर्सत ले ली है […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰