6 नवंबर को बिहार में पहले चरण में 121 सीटों पर होगी वोटिंग , आज शाम तक थम जाएगा पहले चरण का प्रचार ……………

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान आज शाम समाप्‍त हो जाएगा। 18 जिलों के 121 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आज शाम पांच बजे प्रचार अभियान समाप्‍त होगा। इस चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच छह नवम्‍बर को होगा। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, महागठबंधन और अन्‍य दलों के वरिष्‍ठ नेता और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 4 नवंबर 2025, 06:11 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
6 नवंबर को बिहार में पहले चरण में 121 सीटों पर होगी वोटिंग , आज शाम तक थम जाएगा पहले चरण का प्रचार ……………
Photo: UB India News Archive

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान आज शाम समाप्‍त हो जाएगा। 18 जिलों के 121 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आज शाम पांच बजे प्रचार अभियान समाप्‍त होगा। इस चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच छह नवम्‍बर को होगा। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, महागठबंधन और अन्‍य दलों के वरिष्‍ठ नेता और स्‍टार प्रचारक मतदाताओं को लुभाने के लिए आज पांच बजे तक प्रचार करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की सरगर्मी अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। प्रचार का शोर जल्द ही थमने वाला है क्योंकि आज शाम 5 बजे से पूरे राज्य में चुनाव आयोग की ओर से Representation of the People Act, 1951 की धारा 126 लागू हो जाएगी। इस धारा के तहत मतदान से 48 घंटे पहले और मतदान समाप्त होने तक किसी भी प्रकार के चुनावी प्रचार, जनसभा, जुलूस या चुनावी सामग्री के प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उल्लंघन पर अधिकतम दो साल की सजा
इस नियम का उद्देश्य मतदाताओं को एक शांत वातावरण में अपने निर्णय पर विचार करने का मौका देना है ताकि वे किसी भी राजनीतिक दबाव या प्रचार शोर से मुक्त होकर मतदान कर सकें। धारा 126 का उल्लंघन करने पर अधिकतम दो साल की सजा, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

चुनावी सामग्री या विज्ञापन दिखाने पर रोक
चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक, इस अवधि में टीवी, रेडियो, इंटरनेट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X, Facebook, YouTube, WhatsApp) और केबल नेटवर्क पर भी किसी तरह की चुनावी सामग्री या विज्ञापन दिखाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रिंट मीडिया में विज्ञापन देने से पहले पूर्व-प्रमाणीकरण (Pre-Certification) अनिवार्य होगा।

इसके अलावा, निर्वाचन क्षेत्रों में बाहरी राजनीतिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पर भी रोक होगी। जो लोग उस क्षेत्र के रजिस्टर्ड मतदाता नहीं हैं, उन्हें क्षेत्र छोड़ने का निर्देश दिया जाएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए होटल, गेस्ट हाउस और सामुदायिक भवनों की तलाशी भी की जाएगी, ताकि कोई नेता या कार्यकर्ता छिपकर मतदाताओं को प्रभावित न कर सके।

इन सीटों पर थमेगा प्रचार का शोर

पहले चरण में जिन विधानसभा क्षेत्रों में 04 नवंबर को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा उनमें आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर, मधेपुरा, सोनबर्षा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, कुशेश्वर अस्थान, गौराबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले,गायघाट,औराई, मीनापुर, बोचहां, सकरा, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर,कांटी, बरुराज, पारू, साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट भोरे, हथुआ, सिवान, जीरादेई, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंधा,बड़हरिया, गोरियाकोठी, महराजगंज, एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा , छपरा, गरखा, अमनौर, परसा, सोनपुर, हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, महुआ, राजा पाकड़, राघोपुर, महनार, पातेपुर, कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा, हसनपुर, चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी, अलौली, खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालन्दा, हरनौत, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी, मसौढ़ी, पालीगंज, बिक्रम, सन्देश, बड़हरा, आरा, अगिआंव, तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर,बक्सर, डुमरांव और राजपुर में कल प्रचार थम जाएगा।

पहले चरण में दांव पर दिग्गजों की किस्मत

कल जिन क्षेत्रों चुनाव प्रचार का शोर थम जायेगा वहां से चुनाव लड़ने वाले दिग्गज नेताओं में दोनों उप-मुख्यंमत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का नाम शामिल है। इसके अलावा 15 मंत्रियों की भी किस्मत का फैसला पहले चरण में होना है। विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मंगल पाडेय, मदन सहनी, नीतीन नवीन, महेश्वर हजारी, सुनील कुमार, रत्नेशसादा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेन्द्र मेहता, संजय सरावगी, डा. सुनील कुमार, जिवेश कुमार, राजू कुमार सिंह और कृष्ण कुमार मंटू के अलावा बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, राम कृपाल यादव, श्याम रजक, अनंत सिह, अमरेन्द्र पांडेय, हरिनारायण सिंह, उमेश कुशवाहा और श्रेयसी सिंह समेत कई दिग्गजों की किस्मत मतदाता 6 नवंबर को तय करेंगे।

विपक्ष के दिग्गजों की किस्मत दांव पर

महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के अलावा अवध बिहारी चौधरी, डा. रामानंद यादव, वीणा देवी, ललित कुमार यादव, विजेन्द्र चौधरी, रेणु कुशवाहा, खेसारी लाल यादव, आलोक मेहता, भाई वीरेन्द्र, अनिरूद्ध यादव, अवधेश राय की किस्मत 6 नवंबर को ईवीएम में कैद होगी। इसके अलावा तेज प्रताप यादव, आईपी गुप्ता, शिवदीप लांडे, आनंद मिश्रा, वी.के. रवि, जयप्रकाश सिंह, आर.के.मिश्रा, राम नारायण सिंह, पुष्पम प्रिया, समेत अन्य की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुयी है।

पहले चरण में किस पार्टी के कितने उम्मीदवार?

इस चुनाव में एनडीए के घटक जेडीयू ने 57, बीजेपी ने 48, लोक जनशक्ति पार्टी( रामविलास) ने 13 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 2 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में उतारे हैं। एक अन्य सीट मढ़ौरा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया था। एनडीए ने इस सीट पर निर्दलीय अंकित कुमार को समर्थन दिया है। वहीं महागठबंधन की तरफ से आरजेडी ने 71, कांग्रेस ने 24, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ने 14, भाकपा ने पांच, माकपा और आईआईपी ने तीन-तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने प्रथम चरण में 118 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं।

6 नवंबर को पहले चरण का मतदान

चुनाव आयोग की इस सख्त कार्रवाई के बाद अब बिहार के मतदाता शांतिपूर्ण माहौल में 6 नवंबर को पहले चरण के मतदान के लिए तैयार होंगे, जहां असली लोकतांत्रिक फैसला ईवीएम की बटन दबाकर होगा। 6 नवंबर को होने वाली पहले चरण की वेटिंग अगले 5 वर्षों के लिए बिहार के भविष्य को तय करेगी।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरण में 06 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान कराया जाना है। 14 नवंबर को मतगणना होगी और चुनाव की प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी हो जाएगी। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।

 

Categories: बिहार
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!
बिहार

PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!

प्रशांत किशोर ने सरकार के अधिकारियों से 27 अगस्त को मुलाकात की थी. तस्वीरें सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. जानिए अब इस पर क्या कुछ कहा गया है.

UB India News Desk29 अग॰
विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………
पटना

विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………

बिहार की सियासी गलियारे में नीतीश विरासत की जंग इन दिनों खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सवाल तो इस सिलसिले में कई खड़े किए जा रहे हैं, मगर जो सवाल राजनीतिक गलियारों में खास तव्वजो पा रहा है, वो ये कि क्या मोदी-शाह का कहीं गेम प्लान तो नहीं नीतीश विरासत की जंग! […]

UB India News25 अग॰
आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?
पटना

आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?

दो कारणों से आरक्षण फिर चर्चा में है। पहला कारण, दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण में सुधार के लिए प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक आधार हो। एक परिवार, एक आरक्षण की नीति लागू हो। अगर कोई छात्र आरक्षण का लाभ लेकर IAS बन जाता है तो […]

UB India News25 अग॰
फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !
पटना

फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !

इस साल दिसंबर में समाप्त हो रही भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि के नवीकरण से पहले बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी जदयू और मुख्य विपक्षी पार्टी राजद खूब टकराया। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुआ। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस संधि के मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को घेरा। कहा- […]

UB India News25 अग॰
नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..
पटना

नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..

बिहार की राजनीति में अब नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नया सियासी संग्राम छिड़ गया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा में पार्टी के समीक्षा शिविर में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और देश की राजनीति में समृद्ध विरासत बनाई है और अब जब उन्होंने फुर्सत ले ली है […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰