आज बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश के 7 राज्यों के आठ सीटों पर हो रहा उपचुनाव…………

सात राज्यों में आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिये भी आज मतदान हो रहा है. इनमें जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरन तारन, मिज़ोरम में डंपा और ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा सीट है. वोटो की गिनती 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 11 नवंबर 2025, 05:22 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश के 7 राज्यों के आठ सीटों पर  हो रहा उपचुनाव…………
Photo: UB India News Archive
सात राज्यों में आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिये भी आज मतदान हो रहा है. इनमें जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरन तारन, मिज़ोरम में डंपा और ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा सीट है. वोटो की गिनती 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ होगी.

डंपा विधानसभा सीट पर पहुंच रहे हैं लोग

मिजोरम के मामित जिले में डंपा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया. अधिकारियों ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र के 41 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक चलेगा। यह निर्वाचन क्षेत्र बांग्लादेश और त्रिपुरा की सीमा से सटा हुआ है. सत्तारूढ़ जेडपीएम (जोरम पीपुल्स मूवमेंट) ने मिजो गायक और प्रचारक वनलालसैलोवा को मैदान में उतारा है जबकि मुख्य विपक्षी दल एमएनएफ (मिज़ो नेशनल फ्रंट) ने अपने वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर. लालथंगलियाना को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने पार्टी के उपाध्यक्ष जॉन रोटलुआंगलियाना को मैदान में उतारा है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लालमिंगथांगा को उम्मीदवार बनाया है.

अंता में 7 बजे वोटिंग शुरू

राजस्थान के बारां जिले के अंता विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया. एक अधिकारी ने बताया कि पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा. उपचुनाव में कुल 2,28,264 मतदाता मतदान के पात्र हैं, जिनमें 1,16,783 पुरुष और 1,11,477 महिलाएं शामिल हैं. मतगणना 14 नवंबर को होगी. यह सीट मौजूदा विधायक (भाजपा) कंवर लाल मीणा को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई थी. इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं. पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा ने मोरपाल सुमन को मैदान में उतारा है.
7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर निधन, इस्तीफा और अयोग्यता के कारण सीटें खाली हुई हैं. चुनाव आयोग के फैसले के अनुसार मंगलवार 11 नवंबर को इन सीटों पर उपचुनाव होंगे और 14 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे. इनमें जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा शामिल हैं.

खाली सीटों की पूरी लिस्ट-

  • जम्मू-कश्मीर: 27-बुडगाम- उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे से खाली.
  • जम्मू-कश्मीर: 77-नागरोटा- देवेंद्र सिंह राणा की मौत से.
  • राजस्थान: 193-अंता- कंवरलाल की अयोग्यता से.
  • झारखंड: 45-घाटशिला (ST)- रामदास सोरेन की मौत से.
  • तेलंगाना: 61-जुबली हिल्स- मगंती गोपीनाथ की मौत से.
  • पंजाब: 21-तरन तारन- डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की मौत से.
  • मिजोरम: 2-दम्पा (ST)- लालरिंतलुआंगा सैला की मौत से.
  • ओडिशा: 71-नुआपाड़ा- राजेंद्र ढोलकिया की मौत से.

महत्व

जम्मू-कश्मीर में दो सीटें खाली होने से नेशनल कॉन्फ्रेंस और BJP के बीच मुकाबला रोचक होगा. राजस्थान में अंता सीट पर कांग्रेस और बीजेपी में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰