दिल्ली धमाके के बाद गृहमंत्री अमित शाह करेंगे हाई लेवल बैठक, डीजी NIA भी रहेंगे मौजूद

दिल्ली में धमाके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने दिल्ली में हुए धमाकों के बाद स्थिति का जायजा लिया है। अमित शाह भी घटना स्थल पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों से पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। धमाके के बाद पूरी दिल्ली […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 11 नवंबर 2025, 05:37 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली धमाके के बाद गृहमंत्री अमित शाह करेंगे हाई लेवल बैठक, डीजी NIA भी रहेंगे मौजूद
Photo: UB India News Archive

दिल्ली में धमाके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने दिल्ली में हुए धमाकों के बाद स्थिति का जायजा लिया है। अमित शाह भी घटना स्थल पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों से पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। धमाके के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए विस्फोट मामले में मंगलवार, 11 नवंबर को गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक होने वाली है. आंतरिक सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा के लिए सुबह 9:30 बजे के बाद बैठक निर्धारित है और इसकी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. यह पूरी तरह से उच्च स्तरीय बैठक है, इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख, गृह मंत्रालय के सचिव, दिल्ली पुलिस के कमिश्नर, विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) और अन्य वरिष्ठ गृह मंत्रालय के अधिकारी इस बैठक में भाग लेंगे. यहां खास बात है कि सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि इस ब्लास्ट के तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं. एजेंसियों को फिदायीन हमले का शक है.

गौरतलब है कि भारत के सबसे हाई-प्रोफाइल स्थानों में से एक, लाल किले के पास सोमवार शाम को एक कार में हुए बड़े विस्फोट में कम से कम 9 लोग मारे गए और 20 घायल हो गए. विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 6.52 बजे एक सफेद हुंडई i20 कार में हुआ, जिससे इस भीड़-भाड़ वाले इलाके में क्षत-विक्षत शव और क्षतिग्रस्त कारें बिखर गईं. एजेंसियों को फिदायीन हमले का शक है.

दिल्ली पुलिस को फोरेंसिक सबूतों और खुफिया सूचनाओं के बाद संभावित आतंकी संबंधों का शक है और इसकी जांच के लिए उसने मामले में UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) की धाराएं लागू की हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विस्फोट स्थल का दौरा करने से ठीक पहले एक ब्रीफिंग में कहा, “हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं.”

वहीं दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने संवाददाताओं को बताया, “विस्फोट एक धीमी गति से चलने वाले वाहन में हुआ, जो लाल किला ट्रैफिक सिग्नल पर रुका था. कार में लोग सवार थे. विस्फोट से आसपास की कारें क्षतिग्रस्त हो गईं.”

इस हुंडई i20 कार पर हरियाणा का रजिस्ट्रेशन नंबर था. भारत की प्रमुख आतंकी जांच एजेंसी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड जांच में शामिल हो गए हैं. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, जयपुर, हरियाणा, पंजाब, हैदराबाद, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड हाई अलर्ट पर हैं और बिहार भी हाई अलर्ट पर है, जहां आज दूसरे और अंतिम दौर का मतदान होना है. केरल में अधिकारियों ने भी पुलिस को राज्य भर में सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया है. देशभर के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन भी हाई अलर्ट पर हैं.

LIVE :

गृहमंत्री अमित शाह की दिल्ली में हाई लेवल बैठक

दिल्ली धमाके के बाद गृहमंत्री अमित शाह 11 बजे दिल्ली में हाई लेवल बैठक करेंगे. इस बैठक में गृह सचिव, डायरेक्टर IB, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, DG NIA भी मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ऑनलाइन इस मीटिंग में जुड़ेंगे.

दिल्ली में विस्फोट के बाद लाल किले के पास RAF तैनात

दिल्ली में हुए धमाके के बाद लाल किले के पास घटनास्थल पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात है, जहां कल शाम लगभग 7 बजे एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था. दिल्ली पुलिस, FSL और अन्य सहित कई एजेंसियां ​​घटनास्थल पर जांच कर रही हैं.

शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना- सीएम नीतीश कुमार

दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुखा जताया है. सीएम नीतीश ने कहा कि दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके में कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है. शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को चिर शांति दें तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है.

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर देश अलग नहीं सोचता- RJD सांसद मनोज कुमार झा

दिल्ली विस्फोट की घटना पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, “बेहद दुखद है, जिस इलाके में घटना हुई वो अत्यंत घनी आबादी वाला इलाका है. मैं बार-बार कह रहा हूं कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर देश अलग नहीं सोचता है. सब सोचते हैं कि एक भी जान ना जाए, हाथ जोड़ कर विनती करेंगे कि राष्ट्रीय सुरक्षा को घरेलू राजनीति में लेकर आइए. पुख्ता कार्रवाई करिए जो भी दोषी है वो दंडित हों ऐसा की एक नजीर बने.

दिल्ली धमाके के बाद श्रावस्ती के युवक की दर्दनाक मौत

दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट में श्रावस्ती के युवक की दर्दनाक मौत हुई है. मृतक दिनेश मिश्रा पुत्र भूरे मिश्रा, निवासी चिकनी पुरवा, गणेशपुर, थाना इकौना, श्रावस्ती का रहने वाला है. दिनेश मिश्रा की 10 नवम्बर 2025 को हुए धमाके में मौके पर ही मौत हो गई है. इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम छाया है.

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰