धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में इंडस्ट्री और फैंस , धर्मेंद्र हमेशा तुम्हारे दिलों में जिंदा रहेगे ……………

हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, और उनके साथ ही हिंदी फिल्म उद्योग के एक महत्वपूर्ण युग का भी अंत हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 24 नवंबर 2025, 08:57 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में इंडस्ट्री और फैंस , धर्मेंद्र हमेशा तुम्हारे दिलों में जिंदा रहेगे ……………
Photo: UB India News Archive

हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, और उनके साथ ही हिंदी फिल्म उद्योग के एक महत्वपूर्ण युग का भी अंत हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में दिक्कत बढ़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इस दौरान पूरा देओल परिवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में मौजूद रहा, और कई बॉलीवुड सितारे भी उनका हाल जानने पहुँचे। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक कई बड़ी हस्तियां उनसे मिलने आईं। बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन घर पर भी वे लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थे।

12 नवंबर को हॉस्पिटल से हुए थे डिस्चार्ज

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया था। वो दो दिन वैंटिलेटर पर थे। धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।

धर्मेंद्र को आखिरी विदाई देने पहुंचे आमिर खान
सुपरस्टार आमिर खान भी ही-मैन धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पुहंचे।

श्मशान घाट पहुंचे अमिताभ बच्चन
धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने अमिताभ बच्चन भी श्मशान घाट पहुंचे। उनके साथ उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी साथ दिखाई दिए।

धर्मेंद्र का करियर
धर्मेंद्र ने 1960 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” थी जो 1960 में रिलीज हुई थी। इसके बाद हीमैन 1961 में आई फिल्म “बॉय फ्रेंड” में सपोर्टिंग रोल में नजर आए। पूरे 65 साल तक एक्टिव रहते हुए धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा को कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। अपने करियर में उन्होंने शोले (1975), चुपके-चुपके (1975), सीता और गीता (1972), धरमवीर (1977), फूल और पत्थर (1966), जुगनू (1973) और यादों की बारात (1973) जैसी यादगार फिल्मों में काम किया, जो आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।

करण जौहर ने दी श्रद्धांजलि
फिल्ममेकर करण जौहर ने भी दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने धर्मंद्र की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- ‘एक युग का अंत… एक बडे़ मेगास्टार। मुख्यधारा के सिनेमा में एक नायक का अवतार… अविश्वसनीय रूप से सुंदर और सबसे रहस्यमय स्क्रीन उपस्थिति… वह भारतीय सिनेमा के एक वास्तविक किंवदंती हैं और हमेशा रहेंगे… सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद हैं… लेकिन सबसे बढ़कर वह सबसे अच्छे इंसान थे… उन्हें हमारे उद्योग में हर कोई बहुत प्यार करता था… उनके पास सभी के लिए केवल अपार प्रेम और सकारात्मकता थी।’

पीढ़ियों के हीरो
आधी सदी से ज्यादा के अपने करियर में धर्मेंद्र कम से कम दो पीढ़ियों के चेहेते स्टॉर रहे हैं. उनकी जिंदादिली ही थी जो गठीले और रौबदार पर्सनालिटी के बावजूद उन्हें रुमानियत के रोल में भी फिट कर देती थी. जबकि दूसरे भारी-भरकम पहलवान नुमा एक्टर्स पर ये इमेज ओढ़ी हुई दिखने लगती थी. हां, विनोद खन्ना और फिरोज खान के साथ रुमानियत फबती थी लेकिन इन दोनों पर कॉमेडी वाली भूमिकाएं उस तरह नहीं फबती थीं जैसी धर्मेंद्र पर.
शरारती लेकिन ईमानदार
कई जगहों पर धर्मेंद्र ने खुद कहा है कि वे ईमानदार शरारती थे. यानी हंसी मजाक की हद तक छेड़छाड़ उनके स्वभाव में था. पहले से प्रकाश कौर से शादी शुदा धर्मेंद की पसंदीदा हिरोइन मीना कुमारी थी. मीना कुमारी से उनकी नजदीकियों की चर्चाएं भी उस दौर में होती रहती थी. कमाल अमरोही पर एक बार एक सवाल का जबाव देते हुए धर्मेंद्र ने बड़ी सहजता से मान लिया था लोग जलने वाले होते हैं. कमाल अमरोही मीना कुमारी के पति थे. कहा जाता है कि उन्होंने धर्मेंद्र को एक फिल्म में मीना कुमारी और उनकी नजदीकियों के चलते ही नहीं शामिल किया था. ये भी धर्मेंद्र की शख्तियत का एक अहम पहलू था कि पहली बीबी के रहते दूसरी शादी हेमा मालिनी से की लेकिन प्रकाश कौर से भी निभाया. खुद प्रकाश कौर को उनसे शिकायत नहीं रही.
ठेंठ पंजाबी गांव से निकले, जेंटल मैन भी बने, डकैत भी, हर रोल असरदार
पंजाब की ठेढ तहजीब से निकल युवा धर्मेंद्र ने पर्दे पर सूटेड बूटेड जेंटल मैन के यादगार रोल तो किए ही. उन्होंने डकैतों की कहानियां पढ़ और सुन चुके सिनेमा दर्शकों को बागी और अपनी हूकूमत चलाने वाले डकैतों के दर्शन भी करा दिए. डैकेत के रोल में घोड़े पर बेहतरीन असलहे लेकर चलने वाले धर्मेंद्र को देख कर लोगों ने मान ही लिया कि पुराने वक्त के डकैत ऐसे ही होते रहे होंगे.
घर से भाग कर मुंबई आए पंजाबी जट धर्मेंद्र को तमाम संघर्ष के बाद 1960 में पहली फिल्म करने का मौका मिला. फिल्म थी – “दिल भी तेरा हम भी तेरे.” दौर के हिसाब से उन्हें फिल्में मिलती गईं और धर्मेंद्र दर्शकों के दुलारे बनते गए. अनपढ़, बंदिनी, पूजा के फूल, हकीकत, अनुपमा, दिल ने फिर याद किया जैसी फिल्मों उन्हें शुरुआत में ही मिल गई. इसमें बंदिनी फिल्म पहले भी आ चुकी थी. लेकिन विमल रॉय की ही होने के कारण दूसरी और धर्मेंद्र वाली बंदिनी का जादू भी सिनेमा दर्शकों पर खूब चला. 1966 में आई फूल और पत्थर ने धर्मेंद्र को एक अलग पहचान दे दी. ये उनकी रूमानी छवि के बिल्कुल अलग. यहां से उन्हें एक्शन हीरो या फिर हिंद फिल्मों का हीमैन कहा और लिखा जाने लगा. फिल्म की हिरोइन मीना कुमारी थी. मीना कुमारी ने विधवा का रोल किया था और शाका के किरदार में धर्मेंद्र ने उनकी हिफाजत और देख रेख की.
सत्यकाम की यादगर भूमिका
हालांकि इसके बाद सत्यकाम जैसी फिल्म धर्मेंद्र को मिली, जिसने उनकी लाजवाब एक्टिंग लोगों के दिलों को छू गई. फिल्म ने बहुत उल्लेखनीय व्यवसाय नहीं किया, लेकिन ये हिंदी फिल्मों के लिए मील का पत्थर साबित हुई. सत्यकाम की कहानी उस पीढ़ी और वक्त दोनों के संघर्ष की कहानी लगती है. आदर्शों – संस्कारों की कुटिया से निकल कर बाहरी दुनिया में कदम रखने वाले किसी आदर्शवादी युवा की परेशानी को फिल्म में बारीकी से उकेरा गया है. यहां तक कि अपने ही आदर्शों के चलते किरदार अपराधबोध तक पहुंच जाता है. दौर के साथ उसके उतार-चढ़ाव को आज भी लोग उसी शिद्दत से याद करते हैं.
अलग अलग किरदारों में एक्टिंग के झंडे गाड़ते हुए जब धर्मेंद्र ने शोले कर दी तो ये उनके करियर का एक अलग मुकाम बना. उनके अपने खिलंदड़पन ने इसमें उनके किरदार को निखार दिया. इस तरह से कहा जा सकता है कि किरदारों की जितनी वैराइटी धर्मेंद्र ने निभाई उतनी उनके दौर के कम एक्टर्स को हासिल हो सकी. खास बात ये रही कि उनकी इस वैराइटी को दर्शकों ने बांहे फैला कर स्वीकार किया.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰