संभल बवाल की बरसी…………..

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस एक वर्ष के पूरा होने पर कोई जश्न या शोक सार्वजनिक न मनाए इसको लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। शहर में पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 24 नवंबर 2025, 09:04 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
संभल बवाल की बरसी…………..
Photo: UB India News Archive

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस एक वर्ष के पूरा होने पर कोई जश्न या शोक सार्वजनिक न मनाए इसको लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। शहर में पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ को तैनात किया गया है। रविवार को दिनभर पुलिस की निगरानी बनी रही। जामा मस्जिद के आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।

एएसपी कुलदीप सिंह सत्यव्रत पुलिस चौकी में बने सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। जिससे क्रियाशील कैमरों की स्थिति की जानकारी रहे। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सोशल मीडिया पर टीम निगरानी कर रही है। किसी ने शोक या जश्न को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की तो कार्रवाई की जाएगी। 

Sambhal Violence Anniversary police PAC and RAF on high alert drones monitoring mosque area
संभल हिंसा को एक साल पूरा

 24 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे जामा मस्जिद सर्वे करने के लिए कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव पहुंचे थे। करीब नौ बजे भीड़ उग्र हो गई थी। देखते ही देखते पथराव और आगजनी की गई। इसी दौरान फायरिंग की गई। इसमें पांच लोगों की जान चली गई थी। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने जामा मस्जिद के नजदीक बवाल पर काबू पाया तो हिंदूपुरा खेड़ा में भीड़ ने हमला कर दिया था।

Sambhal Violence Anniversary police PAC and RAF on high alert drones monitoring mosque area
संभल हिंसा को एक साल पूरा – फोटो : संवाद

बाइकों को फूंक दिया था। इसमें एसपी और पीआरओ भी घायल हो गए थे। करीब चार घंटे तक शहर में बवाल किया गया था। दोपहर को करीब एक बजे बवाल शांत हुआ था। बवाल के बाद लगातार गिरफ्तारी की गईं। इसमें 133 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में 108 आरोपी जमानत पर हैं। 25 आरोपियों की जमानत नहीं हुई है। एनएसए के तहत मुल्ला अफरोज के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। यह हत्या के मामले में आरोपी है।

Sambhal Violence Anniversary police PAC and RAF on high alert drones monitoring mosque area
संभल हिंसा का आरोपी सारिश साटा

बवाल के बाद सीसीटीवी कैमरों से बढ़ी निगरानी
पालिका द्वारा 2.32 करोड़ रुपये खर्च कर 224 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके लिए 60 स्थान चिन्हित किए गए हैं। पालिका क्षेत्र में 37 वार्ड हैं। इसमें 13 वार्ड हयातनगर और सरायतरीन इलाके में है। हयातनगर और सरायतरीन इलाके के चौराहे पर कैमरे लगाए जा चुके हैं।

Sambhal Violence Anniversary police PAC and RAF on high alert drones monitoring mosque area
संभल हिंसा में जले वाहन

संभल कल्कि त्रिनेत्र समिति की निगरानी में यह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनका कंट्रोल रूम सत्यव्रत पुलिस चौकी, संभल कोतवाली, नखासा थाना, तहसील और एएसपी कार्यालय में बनाया गया है। इन सभी स्थानों से निगरानी शहर की होती है।

Sambhal Violence Anniversary police PAC and RAF on high alert drones monitoring mosque area
12 एफआईआर में 2750 आरोपी बनाए गए थे
24 नवंबर को हुए बवाल के बाद संभल कोतवाली और नखासा थाने में 12 एफआईआर दर्ज की गई थीं। इसमें 2750 आरोपी बनाए गए थे। जिसमें 40 नामजद किए गए थे। एसआईटी की जांच आगे बढ़ी तो 133 आरोपी प्रकाश में आए। एसआईटी से जुड़े असमोली सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि जो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सभी के खिलाफ सबूत मिले।
Sambhal Violence Anniversary police PAC and RAF on high alert drones monitoring mosque area
सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज से चेहरों का मिलान किया गया। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। वहीं, दूसरी ओर जो आरोपी फुटेज में आए लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी तो पोस्टर भी चस्पा किए। उन आरोपियों का सुराग एक वर्ष बाद भी नहीं लगा। पुलिस ने दूसरे जिले में भी इन आरोपियों के पोस्टर भेजे लेकिन वह पकड़े नहीं गए। उनकी पहचान अब तक नहीं हुई है। पुलिस की तलाश जारी है।
Sambhal Violence Anniversary police PAC and RAF on high alert drones monitoring mosque area
इनकी लोगों की गई है जान 
मोहल्ला कोट तवेला निवासी नईम (35)
फतेहऊनला सराय निवासी बिलाल (22)
हयातनगर निवासी रोमान (40)
तुर्तीपुर इला निवासी कैफ (19) और कोट गर्वी निवासी अयान (19)
Sambhal Violence Anniversary police PAC and RAF on high alert drones monitoring mosque area
न्यायिक जांच आयोग के दौरे
पहला दौरा : 1 दिसंबर 2024 बवाल के इलाके का निरीक्षण और शाही जामा मस्जिद का निरीक्षण किया।
दूसरा दौरा : 21 जनवरी 2025 आयोग द्वारा 51 लोगों के बयान दर्ज किए गए
तीसरा दौरा : 30 जनवरी 2025 सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के बयान दर्ज किए।
चौथा दौरा :28 फरवरी 2025 45 लोगों के बयान दर्ज किए। इसमें डीएम और एसडीएम भी शामिल रहे।
Sambhal Violence Anniversary police PAC and RAF on high alert drones monitoring mosque area
सांसद, जामा मस्जिद सदर और शारिक साटा पर बवाल की साजिश का आरोप
सपा के सांसद जियाउर्रहमान बर्क, जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली व हिस्ट्रीशीटर शारिक साटा एसआईटी की जांच में बवाल की साजिश रचने के आरोपी माने गए हैं। पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। जफर अली की गिरफ्तारी हो चुकी है। वह फिलहाल जमानत पर हैं। सांसद को हाईकोर्ट से स्टे है और शारिक साटा देश छोड़कर भागा हुआ है। उसके तीन गुर्गे मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस जेल में बंद हैं।
Sambhal Violence Anniversary police PAC and RAF on high alert drones monitoring mosque area
इन्हीं गुर्गों ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया था कि विदेशी कारतूस और हथियार शारिक साटा ने उपलब्ध कराए थे। इन्हीं हथियारों से गोली चलाई थी। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस ने हत्या के चार मामले दर्ज किए थे। एक मृतक के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के सुपुर्द ए खाक कर दिया था।
Sambhal Violence Anniversary police PAC and RAF on high alert drones monitoring mosque area
ड्रोन से भी की जा रही निगरानी
शहर में चौकसी बरती जा रही है। पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ को लगाया गया है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए टीम को एक्टिव किया गया है। अगर किसी ने बवाल को लेकर शोक या जश्न जैसे आपत्तिजनक पोस्ट की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰