दिल्ली MCD उपचुनाव के लिए सुबह साढ़े सात बजे से मतदान जारी

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए सुबह साढे 7 बजे से वोटिंग जारी है। सभी सीटों पर मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। राज्य चुनाव आयोग ने 12 वॉर्डों में कुल 580 बूथ बनाए हैं। बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। ड्रोन से निगरानी की जा रही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 30 नवंबर 2025, 07:49 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली MCD उपचुनाव के लिए सुबह साढ़े सात बजे से मतदान जारी
Photo: UB India News Archive

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए सुबह साढे 7 बजे से वोटिंग जारी है। सभी सीटों पर मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। राज्य चुनाव आयोग ने 12 वॉर्डों में कुल 580 बूथ बनाए हैं। बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है, साथ ही चुनाव आयोग सभी बूथ का लाइव वेबकास्टिंग करा रही है। MCD उपचुनाव में कुल 51 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 3 दिसंबर को होगा।

शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया जारी… : राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव

राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने MCD उपचुनाव पर कहा, “दिल्ली में आज 12 वॉर्ड में उपचुनाव चल रहे हैं। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया जारी है। हमनें इसके लिए पुख्ता व्यवस्था की है। विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की सुविधा के लिए भी हमने खास सुविधाएं की हैं जिसमें सभी पोलिंग स्टेशनों की 100% वेब कास्टिंग की जा रही है… इसके साथ-साथ हमने वरिष्ठ नागरिकों और शारीरिक अक्षमताओं वाले नागरिकों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है… हमने सभी नागरिकों से आह्वान भी किया है कि इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और हमारे लोकतंत्र को मजबूत करें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की संदेह की बात नहीं है… स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए हम पूरी तरह से काम कर रहे हैं।”

AAP ने बीजेपी पर लगाया पैसे बांटने का आरोप

AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने MCD उपचुनाव पर कहा, “दिल्ली के 12 MCD वार्ड के अंदर उपचुनाव हैं जिसमें से 3 वार्ड AAP के हैं 9 वार्ड भाजपा के हैं। इस छोटे से चुनाव में भी भाजपा ने बेईमानी की । हमने कई इलाकों में उनको एक्सपोज किया कि कैसे भाजपा ने मतदान से पहले गरीबों लोगों को मंदिर पर इकट्ठा किया। वो वहां पर उनके साथ क्या कर रहे थे-पैसे बांट रहे थे कि लालच दे रहे थे इसकी जांच भी चुनाव आयोग ने नहीं किया। तो हमें लगता है कि जब भाजपा इतने छोटे चुनाव में इतनी बेईमानी कर रहे हैं तो बड़े चुनाव में क्या करते होंगे? ये हमारा एक सवाल है..’

दिल्ली की राजनीतिक पसंद बताएंगे नतीजे !

MCD के 12 वोंडों में उप-चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। सभी पार्टियों के तमाम वरिष्ठ नेता खुद मैदान में उतरे और चुनाव प्रचार को लीड किया। उप-चुनाव के 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे, जो दिल्ली की राजनीति का रुख तय करेंगे। बीजेपी पर अपनी 9 सीटें बचाने और बढ़ाने का दबाव है, जबकि AAP ने अपनी तीन सीटों में इजाफा करने की हर जुगत लगाई है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..
खास खबर

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने आया है. परिजनों ने पुलिसकर्मियों के घायल अवस्था में घर पहुंचने के बाद के हालात शेयर किए. इसके लिए परिजनों ने प्रेस कॉफ्रेंस करके जानकारी दी. 20 जुलाई को दिल्ली में पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों […]

UB India News31 जुल॰
तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?
दिल्ली

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। वांगचुक ने शुक्रवार सुबह जारी वीडियो संदेश में कहा कि पिछले […]

UB India News24 जुल॰
जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?
खास खबर

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार के रवैये के प्रति गुस्सा उमड़ पड़ा। सरकार करीब 3 जून 2026 को धर्मेंद्र प्रधान के मुद्दे को सुलझा सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। 20 जून से जंतर मंतर पर सीजेपी का आंदोलन […]

UB India News23 जुल॰
दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?
खास खबर

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद मार्च का आह्वान किया था. इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की तादाद में छात्रों के साथ ही अन्य लोग भी शामिल हुए. इस दौरान हिंसा भड़क उठी और हालात बेहद खराब हो […]

UB India News21 जुल॰
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,
खास खबर

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। कई लोगों के सिर भी फूटे हैं। 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए हैं। पुलिस […]

UB India News20 जुल॰
दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश
खास खबर

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

दिल्ली NCR को मंगलवार दोपहर आंधी तूफान ने हिला दिया. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दोपहर अचानक बादल छाये और फिर तेज आंधी आई. दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद जैसे इलाकों में तेज आंधी चली. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में आज बारिश होने का भी अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि […]

UB India News23 जून
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप
खास खबर

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप

दिल्ली का जंतर-मंतर आज एक सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन हो रहा है. CJP ने शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सुबह दिल्ली पहुंच गए और आते ही समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन […]

UB India News6 जून
20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?
खास खबर

20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?

सौ बात की एक बात ये कि दिल्ली के मालवीय नगर के हौज़ रानी में होटेल में आग लग गई तो अधिकारियों को पता चल रहा है कि 6 कमरे बनाने की इजाज़त ली थी और 25 कमरे बना दिए? आग में 20 से ज़्यादा लोग मर गए तब पता चल रहा है कि क़ानून […]

UB India News4 जून
दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद
खास खबर

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 9 एजेंटों को गिरफ्तार किया है. ये संदिग्ध आतंकी देश की राजधानी को दहलाने की साजिश रच रहे थे. इनका मकसद दिल्ली ,मुंबई समेत बड़े शहरों में आतंकी हमला करने का था. गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी दिल्ली, मुंबई,पंजाब […]

UB India News30 मई