7 दिन बढ़ाई गई SIR की समय सीमा……….

देश के 12 राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया में फॉर्म जमा करने आखिरी तारीख अब 4 दिसंबर नहीं रही है. सरकार ने SIR की समय सीमा 7 दिन के लिए और बढ़ा दी है. अब SIR प्रक्रिया पूरी होने का समय 11 दिसंबर तक है. ये फैसले ऐसे समय में आया है, जब कई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 30 नवंबर 2025, 07:54 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
7 दिन बढ़ाई गई SIR की समय सीमा……….
Photo: UB India News Archive

देश के 12 राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया में फॉर्म जमा करने आखिरी तारीख अब 4 दिसंबर नहीं रही है. सरकार ने SIR की समय सीमा 7 दिन के लिए और बढ़ा दी है. अब SIR प्रक्रिया पूरी होने का समय 11 दिसंबर तक है. ये फैसले ऐसे समय में आया है, जब कई जिलों और प्रदेशों में BLO पर काम का दबाव ज्यादा होने की बात कही जा रही थी.

पहले 9 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सूची जारी होनी थी, अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया है. अब ये ड्राफ्ट 16 दिसंबर 2025 को पब्लिश किया जाएगा.

27 अक्तूबर को हुआ फैसला- केरल समेत 12 राज्यों में SIR कराया जाएगा
बता दें कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने 27 अक्तूबर को केरल समेत 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों की शुद्धि का अभ्यास शुरू करने का एलान किया था। 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दूसरा चरण आयोजित करने की घोषणा की थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। एसआईआर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल कराया जा रहा है।

तारीखों में क्या हुए बदलाव?

  • ड्राफ्ट पब्लिकेशन का समय 9 दिसंबर 2025 से बदलकर 16 दिसंबर 2025 कर दिया गया है.
  • दावे और आपत्ति की तारीख 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 के बजाय अब 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है.
  • अंतिम सूची प्रकाशन पहले 7 फरवरी 2026 को किया जाना था, जो अब 14 फरवरी 2026 को होगा. इस पूरी प्रक्रिया को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है.

BLO के दबाव में आएगी कमी

सरकार के इस कदम को BLOs को एक राहत के रूप देखा जा रहा था. क्योंकि 4 दिसंबर तक SIR फॉर्म जमा करने के दबाव में कई BLO को दिल के दौरे, आत्महत्या आदि जैसी खबरे आई हैं. सरकार के इस फैसले से अब SIR प्रक्रिया में लगे अधिकारियों को एक हफ्ते का और समय मिलेगी. क्योंकि देश कई जिले अभी भी ऐसे हैं, जहां पर SIR फॉर्म का 50 फीसद काम भी पूरा नहीं हुआ है. वहीं लोगों के लिए भी ये एक राहत की खबर है, जो अपने डॉक्योमेंट पूरा नहीं कर पाए हैं.

यूपी में बीएलओ ने दी जान

यूपी के मुरादाबाद स्थित भोजपुर क्षेत्र के बहेड़ी ब्रह्मनान गांव में बीएलओ सर्वेश सिंह ने आत्महत्या कर ली। पुलिस और परिजनों को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह एसआईआर टारगेट पूरा नहीं कर पा रहा है। रात दिन बहुत टेंशन में रहता हूं। जिसकी वजह से आत्महत्या करने को मजबूर हूं।

सहायक अध्यापक के पद तैनाते थे सर्वेश
46 वर्षीय सर्वेश सिंह भगतपुर टांडा ब्लॉक के जाहिदपुर सीकमपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर को उन्हें बीएलओ बनाया गया था।

घर पर फंदे से लटकी मिली लाश
रविवार की सुबह उनका शव घर में ही फंदे पर लटका मिला है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने मामले की जांच की जा रही है।

गुजरात के मेहसाणा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के रूप में कार्यरत एक स्कूल शिक्षक की शुक्रवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। विपक्षी दल कांग्रेस और शिक्षक संघ ने बीएलओ की मौत का कारण अत्यधिक काम का दबाव और सुविधाओं की कमी बताया, जबकि पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया।

ससतलासना थाने के उपनिरीक्षक उदयसिंह जाला ने बताया, सुदासना गांव निवासी 50 साल के दिनेश रावल की गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह गांव के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे और हाल ही में उन्हें एसआईआर के लिए बीएलओ बनाया गया था। जाला ने बताया कि रावल की घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वडनगर के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
इससे पहले 20 नवंबर को, गुजरात के खेड़ा जिले में बीएलओ के रूप में कार्यरत एक स्कूल शिक्षक रमेशभाई परमार की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। परमार के परिवार ने उनकी मृत्यु का कारण जारी एसआईआर से जुड़े अत्यधिक काम के दबाव को बताया है। अगले ही दिन, गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में बीएलओ के पद पर तैनात एक स्कूल शिक्षक अरविंद वढेर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वढेर के परिवार ने दावा किया कि उन्होंने एसआईआर के काम से मानसिक तनाव और थकान का हवाला देते हुए एक नोट छोड़ा था।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰