भारतीय नौसेना को आईएनएस अरिधमान (S4) के रूप में मिली तीसरी परमाणु पनडुब्बी

भारत की रणनीतिक ताकत में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जिसका नाम है- आईएनएस अरिधमान (INS Aridhaman. यह भारत की तीसरी न्यूक्लियर-पावर्ड बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन (SSBN) है. आसान भाषा में कहें तो यह परमाणु ऊर्जा से चलने वाली ऐसी पनडुब्बी है जो पानी के अंदर से ही परमाणु मिसाइल दागने की क्षमता रखती है. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 2 दिसंबर 2025, 11:43 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारतीय नौसेना को आईएनएस अरिधमान (S4) के रूप में मिली तीसरी परमाणु पनडुब्बी
Photo: UB India News Archive

भारत की रणनीतिक ताकत में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जिसका नाम है- आईएनएस अरिधमान (INS Aridhaman. यह भारत की तीसरी न्यूक्लियर-पावर्ड बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन (SSBN) है.

आसान भाषा में कहें तो यह परमाणु ऊर्जा से चलने वाली ऐसी पनडुब्बी है जो पानी के अंदर से ही परमाणु मिसाइल दागने की क्षमता रखती है. आईएनएस अरिहंत और आईएनएस अरिघात के बाद यह भारत का तीसरा और अब तक का सबसे घातक हथियार है. आइए जानते हैं कि यह पनडुब्बी भारत के लिए गेम चेंजर क्यों है.

अरिहंत से कितनी अलग और ताकतवर?

आईएनएस अरिधमान तकनीकी रूप से अरिहंत-क्लास का ही एक स्टैंडर्ड वेरिएंट है, लेकिन ताकत और आकार में यह अपने बड़े भाइयों से काफी आगे है. जहां पहली पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत केवल 750 किलोमीटर रेंज वाली के-15 मिसाइलें ले जा सकती थी, वहीं आईएनएस अरिधमान को लंबी दूरी की जंग के लिए तैयार किया गया है.

दोगुनी मारक क्षमता: इस पनडुब्बी में 8 मिसाइल लॉन्च ट्यूब्स हैं, जबकि अरिहंत में केवल 4 थीं. इसका मतलब है कि यह दोगुनी मात्रा में गोला-बारूद लेकर चल सकती है.

K-4 मिसाइल का दम: इसमें k-4 बैलिस्टिक मिसाइलें तैनात की जा सकती हैं, जिनकी मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर तक है. इसका सीधा मतलब है कि बंगाल की खाड़ी में रहते हुए भी यह पनडुब्बी चीन के कई हिस्सों और पूरे पाकिस्तान को अपने निशाने पर ले सकती है.

न्यूक्लियर ट्रायड का असली रक्षक

किसी भी महाशक्ति देश के लिए ‘न्यूक्लियर ट्रायड’ का होना बहुत जरूरी होता है. ट्रायड का मतलब है- जमीन, हवा और पानी तीनों जगहों से परमाणु हमला करने की क्षमता.भारत के पास ग्राउंड से अटैक करने के लिए अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलें हैं. वहीं, हवा से कहर बरपाने के लिए राफेल, सुखोई और मिराज जैसे फाइटर जेट्स हैं. वहीं, बात जब पानी से हमले करने की बात आती है तो फिर आईएनएस अरिधमान इस कड़ी को और मजबूत करती है.

ट्रायड का अहम हिस्सा पनडुब्बी

पनडुब्बी को ट्रायड का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है क्योंकि जमीन और हवाई ठिकानों को दुश्मन उपग्रह (सैटेलाइट) से देख सकता है और पहले हमले में नष्ट कर सकता है. लेकिन परमाणु पनडुब्बी महीनों तक समुद्र की गहराई में छिपी रहती है. अगर भारत पर कोई परमाणु हमला होता है, तो आईएनएस अरिधमान पानी के नीचे से ही जवाबी हमला (Second Strike) करके दुश्मन को बर्बाद करने की गारंटी देती है.

कब हुई लॉन्च और क्या हैं फीचर्स?

आईएनएस अरिधमान को विशाखापत्तनम में शिप बिल्डिंग सेंटर में बेहद गोपनीय तरीके से तैयार किया गया है. खबरों के मुताबिक, इसे 2021 में ही पानी में उतार दिया गया था (सॉफ्ट लॉन्च) और तब से इसके कड़े परीक्षण चल रहे थे, जिसके बाद अब यह नौसेना की ताकत बनने के लिए तैयार है.

लंबाई और वजन: यह पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत से लंबी है. इसका वजन (Displacement) भी अरिहंत के 6,000 टन से ज्यादा है.

रिएक्टर: इसमें 83 मेगावाट का प्रेशराइज्ड लाइट-वाटर रिएक्टर लगा है, जो इसे असीमित समय तक पानी के अंदर रहने की शक्ति देता है. इसे सतह पर आने की जरूरत तभी पड़ती है जब चालक दल के लिए राशन खत्म हो जा.

दुश्मनों के लिए खतरे की घंटी

आईएनएस अरिधमान का नौसेना में शामिल होना पड़ोसी मुल्कों, खासकर चीन के लिए चिंता का विषय है. चीन लगातार हिंद महासागर में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है. ऐसे में 3,500 किलोमीटर की रेंज वाली मिसाइलों से लैस यह पनडुब्बी भारत को रणनीतिक बढ़त दिलाती है. यह न सिर्फ रक्षा का काम करेगी, बल्कि दुश्मन के मन में यह डर भी पैदा करेगी कि भारत पर हमला करने का अंजाम बहुत बुरा होगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत
सेना

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत

कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान (ट्रेनी एयरक्राफ्ट) अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्विन इंजन […]

UB India News27 अग॰
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………
खास खबर

पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात […]

UB India News26 अग॰
नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….
सेना

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी और बिहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. सीमा से आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है. पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज देखने के बाद […]

UB India News2 अग॰
क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू
खास खबर

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना की 99वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत में चीन के डिफेंस अताशे ने अपनी भावनाएं जाहिर कीं. पिछले साल उन्होंने केरल के तट पर आग और धमाके के शिकार कार्गो शिप से 12 चीनी क्रू […]

UB India News22 जुल॰
दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………
खास खबर

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है कि सबसे अहम समुद्री ‘चोकपॉइंट्स’ पर किसका कंट्रोल है. खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य, बाब-अल-मंदेब और मलक्का जलडमरूमध्य. ये चोकपॉइंट्स मिडिल ईस्ट के तेल-गैस मार्केट, एशिया के मैन्युफैक्चरिंग सेंटर्स […]

UB India News20 जुल॰
स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……
खास खबर

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि को शामिल किया। यह कार्यक्रम विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इससे पहले, रक्षा मंत्री ने इस अवसर को देश और भारतीय नौसेना के लिए एक गर्व […]

UB India News11 जुल॰
भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………
खास खबर

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल और अस्त्र मिसाइल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर ही दोनों देशों के बीच इस मिसाइलों को लेकर समझौता तय हुआ है। इसी के साथ देश के रक्षा उद्योग को […]

UB India News8 जुल॰
रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….
खास खबर

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 12 वर्षों में भारत की यात्रा अभावों से आत्मनिर्भरता की ओर, आत्मनिर्भरता से आत्मविश्वास की ओर और आत्मविश्वास से विकसित भारत के निर्माण की ओर प्रगति की रही है।” उन्होंने जोर […]

UB India News4 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून