पटना में 25 जगह बनेंगे वेंडिंग जोन, मंत्री नितिन नवीन बोले- राजधानी को स्मार्ट बनना प्राथमिकता

मंत्री नितिन नवीन ने पटना नगर निगम की टीम को शहर में जल निकासी, जलापूर्ति एवं सीवरेज नेटवर्क की जीआईएस मैपिंग कराए जाने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने कचरा प्रबंधन और संग्रहण को मजबूत बनाने के लिए नए वाहनों की खरीद का आदेश भी दिया। मंत्री नितिन नवीन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025, 12:17 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

मंत्री नितिन नवीन ने पटना नगर निगम की टीम को शहर में जल निकासी, जलापूर्ति एवं सीवरेज नेटवर्क की जीआईएस मैपिंग कराए जाने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने कचरा प्रबंधन और संग्रहण को मजबूत बनाने के लिए नए वाहनों की खरीद का आदेश भी दिया।
मंत्री नितिन नवीन ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने सचिव एवं नगर निगम अधिकारियों को पटना में 25 जगहों को चिंहित कर वेंडिंग जोन बनाने की व्यवस्था पर तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही जल निकासी, जलापूर्ति एवं सीवरेज नेटवर्क की जीआईएस मैपिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समन्वय और जिम्मेदारी के साथ पटना को स्मार्ट, स्वच्छ और आधुनिक शहर बनाने के लक्ष्य को शीघ्र ही साकार किया जाएगा। मंत्री ने कचरा प्रबंधन एवं संग्रहण के लिए नये वाहनों के क्रय हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी, अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा, पटना नगर निगम आयुक्त यशपाल मीणा, BUIDCO एमडी अनिमेष कुमार पराशर सहित निगम के सभी वरीय अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की प्रस्तुति दी।
सफाई व्यवस्था को और अधिक वैज्ञानिक एवं समयबद्ध बनाएं
मंत्री ने सबसे पहले सफाई व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नालों की सफाई, जलनिकासी व्यवस्था तथा स्वच्छता से जुड़े सूचकों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए सफाई व्यवस्था को और अधिक वैज्ञानिक एवं समयबद्ध बनाया जाए, ताकि नागरिकों को साफ-सुथरा और स्वस्थ वातावरण मिल सके। बैठक में जलापूर्ति, सीवरेज नेटवर्क विस्तार और नल-जल योजनाओं की उपलब्धि की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी वार्ड में पेयजल आपूर्ति में बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और विभाग की सभी योजनाएँ उसी दिशा में केंद्रित हैं।
प्रोसेसिंग तकनीकी रूप से किया जाएगा
मंत्री ने राम चक बैरिया स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (SWM) प्रोजेक्ट के कार्यों की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने मंत्री को वर्तमान प्रगति, निर्माणाधीन सुविधाओं, मशीनरी स्थापना, वेस्ट प्रोसेसिंग क्षमता और साइट मैनेजमेंट से संबंधित विस्तृत प्रस्तुति दी। राम चक बैरिया का यह प्रोजेक्ट राजधानी पटना में ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रसंस्करण और प्रबंधन का प्रमुख केंद्र है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे का पृथक्करण, प्रोसेसिंग और निस्तारण तकनीकी रूप से किया जाएगा।
‘कचरे के पृथक्करण पर विशेष ध्यान दें’
नितिन नवीन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के सभी चरण कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन, प्रोसेसिंग और डिस्पोज़ल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कचरा प्रबंधन की आधुनिक पद्धतियां अपनाना शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और प्रदूषण-रहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, डोर-टू-डोर कलेक्शन प्रणाली और कचरे के पृथक्करण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि प्रोसेसिंग यूनिट पर भार कम हो और दक्षता बढ़े।
‘पटना ने स्वच्छता के नए मानक स्थापित किए हैं’
मंत्री ने कहा कि राम चक बैरिया की यह यूनिट पटना नगर निगम क्षेत्र को ठोस कचरा प्रबंधन के मामले में आत्मनिर्भर बनाएगी और भविष्य में बढ़ती जनसंख्या के मद्देनज़र शहर को एक आधुनिक एवं टिकाऊ समाधान प्रदान करेगी। इधर, स्वच्छता में पटना को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर स्थान प्राप्त होने पर मंत्री नितिन नवीन ने शहरवासियों, नगर निगम के सभी अधिकारियों, कर्मियों और सफ़ाई योद्धाओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीम वर्क, समर्पण और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। पटना ने स्वच्छता के नए मानक स्थापित किए हैं, और आने वाले समय में इसे और बेहतर बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰