बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली से कश्मीर तक उबाल

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और खासकर हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और दीपू चंद्र दास की बेरहमी से की गई मॉब लिंचिंग के खिलाफ देशभर में उबाल देखा गया. वीएचपी, बजरंग दल सहित विभिन्न हिन्दू संगठन के सदस्यों ने दिल्ली बांग्लादेशी उच्चायोग के बाहर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस बल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 23 दिसंबर 2025, 08:45 AM 9 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली से कश्मीर तक उबाल
Photo: UB India News Archive
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और खासकर हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और दीपू चंद्र दास की बेरहमी से की गई मॉब लिंचिंग के खिलाफ देशभर में उबाल देखा गया. वीएचपी, बजरंग दल सहित विभिन्न हिन्दू संगठन के सदस्यों ने दिल्ली बांग्लादेशी उच्चायोग के बाहर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी, जिसने भीड़ को आगे बढ़ने से रोक दिया. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश का झंडा जलाकर गुस्से का इजहार किया. वहीं पुलिस ने उन्हें पकड़कर किसी से वहां से हटाया.
दरअसल बांग्लादेश में हाल के दिनों में हुई हिंसक घटनाओं ने न सिर्फ वहां के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि भारत-बांग्लादेश संबंधों में भी तनाव साफ तौर पर दिखाई देने लगा है. छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भारत विरोधी प्रदर्शनों और फिर मयमनसिंह में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग को लेकर दोनों देशों के रिश्तें काफी बिगड़ गए हैं.
उधर, बांग्लादेश में पढ़ाई कर रहे भारतीय मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. संगठन का कहना है कि बांग्लादेश में हालात बेहद अस्थिर हैं और छात्र डर व असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं. AIMSA ने सरकार से कूटनीतिक पहल, दूतावासों की सक्रिय भूमिका और छात्रों व उनके परिवारों के साथ पारदर्शी संवाद की अपील की है.
वहीं भारत के साथ बढ़ते तनाव और विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर बांग्लादेश ने नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग और त्रिपुरा के सहायक मिशन में भी वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं. ढाका की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में कहा गया कि ‘अपरिहार्य परिस्थितियों’ के चलते यह फैसला लिया गया है. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में वीजा आवेदन प्रक्रिया संभालने वाले एक निजी ऑपरेटर ने भी अपनी सेवाएं रोक दी हैं.
December 23, 202513:05 IST
Bangladesh India Tension Live Updates: बांग्लादेश के खिलाफ भोपाल में भी वीएचपी का प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग के खिलाफ भोपाल में भी विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया.

December 23, 202512:26 IST

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू ने भी बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय पर हो रहे हमलों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान वकीलों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर नारेबाज़ी की.

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कोतवाल ने कहा कि जम्मू के लोग बांग्लादेश में रह रहे हिन्दुओं के साथ मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि बांग्लादेश सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाए और वहां हिन्दुओं की सुरक्षा पुख्ता की जाए.

एडवोकेट निर्मल कोतवाल ने यह भी मांग की कि जम्मू में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं की गहन जांच की जाए, ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक को रोका जा सके. प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया.

December 23, 202511:59 IST

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई अन्य हिंदू संगठनों ने दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के पास विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने बैरिकेड्स तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके उन्हें रोक दिया

 

December 23, 202511:51 IST
 बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार से आगबबूला वीएचपी-बजरंग दल, उच्चायोग के बाहर जोरदार प्रदर्शन

वीएचपी और बजरंग दल के सदस्यों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों और दीपू चंद्र दास की बेरहमी से भीड़ द्वारा की गई लिंचिंग के विरोध में बांग्लादेशी उच्चायोग के बाहर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया.

December 23, 202511:47 IST

बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद द्वारा घोषित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के पास बड़ी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की गई है.

December 23, 202511:25 IST

बांग्लादेश हाई कमीशन के पास वीएचपी के कुछ कार्यकर्ता प्रोटेस्ट के लिए पहुंचे हैं. उधर बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने भारत में बांग्लादेश के राजनयिक मिशनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए आज भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया. विदेश सचिव असद आलम सियाम ने सुबह करीब 10 बजे भारतीय दूत को बुलाकर नई दिल्ली, कोलकाता और अगरतला स्थित बांग्लादेशी मिशनों की सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया.

December 23, 202511:08 IST

दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के पास बढ़ाई गई सुरक्षा, वीजा और काउंसलर कामकाज बंद

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने उच्चायोग के आसपास अतिरिक्त बल तैनात किया है और आने-जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है.

उधर बांग्लादेश उच्चायोग में वीजा और काउंसलर सेवाओं का कामकाज अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. उच्चायोग के बाहर गेट नंबर तीन पर इस संबंध में एक नोटिस भी लगाया गया है, जिसमें साफ तौर पर वीजा और काउंसलर सेवाओं के निलंबन की जानकारी दी गई है.

December 23, 202510:27 IST

AIMSA ने पीएम मोदी से की हिफाजत की अपील

ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएमएसए) ने बांग्लादेश में फंसे भारतीय मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इस पत्र में एआईएमएसए ने भारत सरकार से तत्काल और प्रभावी हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि मौजूदा हालात में बांग्लादेश में रह रहे भारतीय मेडिकल छात्रों की स्थिति बेहद असुरक्षित और चिंताजनक बनी हुई है.

एआईएमएसए ने पत्र में बताया कि संगठन को लगातार बांग्लादेश में पढ़ रहे मेडिकल छात्रों और उनके परिजनों से गंभीर और परेशान करने वाली जानकारियां मिल रही हैं. छात्रों का कहना है कि वहां के हालात अस्थिर हैं और वे लगातार डर, तनाव और असुरक्षा के माहौल में जीवन बिता रहे हैं. इस स्थिति ने न केवल छात्रों, बल्कि भारत में रह रहे उनके परिवारों को भी गहरे मानसिक तनाव में डाल दिया है.

एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय छात्र जब विदेशों में मेडिकल की पढ़ाई करने जाते हैं, तो उन्हें भारत सरकार पर पूरा भरोसा होता है. उन्हें यह विश्वास रहता है कि किसी भी संकट की घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा. एआईएमएसए ने लिखा कि मौजूदा परिस्थितियों में बांग्लादेश में फंसे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक पहल और ठोस सुरक्षात्मक कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया है ताकि छात्रों और उनके परिवारों का भरोसा बना रहे.

December 23, 202509:59 IST

बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में हाल ही में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की उग्र भीड़ ने हत्या कर दी थी. उस पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया, जबकि बाद में खुद बांग्लादेशी एजेंसियों ने माना कि इस आरोप का कोई ठोस सबूत नहीं था. इस घटना ने देशभर में आक्रोश फैला दिया है. इसी के बाद चटगांव में भारत के सहायक उच्चायोग पर हमले की कोशिश की गई, जिसके बाद भारत ने वहां वीजा सेवाएं निलंबित कर दी थीं.

इस पूरे घटनाक्रम के बीच भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बांग्लादेश के राजनयिक रियाज हामिदुल्लाह को तलब किया और ढाका में भारतीय मिशन की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई. विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि बांग्लादेश में हालिया घटनाओं को लेकर चरमपंथी तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे झूठे नैरेटिव को भारत पूरी तरह खारिज करता है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि अंतरिम सरकार न तो निष्पक्ष जांच कर रही है और न ही भारत के साथ कोई ठोस सबूत साझा कर रही है.

December 23, 202509:36 IST

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा को मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताते हुए इसे सिर्फ बांग्लादेश का आंतरिक मामला मानने से इनकार किया है. उन्होंने दीपू दास की हत्या का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि जब ईशनिंदा का कोई प्रमाण नहीं था, तो उसकी जान क्यों ली गई. आलोक कुमार ने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर निर्णायक संघर्ष होता है, तो विश्व हिंदू परिषद सरकार के साथ खड़ी रहेगी.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्र नेता हादी के जनाजे में बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के बयान भारत की संप्रभुता के लिए चुनौती हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान उत्तर-पूर्व भारत, बंगाल और बिहार को लेकर खतरनाक संकेत देते हैं. वीएचपी ने ऐलान किया है कि आने वाले दिनों में भारत के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे और दुनियाभर के हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की जाएगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰