एपस्टीन-नासर की चिट्ठी में ट्रंप का नाम!

अमेरिका में कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामलों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है. अमेरिकी न्याय विभाग ने मंगलवार को एपस्टीन से संबंधित कई नई फाइलें सार्वजनिक कीं. इनमें एक ऐसा पत्र भी सामने आया, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी होने का दावा किया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 24 दिसंबर 2025, 06:32 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एपस्टीन-नासर की चिट्ठी में ट्रंप का नाम!
Photo: UB India News Archive

अमेरिका में कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामलों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है. अमेरिकी न्याय विभाग ने मंगलवार को एपस्टीन से संबंधित कई नई फाइलें सार्वजनिक कीं. इनमें एक ऐसा पत्र भी सामने आया, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी होने का दावा किया गया. हालांकि, न्याय विभाग ने जल्द ही स्पष्ट कर दिया कि यह पत्र नकली है और इसमें किए गए दावे सच नहीं हैं.

फर्जी पत्र को लेकर DOJ की सफाई
न्याय विभाग ने अपने बयान में कहा कि इस कथित पत्र में लिखी बातें तथ्य पर आधारित नहीं हैं. विभाग ने साफ किया कि इस दस्तावेज को किसी भी तरह से प्रमाणिक नहीं माना जाना चाहिए. पत्र के सामने आने के बाद यह चिंता भी जताई गई कि बिना पुष्टि के ऐसे दस्तावेज सामने आने से गलतफहमी फैल सकती है. इसी को लेकर न्याय विभाग ने चेतावनी दी कि किसी भी दस्तावेज को सच मानने से पहले उसकी जांच जरूरी है.

2019 का बताया जा रहा था पत्र
बताया गया कि यह पत्र 13 अगस्त 2019 का है, जब जेफरी एपस्टीन जेल में था. यह पत्र लैरी नासर के नाम लिखा गया बताया गया, जो अमेरिका की महिला जिमनास्टिक टीम का पूर्व डॉक्टर रह चुका है.

पत्र में किए गए थे आपत्तिजनक दावे
पत्र में एक तस्वीर बनी हुई है, जिसमें मेज के पास एक कपल हाथ पकड़े हुए दिखाया गया है. इसके साथ हाथ से लिखा हुआ वाक्य है, जिसमें कहा गया है कि ‘हमारे राष्ट्रपति भी कम उम्र की लड़कियों को पसंद करने में हमारे जैसे हैं.’

जरूरी दस्तावेज जारी होते रहेंगे
न्याय विभाग ने यह भी कहा कि इन दस्तावेजों में ट्रंप के खिलाफ कुछ झूठे और सनसनीखेज दावे शामिल हैं, जो 2020 के चुनाव से ठीक पहले एफबीआई को भेजे गए थे. विभाग ने साफ कहा कि ये दावे पूरी तरह गलत और निराधार हैं. कानून के तहत जरूरी सभी दस्तावेज आगे भी सार्वजनिक किए जाते रहेंगे, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उनमें लगाए गए सभी आरोप सही हों.

एपस्टीन और नासर का आपराधिक इतिहास
गौरतलब है कि जेफरी एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के गंभीर आरोप थे और साल 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में उसकी मौत हो गई थी. वहीं, लैरी नासर को 2017 में दोषी ठहराया गया था और वह बच्चों से जुड़े यौन अपराधों के मामलों में लंबी सजा काट रहा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰