बिहार में अबतक का सबसे घना कोहरा, 3 जिलों का तापमान 10°C से नीचे , 23 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

बिहार में पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज भी पूरे बिहार में घने कोहरे और कोल्ड-डे ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना, जहानाबाद में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 10 मीटर है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम की यही स्थिति बनी रह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025, 05:48 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में अबतक का सबसे घना कोहरा, 3 जिलों का तापमान 10°C से नीचे , 23 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
Photo: UB India News Archive

बिहार में पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज भी पूरे बिहार में घने कोहरे और कोल्ड-डे ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना, जहानाबाद में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 10 मीटर है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम की यही स्थिति बनी रह सकती है। 10 जिलों में घने कुहासे का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 6.7 डिग्री के साथ सहरसा सबसे ठंडा जिला रहा। भागलपुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और गया में 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। घने कोहरे का असर विमानों के ऑपरेशन पर पड़ा। कम विजिबिलिटी की वजह से बेंगलुरु-पटना और हैदराबाद-पटना का एक-एक जोड़ी विमान रद्द रहे। 11 जोड़ी विमान देर से आए-गए। इधर, गुरुवार को घने कोहरे के कारण मुंगेर में 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल यह स्थिति सिर्फ ट्रेलर है. आने वाले दिनों में कोहरे का स्तर और बढ़ने की संभावना है. आईएमडी द्वारा जारी फिलहाल के पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर तक राज्य के कई जिलों में घना कुहासा छाए रहने की संभावना है. इससे पहले भी कई इलाकों में घना से अत्यंत घना कोहरा देखने को मिल सकता है. साथ ही पूरे बिहार में कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया गया है. सुबह के समय खुले में खड़ी गाड़ियों, घास और सड़कों पर बारिश की तरह ओस जमी दिखाई देती है, जबकि रात होते ही चारों ओर घना कोहरा छा जाता है.
अभी भी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का इंतजार 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस सीजन कोल्ड डे की संख्या अधिक रहने की संभावना है, जबकि शीतलहर वाले दिनों की संख्या कम रहेगी. अब तक कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है. आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर ही शीतलहर चलती है, लेकिन इस साल लगातार कुहासा और बादल छाए रहने के कारण धूप निकल नहीं पा रही है. धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इस वजह से कोल्ड डे जैसी स्थिति बन रही है. प्रदेश में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है.

पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर बिहार के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। पहाड़ों से चल रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने तापमान में तेजी से गिरावट ला दी है, जिससे ठंड और बढ़ गई है।

न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव

आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट फिर दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले में निकलने से बचने और गर्म कपड़े पहनने की अपील की गई है।

दो विमान कैंसिल, 11 देर से आए गए

घने कोहरे का असर विमानों के ऑपरेशन पर पड़ा। कम विजिबिलिटी की वजह से बेंगलुरु-पटना और हैदराबाद-पटना का एक-एक जोड़ी विमान रद्द रहे। 11 जोड़ी विमान देर से आए-गए। ये विमान 3 मिनट से पौने दो घंटे तक लेट रहे। सबसे अधिक देरी से इंडिगो की फ्लाइट 6E 463 बेंगलुरु-पटना पौने दो घंटे देर से आई-गई।

हालांकि, पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट सुबह 9:43 बजे ही लैंड कर गई। यह दिल्ली से आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट थी। इसके बाद विमानों की लैंडिंग-टेक ऑफ शुरू हुई। सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी 900 मीटर हो गई थी। आधे घंटे में 1100 मीटर हो गई।

कोहरे के कारण 11 ट्रेनें लेट

ट्रेनें भी घंटों लेट चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को सफर के दौरान पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही है। किसी ट्रेन में पानी नहीं तो किसी में साफ-सफाई की समस्या आ रही है। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को 14 एक्सप्रेस ट्रेनें लेट रहीं।

अब आगे क्या?
आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 26 दिसंबर को पूरे बिहार में घना कुहासा छाए रहने की संभावना है. चारों ओर सफेद कोहरा नजर आ रहा है. साथ ही अधिकांश जिलों में दिनभर कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है. मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सीवान, वैशाली, पूर्णिया, कटिहार, जमुई, भागलपुर, किशनगंज सहित उत्तर बिहार के सभी जिलों और राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के जिलों को मिलाकर कुल 23 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि प्रदेश के सभी 38 जिलों में घने कुहासे का पूर्वानुमान जताया गया है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

वहीं, 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक पूरे बिहार में कोल्ड डे और घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है. ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा. इसके बाद 30 दिसंबर को पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, कैमूर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी सहित राज्य के पश्चिमी हिस्से के सभी जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, आने वाले दिनों में स्थिति और साफ हो जायेगी. कुल मिलाकर अनुमान है कि न्यू ईयर पर कोहरा और कोल्ड डे का सितम रह सकता है.
एक नजर तापमान पर 
गुरुवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 23°C किशनगंज में जबकि सबसे कम दिन का तापमान 17.3°C अगवानपुर में दर्ज हुआ. क्रिसमस के दिन बदल और कोहरे को चीरते हुए मीठी धूप नसीब हुई. इस वजह से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी गई.
रात के तापमान में 7°C तक तेज गिरावट 
बुधवार की तुलना में गुरुवार को रात के तापमान में काफी तेज गिरावट देखी गई. क्रिसमस की रात सबसे सर्द सहरसा के अगवानपुर में रहा . यहां न्यूनतम तापमान 6.4°C के गिरावट के बाद 6.7°C दर्ज हुआ. मधुबनी में 5.5°C की गिरावट हुई. पूरे बिहार में ऐसी ही गिरावट देखी गई.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
पटना 184 126 182
मुजफ्फरपुर 19 121 245
गयाजी 186 85 156
पूर्णिया 207 92 155
भागलपुर 181 76 136
नोट- ये आंकड़े गुरुवार के हैं.

पटना में कैसा रहा मौसम

पटना में गुरुवार की सुबह तेज ठंडी हवा के साथ हुई। तेज हवा की वजह से 10 बजते-बजते कुहासा छंट गया और हल्की धूप निकली। धूप का असर कम रहा।

इससे पटना का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान किशनगंज में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पूर्णिया जिले में बहुत अधिक ठंड के साथ भागलपुर, गया, मधुबनी जिले में कोल्ड डे रहा।

आगे कैसा रहेगा मौसम

27 और 28 दिसंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर घना कोहरा और कोल्ड डे जैसी स्थिति होने की संभावना है। 29 और 30 दिसंबर को पश्चिम भाग के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा और कोल्ड डे होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। राज्य के उत्तर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर घना कुहासा और बाकी हिस्सों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोल्ड डे जैसी स्थिति राज्य के उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर होने की संभावना है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰