बिहार में घने कोहरे और भीषण ठंड का कहर जारी ,पूरे बिहार में कोल्ड-डे का अलर्ट

बिहार में बर्फीली हवा ने कनकनी और ज्यादा बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को 38 जिलों के लिए कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भोजपुर, बेतिया, बगहा, गोपालगंज समेत 20 से ज्यादा शहरों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी जीरो है। लोग सड़कों पर गाड़ी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 27 दिसंबर 2025, 05:46 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में घने कोहरे और भीषण ठंड का कहर जारी ,पूरे बिहार में कोल्ड-डे का अलर्ट
Photo: UB India News Archive

बिहार में बर्फीली हवा ने कनकनी और ज्यादा बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को 38 जिलों के लिए कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भोजपुर, बेतिया, बगहा, गोपालगंज समेत 20 से ज्यादा शहरों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी जीरो है। लोग सड़कों पर गाड़ी की लाइट जलाकर चल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, ठंडी पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। 8 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे पहुंच गया है।

2 से 3 डिग्री नीचे जा सकता है तापमान

बीते 24 घंटे में पटना में कोल्ड डे रहा। शुक्रवार को पटना की सुबह घने कुहासे के साथ तेज ठंडी पछुआ हवा के साथ हुई। स्थिति ये रही कि सुबह 9 बजे तक 100 मीटर के आगे कुछ नहीं दिख रहा था। कुहासा और ठंडी हवाओं के प्रभाव के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। इस कारण शुक्रवार को पटना राज्य में सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं जहानाबाद, बेतिया, बगहा, समस्तीपुर सहित कई जिलों में घना कोहरा दिखा। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और नीचे जा सकता है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ेगी।

शनिवार देर रात से ही प्रदेश के कई इलाकों में बेहद घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. पटना, अरवल, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और पश्चिम चंपारण समेत पूरे बिहार जिलों में रात से ही घने कोहरे की चादर छाई हुई है. सुबह होते ही स्थिति और भी गंभीर नजर आई, हर तरफ सिर्फ कोहरा ही कोहरा दिखाई दिया. विजिबिलिटी नाममात्र रह गई है. दिन चढ़ने के साथ कोहरे की परत में थोड़ी कमी जरूर आती है, लेकिन सूरज के दर्शन नहीं होते हैं. इससे लोग पूरे दिन ठंड से परेशान रहते हैं. मौसम का यह रूप पिछले कई दिनों से देखने को मिल रहा है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिसंबर के बचे हुए सभी दिन ऐसे ही कोहरे की चादर में लिपटे रहने की संभावना है. साथ ही कोल्ड डे और शीतलहर के कारण लोगों को अभी और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
राहत मिलने की कोई संभावना नहीं 
आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 29 दिसंबर की सुबह तक पटना, मुजफ्फरपुर, गया, पश्चिम चंपारण, कैमूर, किशनगंज, जमुई, सहित पूरे बिहार में अत्यन्त घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है. साथ ही सभी जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति भी बनी रहेगी. इसलिए पूरे बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
29 दिसंबर से 30 दिसंबर की सुबह तक भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल सहित उत्तर बिहार के भी सभी जिलों में घना कुहासा और शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पटना, गया, जमुई, बांका सहित 13 जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं किया गया है. 30 दिसंबर से 31 दिसंबर की सुबह तक पश्चिमी बिहार के जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे रहने का पूर्वानुमान है. शेष जिलों में थोड़ी राहत रहेगी.
पटना का दिन सबसे सर्द 
पिछले 24 घंटों के दौरान दिन का तापमान 14.6°C से लेकर 24.1°C किशनगंज में दर्ज हुआ. शुक्रवार को सबसे सर्द दिन पटना का रहा, जहां दिन का अधिकतम तापमान 14.6°C दर्ज हुआ. इसके अलावा, मुजफ्फरपुर में 15.2°C, जिरादेई और समस्तीपुर में अधिकतम तापमान 15.4°C दर्ज हुआ. शेष जिलों का तापमान 16°C से ऊपर बना रहा.
10°C से भी कम रहा इन जिलों का तापमान 
रात का सबसे कम तापमान 7.4°C सबौर और औरंगाबाद में रिकॉर्ड किया गया. वाल्मीकिनगर, छपरा, डेहरी, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, भागलपुर और अगवानपुर न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
पटना 14.6 10 167
मुजफ्फरपुर 15.2 12.7 201
गयाजी 20.2 7.6 167
पूर्णिया 23.2 10.5 155
भागलपुर 21.4 7.4 125
नोट- ये आंकड़े शुक्रार के हैं.

10 फ्लाइट रद्द, पटना और हावड़ा राजधानी 8 घंटे लेट पहुंची

घने कोहरे के कारण शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट से ऑपरेट होने वाली इंडिगो की 5 जोड़ी विमान रद्द हो गए। यही नहीं एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और इंडिगो की 16 जोड़ी विमानों का ऑपरेशन एक से दो घंटे देर से हुआ। वहीं, घने कोहरे के कारण कई ट्रेन घंटों लेट पहुंचीं। तेजस राजधानी और हावड़ा राजधानी भी 6 से 8 घंटे लेट पहुंची। संपूर्ण क्रांति 12 घंटे के देर से पटना पहुंची। इससे ठंड में यात्री परेशान रहे।

कोहरे के कारण हैदराबाद-दरभंगा फ्लाइट डायवर्ट

शुक्रवार को घने कोहरे होने के कारण हैदराबाद से दरभंगा आ रही फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट किया गया है। 100 से ज्यादा यात्री कोलकाता में फंस गए। यात्रियों ने फ्लाइट के अंदर ही हंगामा शुरू कर दिया। हैदराबाद से दरभंगा आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 537 को निर्धारित समय दोपहर 2.05 बजे दरभंगा में उतरना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। दरभंगा उतरने वाले यात्री अचानक कोलकाता पहुंच गए।

पहाड़ों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इसका असर प्रदेश के ऊपर पड़ रहा है और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका परिणाम यह है कि दिन-रात शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी में भी ठंड अधिक महसूस की जा रही है। आज सुबह में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

पटना में आज भी कोल्ड डे रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, कोल्ड डे में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान का अंतर काफी कम हो जाता है।

आने वाले 4-5 दिनों तक कोई राहत नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि अगले 4 से 5 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। खासकर उत्तर, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है।28 दिसंबर को राज्य के अधिकांश जिलों के कुछ स्थानों मे घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 29 दिसंबर को राज्य के उत्तर एवं दक्षिणी पश्चिमी भाग के कुछ स्थानों में घना कोहरा होने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम करने की सलाह दी है।

पटना में 30 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद

पटना जिले में 8वीं तक की कक्षाएं 30 दिसंबर तक बंद कर दी गई है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने शुक्रवार को इसे लेकर आदेश जारी किया। इसमें प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जिले में अत्यधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर असर पड़ने की संभावना है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰