शांति को लेकर जेलेस्की को पुतिन की चेतावनी………………..

रूस यूक्रेन जंग को लंबा वक्त बीत चुका है, लेकिन दोनों देशों के बीच चल रहा ये युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार (27 नवंबर) को यूक्रेन को चेतावनी देते हुए कहा कि कीव दोनों देशों के बीच संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीकों से समाप्त […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 28 दिसंबर 2025, 07:54 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शांति को लेकर जेलेस्की को पुतिन की चेतावनी………………..
Photo: UB India News Archive

रूस यूक्रेन जंग को लंबा वक्त बीत चुका है, लेकिन दोनों देशों के बीच चल रहा ये युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार (27 नवंबर) को यूक्रेन को चेतावनी देते हुए कहा कि कीव दोनों देशों के बीच संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीकों से समाप्त करने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहा है. अगर यूक्रेन शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष का समाधान नहीं चाहता है तो रूस अपने विशेष सैन्य अभियान के जरिए सभी लक्ष्यों को हासिल करेगा.

रॉयटर्स ने सरकारी समाचार एजेंसी टास के हवाले से बताया कि ये बयान रूस की ओर से कीव पर तड़के सुबह लगभग 500 ड्रोन और 40 मिसाइलें गिराए जाने के एक दिन बाद आया है, जिसमें कम से कम 1 व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 27 लोग घायल हुए हैं.

ज़ेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की रविवार को फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे, जहां दोनों नेता रूस और यूक्रेन के बीच लगभग 4 साल से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए आगे की बातचीत करेंगे. ज़ेलेंस्की ने कहा कि कीव और उसके आस-पास के क्षेत्रों पर 10 घंटे तक चली बमबारी हमारे शांति प्रयासों को रूस का जवाब थी. दोनों नेताओं ने डोनेट्स्क और ज़ापोरिज़िया क्षेत्रों में सुरक्षा गारंटी और क्षेत्रीय मुद्दों सहित कई मामलों पर चर्चा करने की योजना बनाई है.

कनाडाई पीएम ने क्या कहा
न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए इच्छुक रूस की आवश्यकता है, क्योंकि उन्होंने कीव पर रूस के हालिया हमले की बर्बरता की निंदा की. उन्होंने कहा कि न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं, लेकिन इसके लिए रूस की सहमति आवश्यक है और रातों रात हमने जो बर्बरता देखी, उससे पता चलता है कि यूक्रेन के साथ खड़ा होना कितना महत्वपूर्ण है.

कनाडा के प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के लिए 2.5 अरब कनाडाई डॉलर (1.82 अरब अमेरिकी डॉलर) की आर्थिक सहायता की घोषणा की. उन्होंने कहा कि ये धनराशि देश के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय फंड जुटाने में मदद करेगी, क्योंकि संघर्ष अभी भी जारी है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰