वर्ष 2025 की वो 5 बड़ी घटनाएं, जिन्होंने पूरे देश को झकझोरा………..

साल 2025 भारत के लिए कई उपलब्धियों भरा रहा, लेकिन यह साल कई दर्दनाक घटनाओं का भी गवाह बना। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर कश्मीर तक ऐसी घटनाईं हुईं, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। एक के बाद एक हुई त्रासदियों ने न केवल सैकड़ों परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 31 दिसंबर 2025, 05:36 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वर्ष 2025 की वो 5 बड़ी घटनाएं, जिन्होंने पूरे देश को झकझोरा………..
Photo: UB India News Archive

साल 2025 भारत के लिए कई उपलब्धियों भरा रहा, लेकिन यह साल कई दर्दनाक घटनाओं का भी गवाह बना। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर कश्मीर तक ऐसी घटनाईं हुईं, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। एक के बाद एक हुई त्रासदियों ने न केवल सैकड़ों परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर गंभीर सवाल भी खड़े किए हैं। प्रयागराज में महाकुंभ में भगदड़, जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमला से लेकर अहमदाबाद विमान हादसे तक ये घटनाएं पूरे देश को स्तब्ध कर गईं। आइए नजर डालते हैं साल 2015 की उन पांच बड़ी घटनाओं पर, जिन्होंने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

1. महाकुंभ मेले में भगदड़

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में इस साल दिव्य महाकुंभ मेला आयोजित किया गया। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ मेला में मौनी अमावस्या पर संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रयागराज मेले में 29 जनवरी को अचानक बैरिकेडिंग टूटने और भीड़ के दबाव से भगदड़ मच गई। इस हादसे में 30 से 37 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक घायल हुए। ज्यादातर मृतक महिलाएं और बच्चे थे। इस घटना ने बड़े आयोजनों में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की कमी को उजागर किया। प्रयागराज के साथ ही इस साल नई दिल्ली में भी भगदड़ की घटना सामने आई। 15 फरवरी को महाकुंभ जा रहे तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के इंतजार में जुटी भीड़ बेकाबू हो गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हुए। महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। बड़े आयोजन पर रेलवे की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए गए।

महाकुंभ मेले में भगदड़

महाकुंभ मेले में भगदड़

2. पहलगाम आतंकी हमला

भारत ने इस साल आतंकवाद का क्रूर दंभ झेला है। 22 अप्रैल को कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम के बैसारन वैली में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। हमलावरों ने धर्म पूछकर मुख्य रूप से हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया। इस जघन्य हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए। एक स्थानीय मुस्लिम गाइड और एक क्रिश्चियन पर्यटक भी मारे गए। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इसकी जिम्मेदारी ली। इस हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान का तनाव चरम पर पहुंच गया। भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश का गुस्सा सातवें आसमान पर था।

पहलगाम आतंकी हमला

पहलगाम आतंकी हमला

3. बेंगलुरु IPL सेलिब्रेशन में भगदड़

इस साल कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी भगदड़ मच गई। 4 जून, 2025 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL जीत के जश्न में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों फैंस जुटे। अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए। जश्न का माहौल मातम में बदल गया। कर्नाटक सरकार ने जांच बैठाई। बेंगलुरु जैसे शहर में यह घटना बड़े सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा नाकामी दिखाती है।

बेंगलुरु के स्टेडियम में भगदड़

बेंगलुरु के स्टेडियम में भगदड़

4. अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा

इस साल की सबसे भयावह त्रासदी अहमदाबाद में सामने आई। जहां 12 जून को एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। एयर इंडिया का ये विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर) टेकऑफ के मात्र 32 सेकंड बाद क्रैश हो गया। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई, जबकि जमीन पर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल और आसपास के इलाके में कुल मौतें 270-275 तक पहुंचीं। केवल एक यात्री जिंदा बचा। जांच में इंजन फ्यूल कटऑफ और संभावित तकनीकी खामी सामने आई। यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा विमान हादसा माना जा रहा है। लोग अभी विमान हादसे को याद कर सहम जाते हैं।

अहमदाबाद में विमान हादसा

अहमदाबाद में विमान हादसा

5. दिल्ली के लाल किले के पास कार में धमाका

साल के जाते-जाते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक घटना ने सबको झकझोर दिया। ये घटना दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार में धमाके की है। 10 नवंबर 2025 की शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुंडई i20 कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ था। इस धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया था। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस कार धमाके पीछे सफेदपोश डॉक्टरों का एक नेटवर्क सामने आया। कई आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰