ईरान में अराजक स्थिति, अस्पताल में लगा लाशों का ढेर.

ईरान विरोध प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनों को दबाने के लिए ईरानी सरकार ने देश भर में इंटरनेट और फोन सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी हैं। विरोध प्रदर्शन आर्थिक संकट, महंगाई और मुद्रा में गिरावट के खिलाफ शुरू हुए थे, लेकिन अब ये सरकार विरोधी नारों के साथ बड़े पैमाने पर पूरे देश में फैल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 11 जनवरी 2026, 07:52 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ईरान में अराजक स्थिति, अस्पताल में लगा लाशों का ढेर.
Photo: UB India News Archive

ईरान विरोध प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनों को दबाने के लिए ईरानी सरकार ने देश भर में इंटरनेट और फोन सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी हैं। विरोध प्रदर्शन आर्थिक संकट, महंगाई और मुद्रा में गिरावट के खिलाफ शुरू हुए थे, लेकिन अब ये सरकार विरोधी नारों के साथ बड़े पैमाने पर पूरे देश में फैल चुके हैं। इस बीच विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने CNN को बताया कि तेहरान की सड़कों पर भारी भीड़ के साथ बेरहमी से हिंसा हुई है। एक महिला ने बताया कि उसने एक अस्पताल में लाशों का ढेर देखा है।

सुरक्षा बलों ने लोगों को मार डाला

60 साल की एक महिला और 70 साल के एक आदमी ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने ईरान की राजधानी तेहरान की सड़कों पर हर उम्र के लोगों को देखा। हालांकि, उन्होंने सुरक्षा कारणों से नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि शुक्रवार रात को राइफलें लहराते हुए सुरक्षा बलों ने कई लोगों को मार डाला। हालात ऐसे हैं कि अब विरोध सुरक्षा बलों ने कई लोगों को मार डाला 100 से ज्यादा शहरों में फैल गए हैं।

ऐसा था मंजर

इंटरनेट ब्लैकआउट के बीच विरोध प्रदर्शनों के बारे जानकारी देते हुए, तेहरान के एक अलग इलाके में प्रदर्शनकारियों ने CNN को बताया कि उन्होंने 60 साल के एक आदमी की मदद की, जो बुरी तरह घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि उसके पैरों में करीब 40 छर्रे लगे थे और उसका एक हाथ टूट गया था। शख्स को कई अलग-अलग अस्पतालों में मेडिकल मदद दिलाने की कोशिश की गई लेकिन स्थिति पूरी तरह से अराजक नजर आई।

‘सरकार सत्ता नहीं छोड़ेगी’

अन्य प्रदर्शनकारियों ने CNN को बताया कि सड़कों पर लोगों की संख्या ऐसी थी जैसा उन्होंने पहले कभी अनुभव नहीं किया था। एक प्रदर्शनकारी ने CNN को बताया, “दुख की बात है कि हमें यह सच्चाई माननी पड़ सकती है कि यह सरकार बाहरी ताकत के बिना हार मानकर सत्ता नहीं छोड़ेगी।”

Protest In Iran

Protest In Iran

ईरानी सोशल वर्कर ने क्या बताया?

एक ईरानी सोशल वर्कर जो तेहरान में एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थी, ने कहा कि जब अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों पर हमला किया तो हालात बुरे सपने जैसे हो गए। उन्होंने कहा, “गोलियां, पता नहीं क्या-क्या, आंसू गैस, आप जो कुछ भी सोच सकते हैं, वो सब चला रहे थे और यह बहुत डरावना था।” उन्होंने बताया कि एक लड़की को बिजली के डिवाइस से गर्दन पर झटका देते हुए देखा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। उनके साथ काम करने वाले का बेटा भी कई मारे गए लोगों में शामिल था।

प्रदर्शनकारियों पर चली गोलियां

ईरानी मेडिकल कर्मचारियों और चश्मदीदों ने भयानक दृश्यों के बारे में बताया। शुक्रवार को दक्षिणी शहर शिराज में, मेडिकल स्टाफ एक महिला का इलाज कर रहा था जिसे सिर में गोली लगी थी। एक मेडिकल कर्मचारी ने कहा, “मैंने अपनी जिंदगी में ऐसे दृश्य कभी नहीं देखे।” “बेशर्म लोगों ने (उसे) सिर और गर्दन में गोली मार दी। क्या आपको अंदाजा है कि अब तक हमारे पास कितने मरीज आए हैं?” पूर्वी शहर नीशाबुर के एक डॉक्टर ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इमारतों की छतों से प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई हैं।

डॉक्टरों पर है काम का दबाव

तेहरान में पढ़े लिखे शिकागो के एक डॉक्टर मोहम्मद लेसानपेजेशकी ने CNN को बताया कि ईरानी अस्पतालों में काम करने वाले उनके दोस्त बहुत ज्यादा काम के बोझ से दबे हुए हैं क्योंकि कार्रवाई में और भी प्रदर्शनकारी घायल हो रहे हैं। लेसानपेजेशकी ने कहा, “एक व्यक्ति जो ऑर्थोपेडिक सर्जन है, उसने बताया कि उनके इमरजेंसी डिपार्टमेंट में कई शव थे, कम से कम 30 लोग ऐसे थे जिन्हें गोली लगी थी।” उनके दोस्तों ने उन्हें यह भी बताया कि तेहरान के फराबी आई हॉस्पिटल में आंखों में छर्रे लगने वाले मरीजों की संख्या में खासतौर पर बढ़ोतरी हुई है, लगभग 200 से 300 मरीज।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰